भौगोलिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 31

1. बिहार राज्य अवस्थित है, निम्न देशांतरों (Longitude) के मध्य? [38 B.P.S.C. (Pre), 1992]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:बिहार राज्य 24°20'10" उत्तर से 27°31'15" उत्तरी अक्षांश तथा 83°19'50" पूर्व से 88°17'40" पूर्व देशांतर के मध्य स्थित है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

2. बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है- [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

Correct Answer: (c) लगभग 174 वर्ग किमी.
Solution:संयुक्त बिहार का कुल क्षेत्रफल 173877 वर्ग किमी. था। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य निर्माण के पश्चात बिहार का वर्तमान क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है। यह संपूर्ण भारत के क्षेत्रफल का लगभग 2.86 प्रतिशत है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में समग्र रूप से 13वां (लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश को शामिल करने के पश्चात) सबसे बड़ा राज्य है।

3. बिहार राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है- [67 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) 94163 वर्ग किमी.
Solution:संयुक्त बिहार का कुल क्षेत्रफल 173877 वर्ग किमी. था। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य निर्माण के पश्चात बिहार का वर्तमान क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है। यह संपूर्ण भारत के क्षेत्रफल का लगभग 2.86 प्रतिशत है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में समग्र रूप से 13वां (लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश को शामिल करने के पश्चात) सबसे बड़ा राज्य है।

4. पटना का स्थानीय समय- [41 B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (c) वही है, जो भारतीय मानक समय है।
Solution:पटना का स्थानीय समय वही है, जो भारत का स्थानीय समय है। भारत में मानक समय 82°30' पूर्वी देशांतर से निर्धारित किया जाता है। भारत में केवल एक समय (Time) जोन है।

5. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा विहार में अधिकतम जिलों से लगती है? [68 B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य से बिहार राज्य की 8-8 जिलों की सीमा लगती है। उत्तर प्रदेश को स्पर्श करने वाले बिहार के जिले हैं-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतक और कैमूर (भभुआ)। झारखंड राज्य को स्पर्श करने वाले बिहार के जिले हैं-कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतक। पश्चिम बंगाल से स्पर्श करने वाले बिहार के जिले किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार हैं।

6. जुलाई, 2018 तक पटना जिला बिहार के कितने जिलों से सीमाबद्ध था? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) 9
Solution:पटना जिले की सीमा कुल 9 जिलों भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, जहानाबाद तथा अरवल से सीमाबद्ध है।

7. बिहार के किस जिले में गंगा नदी सबसे लंबी है? [65 B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) पटना
Solution:गंगा नदी बिहार के 12 जिलों (सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर व कटिहार) से होकर गुजरती है, जिनमें गंगा की सर्वाधिक लंबाई पटना (99 किमी.) में है। दूसरे स्थान पर भागलपुर आता है, जहां गंगा नदी की लंबाई 97 किमी. है।

8. बिहार राज्य में गंगा के किनारे स्थित जिलों की संख्या है? [65 B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) 12
Solution:गंगा नदी बिहार के 12 जिलों (सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर व कटिहार) से होकर गुजरती है, जिनमें गंगा की सर्वाधिक लंबाई पटना (99 किमी.) में है। दूसरे स्थान पर भागलपुर आता है, जहां गंगा नदी की लंबाई 97 किमी. है।

9. बिहार के विविध भौगोलिक पक्षों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए- [47 B.P.S.C. (Pre), 2005]

1. बिहार के घरेलू उत्पादन में कृषि का योगदान लगभग 67 प्रतिशत है।

2. बिहार में रेशम उद्योग 1,50,000 से अधिक लोगों को स्वरोजगार प्रदान करता है।

3. बिहार में प्रतिवर्ष लगभग 47 लाख एकड़ भूमि बाढ़ग्रस्त हो जाती है, जबकि 10 लाख एकड़ सदैव जलाक्रांत बनी रहती है।

4. बिहार के 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में प्रत्येक के पास 5 एकड़ से कम जमीन है।

इनमें से कौन-से कथन सही हैं?

Correct Answer: (c) 2 व 3
Solution:कथन 1 एवं 4 असत्य हैं, क्योंकि प्रश्नकाल में बिहार के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगभग 42 प्रतिशत था। वर्तमान में कुल क्रियाशील जोतों की संख्या 16413 हजार है, जो देश के कुल क्रियाशील जोतों का 11.2 प्रतिशत है।

10. त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) गंडक
Solution:त्रिवेणी नहर का निर्माण बिहार में गंडक नदी पर किया गया।