भौगोलिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 31

11. पुराना बिहार का कितना प्रतिशत जमीन लेकर झारखंड राज्य बना है? [44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) 45.85%
Solution:झारखंड राज्य बनने से पूर्व संपूर्ण बिहार का क्षेत्रफल 173877 वर्ग किमी. था। इसमें से 79714 वर्ग किमी. क्षेत्र पर 15 नवंबर, 2000 को नया झारखंड राज्य निर्मित किया गया। अतः पुराने बिहार राज्य की 45.85 प्रतिशत जमीन लेकर झारखंड राज्य बना। वर्तमान में बिहार का कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है।

12. बिहार का तराई प्रदेश विस्तृत है- [41 B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) भारत-नेपाल सीमा के समानांतर
Solution:बिहार का तराई प्रदेश भारत-नेपाल सीमा के समानांतर विस्तृत है। बिहार राज्य के नेपाल से लगे जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में तराई प्रदेश पतली पट्टी के रूप में विस्तृत है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला धारवाड़ भूस्तरीय रचना वाला नहीं है? [65 B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) रोहतास
Solution:बिहार में भूस्तरीय रचना वाले जिले दक्षिण-पूर्व बिहार में आते हैं, जबकि रोहतास दक्षिण-पश्चिम बिहार का भाग है। इस क्षेत्र में विंध्यन प्रकार की चट्टानें पाई जाती हैं। बिहार में विंध्यन क्रम की चट्टानें कैमूर और सोन नदी घाटी (रोहतास) में पाई जाती हैं।

14. बिहार की भौगोलिक संरचना चट्टानी प्रणालियों से बनी है। चट्टानी प्रणालियों का उनके विवरण से मिलान कीजिए- [69 B.P.S.C. (Pre), 2023]

A

धारवाड़ चट्टान प्रणाली

1

हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों द्वारा मिट्टी आदि के तीव्र जमाव से निर्मित

B

विध्यन चट्टान प्रणाली

2

पश्चिमी चंपारण जिले में पाई जा सकती है

C

क्वाटरनरी चट्टान प्रणाली

3

सबसे पुराने आर्कियन रॉक सिस्टम का हिस्सा है

D

तृतीयक चट्टान प्रणाली

4

बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्टजाइट और शेल इस चट्टान प्रणाली के मुख्य घटक हैं

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A

B

C

D

a

3

4

1

2

b

1

3

2

4

c

2

3

4

1

d

4

2

3

1

Correct Answer: (a)
Solution:

A

धारवाड़ चट्टान प्रणाली

3

सबसे पुराने आर्कियन रॉक सिस्टम का हिस्सा है

B

विध्यन चट्टान प्रणाली

4

बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्टजाइट और शेल इस चट्टान प्रणाली के मुख्य घटक हैं

C

क्वाटरनरी चट्टान प्रणाली

1

हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों द्वारा मिट्टी आदि के तीव्र जमाव से निर्मित

D

तृतीयक चट्टान प्रणाली

2

पश्चिमी चंपारण जिले में पाई जा सकती है

15. बिहार में कृषि-भूमि की जोतों का औसतन आकार दूसरे राज्यों की तुलना में है- [63 B.P.S.C. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) न्यूनतम से द्वितीय
Solution:कृषि संगणना 2015-16 के अनुसार, बिहार में औसत जोत का आकार 0.39 है। इससे कम औसत आकार दमन एवं द्वीव (0.36), केरल (0.18), लक्षद्वीप (0.27) का स्थान हैं। यदि राज्यों की दृष्टिकोण से देखा जाए, तो बिहार में औसत जोत का आकार न्यूनतम से द्वितीय है।

16. निम्नलिखित भू-आकृतियों में से किसके द्वारा बिहार राज्य का उत्तर-पश्चिमी भाग घिरा है? [60 to 62 B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी
Solution:बिहार राज्य का उत्तर-पश्चिमी भाग सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी से घिरा है। सोमेश्वर पहाड़ी और दून पहाड़ी बाह्य हिमालय श्रेणी के भाग हैं। सोमेश्वर और दून श्रेणी चंपारण के लगभग 364 वर्ग मील में विस्तृत हैं।

17. बिहार के निम्नलिखित जिलों में से कौन-सा जिला नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है? [63 B.P.S.C. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) पूर्णिया
Solution:बिहार, नेपाल के साथ 729 किमी. लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा साझा करता है। नेपाल के साथ बिहार के सात जिले (सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण) सीमा साझा करते हैं।

18. बिहार का कौन-सा शहर पांच पहाड़ियों से घिरा है? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार का राजगीर शहर पांच चट्टानी पहाड़ियों से घिरा है, जिसका उल्लेख महाभारत और रामायण में भी मिलता है। राजगीर की पहाड़ियां विश्व में प्रसिद्ध हैं। राजगीर की पांच पहाड़ियों का नाम विपुलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, स्वर्णगिरि और वैभारगिरी हैं। गया तीन ओर से छोटी व पथरीली पहाड़ियों से घिरा है, जिनके नाम मंगला गौरी, श्रृंग स्थान, रामशिला और ब्रह्मयोनि हैं।

19. बिहार की सुमेश्वर श्रेणी है- [42 B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (d) इन सबों से नई
Solution:बिहार की सुमेश्वर श्रेणी और शिवालिक श्रेणी का निर्माण एक ही काल 'प्लाइस्टोसीन काल' में हुआ है। अतः यह उपर्युक्त तीनों पहाड़ियों की अपेक्षा नव-निर्मित पहाड़ी श्रेणी है।

20. छोटानागपुर के जंगल हैं- [41" B.P.S.C. (Pre), 1996]

(i) सदाबहार

(ii) पतझड़

(iii) सवाना

(iv) कांटेदार

अपना उत्तर निम्नलिखित कूटों से चुनें-

Correct Answer: (c) (ii) एवं (iii) दोनों ही सही हैं।
Solution:छोटानागपुर के जंगल में मुख्यतः पर्णपाती वनस्पतियां पाई जाती हैं, जिनमें महुआ, खैर, सेमल, शीशम, आम, बरगद प्रमुख हैं। साथ ही यहां सवाना प्रकार के वन भी पाए जाते हैं। घास भूमियों (झाड़ियों) के क्षेत्र में यत्र-तत्र वृक्षों की उपस्थिति सवाना प्रकार के वन की विशेषता है।