भौगोलिक परिदृश्य (उत्तराखंड)

Total Questions: 42

11. उत्तराखंड के कितने जनपद अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) 5
Solution:उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले चीन से तथा पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर नेपाल से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हैं। इस प्रकार पिथौरागढ़ एक ऐसा जिला है, जो चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा है। अतः उत्तराखंड के 5 जिले (उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर) अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हैं।

12. उत्तरांचल के निम्न जनपदों में से कौन-सा नेपाल की सीमा से लगा हुआ है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (b) पिथौरागढ़
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

13. उत्तराखंड में 'दून' किसे कहा जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) संरचनात्मक घाटियों को
Solution:लघु हिमालय और शिवालिक पर्वत श्रृंखला के बीच लंबी घाटियों को दून कहा जाता है। यह संरचनात्मक मूल की घाटियां है। यह घाटियां हिमालय तथा शिवालिक के ऊपरी भाग के कटाव के कारण पत्थर तथा बजरी से ढकी रहती है।

14. कुमाऊं और गढ़वाल में 'द्रोण' माप तौल की इकाई थी- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) जमीन और अनाज के लिए
Solution:कुमाऊं और गढ़वाल में 'द्रोण' जमीन की माप और अनाज के तौल की इकाई थी।

15. उत्तरांचल में कृषि भूमि नापने का पैमाना है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (c) नाली व मुट्ठी
Solution:उत्तराखंड में कृषि भूमि नापने के पैमाने नाली और मुट्ठी है। यहां की 90 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर अवलंबित है। उत्तराखंड की कृषि भूमि को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है- (i) खील भूमि, (ii) उपरांव भूमि और (iii) तालाब भूमि।

16. उत्तराखंड का सबसे बड़ा हिमनद है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) गंगोत्री
Solution:उत्तराखंड का सबसे बड़ा हिमनद गंगोत्री हिमनद है। इसकी लंबाई 30 किमी. है। उत्तराखंड के प्रमुख हिमनद इस प्रकार हैं -
हिमनदस्थिति (जनपद)
गंगोत्रीउत्तरकाशी
पोंटिंगपिथौरागढ़
मिलामपिथौरागढ़
नामिकपिथौरागढ़
कफनीबागेश्वर
सुंदरढुंगाबागेश्वर
पिंडारीबागेश्वर

17. उत्तराखंड में सबसे लंबा हिमनद है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) गंगोत्री हिमनद
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. निम्न में से कौन-सा एक उत्तरांचल का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (d) नंदादेवी
Solution:उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित नंदादेवी उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी (ऊंचाई 7,816 मी.) है।

19. निम्नलिखित में से कौन, उत्तराखंड राज्य की सबसे ऊंची हिमाच्छादित पर्वत चोटी है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) नंदादेवी
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

20. नहान पर्वत श्रृंखलाएं स्थित हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (c) ऋषिकेश के निकट
Solution:नहान पर्वत श्रृंखलाएं शिवालिक पर्वत श्रृंखला के तलहटी में बसी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में स्थित हैं। धार्मिक दृष्टि से देहरादून जिले में स्थित ऋषिकेश का विशेष महत्त्व है। केदारखंड पुराण के अनुसार, ब्रह्मकुंड के बाद कुब्जाभ्रक तीर्थ क्षेत्र प्रारंभ होता है, जो वर्तमान में ऋषिकेश है।