भौगोलिक एवं कृषि परिदृश्य (झारखंड)

Total Questions: 23

11. पालकोट की गुफाएं ................में अवस्थित हैं। [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) गुमला
Solution:पालकोट (प्राचीन नाम पंचापुर) विकास खंड जिला मुख्यालय गुमला से 26 किमी. दूरी पर स्थित है। यह राजा बालि और सुग्रीव की राजधानी थी। यहां स्थित गुफाओं में गर्मियों में ठंडी हवा का अनुभव होता है। इस गुफा के भीतर एक खूबसूरत पेय पदार्थ है, जो हमेशा पानी से समृद्ध होता है। गोबरसिली, पालकोट में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। पालकोट कांस्य बर्तनों के लिए भी जाना जाता है।

12. 'झारखंड का शिमला' किसे कहा जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) रांची
Solution:बुद्धपालु को 'झारखंड का शिमला' कहते हैं। यह रांची जिले में स्थित है। नेतरहाट को 'छोटानागपुर की रानी' के नाम से जाना जाता है।

13. हजारीबाग का सूरजकुंड झारखंड का सबसे ज्यादा गर्म पानी का सोता है। इसका तापमान क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) 88 °C (190 °F)
Solution:हजारीबाग में स्थित सूरजकुंड झारखंड का सबसे ज्यादा गर्म पानी का सोता है। इसके पृष्ठ का ताप 87°C (189 °F) तथा अधः स्तल का औसत ताप 165 °C (329°F) है। प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (c) सही उत्तर के निकटस्थ है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर माना जा सकता है।

14. पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई कितनी है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) 4480 फीट
Solution:पारसनाथ पहाड़ी, झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में स्थित है। पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई 1365 मी. (4477.2 फीट) है। यह छोटानागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी है। प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (b) सही उत्तर के निकटस्थ है। अतः यह सही उत्तर माना जा सकता है।

15. पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) 1365 मीटर
Solution:पारसनाथ पहाड़ी, झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में स्थित है। पारसनाथ पहाड़ी की ऊंचाई 1365 मी. (4477.2 फीट) है। यह छोटानागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी है। प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (b) सही उत्तर के निकटस्थ है। अतः यह सही उत्तर माना जा सकता है।

16. प्रशिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ, निम्नांकित में से किससे सबसे नजदीक है। [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) मधुबन
Solution:मधुबन, जैन के दिगंबर एवं श्वेतांबर पंथ का स्थानीय मुख्यालय है। यह पारसनाथ के पास स्थित है, जो विकल्प में दिए गए पारसनाथ के सबसे नजदीक है।

17. झारखंड में प्रतिव्यक्ति वन एवं पेड़ों का आच्छादन है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) 0.08 हेक्टेयर
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, झारखंड राज्य में कुल वन एवं वृक्षावरण क्षेत्र 26,261 वर्ग किमी. है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 32.94 प्रतिशत था। राज्य में प्रतिव्यक्ति वन एवं वृक्षावरण क्षेत्र 0.08 हेक्टेयर है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 में राज्य की प्रतिव्यक्ति वन एवं वृक्षावरण की स्थिति लगभग यही है।

18. झारखंड राज्य में, जंगलों के 'सुरक्षित वन' के रूप में वर्गीकृत करने का उद्देश्य है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) बिना अनुमति सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध
Solution:झारखंड राज्य में वनों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। सुरक्षित, संरक्षित तथा अवर्गीकृत वन। राज्य में सुरक्षित वनों में बिना अनुमति के सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

19. झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में............... वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है। [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) 10 वर्ष
Solution:झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में 10 वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है। ये वन्यजीव अभयारण्य हैं-डालमा वन्यजीव अभयारण्य, कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य, हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य, पारसनाथ वन्यजीव अभयारण्य और उधवा पक्षी अभयारण्य।

20. महुआडार अभयारण्य झारखंड के किस जिले में है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) लातेहार
Solution:महुआडार अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में है। यह अभयारण्य 'भेड़ियों' के लिए प्रसिद्ध है। यहां खरगोश, नेवला, गिलहरी, छोटे हिरण तथा भूमि पर रहने वाले पक्षी इत्यादि पाए जाते हैं।