भौतिक विज्ञान (मापन और मात्रक)

Total Questions: 50

31. सापेक्ष घनत्व का मात्रक क्या है? [RPF Constable 17/01/2019 (Morning)]

Correct Answer: (a) कोई मात्रक नहीं
Solution:कोई मात्रक नहीं। सापेक्ष घनत्व - किसी पदार्थ के घनत्व का मानक पदार्थ के घनत्व से अनुपात। आमतौर पर 4°C पर जल को तरल या ठोस के लिए और वायु को गैस के लिए मानक के रूप में उपयोग किया जाता है। यह एक इकाई रहित राशि है। कुछ अन्य राशियाँ जिनका कोई मात्रक नहीं है- विकृति, विशिष्ट गुरुत्व।

32. किसी वस्तु के आवेश वाहक होने अथवा नहीं होने का पता लगाने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? [RPF Constable 19/01/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) इलेक्ट्रोस्कोप
Solution:इलेक्ट्रोस्कोप - इसका आविष्कार विलियम गिल्बर्ट ने किया था। पेरिस्कोप (हिप्पोलीटे मैरी डेवी) पेरिस्कोप प्रकाश के परावर्तन के नियमों के आधार पर कार्य करता है। दृष्टि की रेखा में कोई भी वस्तु प्रकाश को परावर्तित करती है जिससे वह पेरिस्कोप में दृश्यमान हो जाती है। एंडोस्कोप (फिलिप बोज़िनी) एक चिकित्सा उपकरण जिसका प्रयोग शरीर के गुहा या अंग के आंतरिक भाग की जांच के लिए किया जाता है। यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है। कैलीडोस्कोप (डेविड ब्रूस्टर) - दर्पणों से युक्त ऑप्टिकल उपकरण, जो एक दर्शक के माध्यम से सममित ज्यामितीय डिजाइन में रंगीन कांच के टुकड़ों की छवियों को प्रतिबिंबित करता है।

33. द्रव के सापेक्ष घनत्व को मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? [RPF Constable 25/01/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) हाइड्रोमीटर
Solution:हाइड्रोमीटर। वैज्ञानिक उपकरणः हाइग्रोमीटर वातावरण में नमी की मात्रा मापता है। लैक्टोमीटर दूध की शुद्धता मापता है। एंडोस्कोप - शरीर के आंतरिक अंगों की जांच करता है। फैथोमीटर - समुद्र की गहराई की गणना करता है। गैल्वेनोमीटर - छोटे आयाम वाली विद्‌युत धाराओं को मापता है। हाइड्रोफोन -पानी के अंदर की ध्वनि को मापता है।

34. विकिरण को मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? [RPF Constable 25/01/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) गीगर-मुलर काउंटर
Solution:गीगर-मुलर काउंटर। ऐसा उपकरण जिसका उपयोग आयनकारी विकिरण (अल्फा, बीटा और गामा विकिरण) का पता लगाने और मापने के लिए किया जाता है। स्पेक्ट्रोमीटर-किसी दी गई सीमा पर भौतिक गुणों की भित्रता को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।

35. वाट / स्टेरेडियन_______की इकाई है। [RRB ALP Tier-II (21/01/2019) Afternoon]

Correct Answer: (d) विकिरण तीव्रता
Solution:विकिरण तीव्रता (W/sr): अंतरिक्ष में औसत दिशा के सामान्य रूप से उस सतह के प्रति इकाई क्षेत्रफल प्रति इकाई ठोस कोण पर किसी सतह द्वारा उत्सर्जित विकिरण की मात्रा। राशि और मात्रकः पारगम्यता हेनरी प्रति मीटर (H/m) या न्यूटन प्रति एम्पीयर वर्ग (N/A²) विद्युत चालकता सीमेस प्रति मीटर (S/m) विद्युतशीलता - फैराड प्रति मीटर (F/m) |

36. ऊर्जा की व्यावसायिक मात्रक_______है।

Correct Answer: (c) किलोवाट-घंटा
Solution:किलोवाट घंटा। विद्युत ऊर्जा-विद्युत स्थितिज ऊर्जा या आवेशित कणों की गतिज ऊर्जा से प्राप्त ऊर्जा। ऊर्जा की SI मात्रक-जूल (J)। ऊर्जा की वाणिज्यिक और SI इकाइयों के बीच संबंध: 1 kWh = 1h = 1000W * 1h = 1000(J/s) x 3600 s = 3.6×10⁶ J | ऊर्जा की CGS मात्रक - अर्ग। 1 अर्ग (erg) = 10 J⁻⁷ | किलोवाट शक्ति मापने की इकाई (1 किलोवाट = 1000 वाट)।

37. त्वरण की विमा________होती है। [RRB Group D 18/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) [L¹M⁰T⁻²]
Solution:[L¹M⁰T⁻²] | वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं। इसे प्रतीक ' से दर्शाया जाता है। इसका मात्रक मीटर/सेकंड है। त्वरण =

वेग परिवर्तन/समय | यह एक सदिश राशि है।

त्वरण के परिवर्तन की दर को 'जर्क (jerk)' कहा जाता है।

38. संवेग की SI पद्धति में मात्रक क्या है? [RRB Group D 19/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) kg-m/s
Solution:kg-m/s. अन्य राशियों की SI मात्रक क्षेत्रफल (m²), घनत्व (kg m⁻³), वेग (ms⁻¹), बल (N), सतही ऊर्जा (J/m²), लेंस की क्षमता (डापोष्टर), पृष्ट तनाव (N-m⁻¹), कोणीय आवृत्ति (rad s⁻¹), जडत्व आघूर्ण (kg-m²), विशिष्ट गुरुत्व (कोई मात्रक नहीं)।

39. ध्वनि तरंग की आवृत्ति मापने की मानक इकाई_________है। [RRB Group D 20/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) हर्ट्ज़
Solution:हर्ट्ज। आवृत्ति एक सेकेंड में पूर्ण तरंग चक्रों की कुल संख्या। ध्वनि तरंगें अनुदैर्ध्य तरंगें होती हैं। आवृत्ति किसी ध्वनि की तीक्ष्णता या तारत्व को निर्धारित करती है। अन्य मानक इकाइयाँ: मीटर प्रति सेकेंड - गति। न्यूटन - बल। मीटर लंबाई।

40. एक पिकोमीटर_______के बराबर है। [RRB Group D 20/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 10⁻¹² m
Solution:10⁻¹² m. लंबाई की अन्य इकाइयाँ एक मिलीमीटर 1 × 10⁻³ मीटर, एक माइक्रोमीटर = 1 × 10⁻⁶मीटर, एक नैनोमीटर = 1 × 10⁻⁹ मीटर, एक एंगस्ट्रॉम 1 × 10⁻¹⁰ मीटर, एक फर्मी = 10⁻¹⁵ मीटर।