भौगोलिक एवं कृषि परिदृश्य (झारखंड)

Total Questions: 23

1. NIDM रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड राज्य में कितने प्रकार के जलवायु क्षेत्र मौजूद है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) 5
Solution:NIDM रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड राज्य में 5 प्रकार के जलवायु क्षेत्र मौजूद हैं। इनमें उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य पठारी क्षेत्र, ऊपरी छोटानागपुर क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी निम्न पठारी क्षेत्र शामिल हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना गया है, जो कि त्रुटिपूर्ण है।

2. झारखंड राज्य मुख्यतः किस जलवायु क्षेत्र के तहत आता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) उष्णकटिबंधीय मानसून
Solution:झारखंड राज्य मुख्यतः उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु क्षेत्र के तहत आता है। राज्य के तापमान में विभिन्न पठारों की अलग-अलग ऊंचाइयों के कारण भिन्नता है। कर्क रेखा राज्य के मध्य से होकर गुजरती है।

3. झारखंड किस गोलार्द्ध में स्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (c) उत्तर
Solution:अक्षांशीय दृष्टिकोण से पृथ्वी को दो गोलार्डों में बांटा गया है- भूमध्य रेखा के उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्द्ध तथा इसके दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं। झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा भारत ही उत्तरी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

4. झारखंड में वार्षिक वर्षा अंतराल है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) 100 से 200 सेंटीमीटर के मध्य
Solution:झारखंड की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी प्रकार की है। राज्य की औसत वार्षिक वर्षा लगभग 140 रोगी. है, किंतु कहीं-कहीं इससे भी अधिक (180-190 रोगी.) होती है। राज्य की कुल वर्षा का 4/5 भाग जून से सितंबर के मध्य होती है। झारखंड राज्य अरब सागर की मानसून तथा चंगाल की खाड़ी शाखा (दक्षिण-पश्चिम मानसून) से वर्षा प्राप्त करता है।

5. जलवागु के प्रमुख घटक, जो झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र के जलवायु को प्रभावित कर रहे हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) जंगल की आग
Solution:झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित करने वाला प्रमुख घटक जंगल की आग है। जंगल की आग से झारखंड के प्रभावित होने वाले जिलों में हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, बोकारो आदि हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिला पश्चिमी सिंहभूम है।

6. किसके सहयोग से झारखंड राज्य जलवायु केंद्र स्थापित कर दिया गया है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.)
Solution:झारखंड राज्य में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहायता से राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र स्थापित किया गया है। यह जलवायु परिवर्तन केंद्र पर राज्य सरकार को परामर्श प्रदान करता है। इसके मुख्य कार्य हैं-

(i) विभिन्न हितधारकों के प्रयोग हेतु जलवायु परिवर्तन संबंधी ज्ञान सामग्री का निर्माण।

(ii) जलवायु परिवर्तन संबंधी समस्याओं पर कार्य कर रहे अन्य संगठनों के साथ नेटवर्क बनाना।

(iii) जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सरकारी अधिकारियों के क्षमता विकास में सहयोग।

7. झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है, जहां जल 100 मीटर की ऊंचाई से गिरता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) हुन्डू
Solution:उपर्युक्त जलप्रपातों में हुन्कू जलप्रपात सबसे ऊंचा है, इसकी ऊंचाई 320 फीट है। दशम जलप्रपात की ऊंचाई 144 फीट, जोन्हा जलप्रपात की ऊंचाई 141 फीट है।

8. निम्नलिखित में से कौन-से जलप्रपात-नदी युग्म सुमेलित नहीं हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) लोध-बराकर
Solution:लोध जलप्रपात, झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा नदी (Burha River) पर स्थित है। इसे बूढ़ा घाट जलप्रपात भी कहा जाता है। यह झारखंड का प्रमुख जलप्रपात है। अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

9. तिलैया बांध इस नदी पर निर्मित है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) बराकर
Solution:तिलैया बांध, झारखंड के कोडरमा जिले में बराकर नदी पर निर्मित है। इसका निर्माण वर्ष 1953 में हुआ था। इस बांध की लंबाई लगभग 366 मीटर है। इस बांध के द्वारा सिंचाई तथा जलविद्युत उत्पादन किया जाता है।

10. राजरप्पा किन नदियों के संगम पर अवस्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) दामोदर-भेरा
Solution:रांची एयरपोर्ट से 70 किमी. दूर रामगढ़-चित्रापुर रोड पर स्थित राजरप्पा एक शक्ति-पीठ है। राजरप्पा दामोदर और भैरवी या भेरा नदियों के संगम पर अवस्थित है। यहां स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर हिंदू तीर्थ स्थल का एक प्रमुख स्थान है। यह मंदिर बहुत पुराना है और इसका वास्तुशिल्प डिजाइन तांत्रिक महत्त्व के अन्य मंदिरों के समान है।