भौतिक विज्ञान (रेलवे) भाग-IV

Total Questions: 50

1. वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा कहलाती है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) आर्द्रता
Solution:

वायु में जलवाष्प की मात्रा को परम आर्द्रता कहते हैं।
• हवा में पानी की मात्रा की तुलना में हवा में जलवाष्प की मात्रा को सापेक्षिक आर्द्रता कहा जाता है।
• हाइग्रोमीटर: यह हवा, मिट्टी या सीमित स्थानों में जलवाष्प की मात्रा को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।

• घनत्व (Density) किसी पदार्थ के इकाई आयतन (Unit Volume) में निहित द्रव्यमान (Mass) की माप है। यह दर्शाता है कि पदार्थ के कण कितने घने या पास-पास हैं।

• श्यानता (Viscosity) द्रवों और गैसों (तरल पदार्थों) का वह अंतर्निहित गुण है, जिसके कारण वे अपनी विभिन्न परतों के बीच होने वाली आपेक्षिक गति का विरोध करते हैं।

2. जल का अपवर्तक सूचकांक क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 1.33
Solution:

अपवर्तनांक एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्रकाश किरण के झुकने का माप है।
• जल का अपवर्तनांक 1.333 होता है।
• वायु का अपवर्तनांक लगभग 1.0003 होता है।
• हीरे का अपवर्तनांक लगभग 2.42 है, जो कि अधिकांश सामान्य पदार्थों से बहुत अधिक है।
• कांच का अपवर्तनांक आमतौर पर 1.5 होता है।

3. परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र क्या होगा ? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) एक समान
Solution:

परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सीधी होंगी और चुंबकीय क्षेत्र मजबूत होगा।
• परिनालिका के बाहर चुंबकीय क्षेत्र कमजोर होगा और क्षेत्र रेखाएँ मुड़कर बंद लूप बनाती हैं। अतः परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र एक समान होगा।

4. दर्पण सूत्र क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 1/(v+1/u) = 1/f
Solution:

दर्पण का सूत्र निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शाया गया है:

5. बर्फ को जल में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को कहा जाता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) बर्फ के संलयन (फ्यूजन) की गुप्त ऊष्मा
Solution:

बर्फ को 0°C पर ठोस से द्रव (जल) में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को बर्फ के गलन की गुप्त ऊष्मा (Latent Heat of Fusion of Ice) कहा जाता है। जब बर्फ पिघलती है, तो दी जाने वाली ऊष्मा बर्फ के तापमान को नहीं बढ़ाती, बल्कि वह बर्फ के ठोस कणों के बीच के आकर्षण बल को तोड़ने में खर्च होती है। इसी कारण इसे 'गुप्त' या 'छिपी हुई' ऊष्मा कहते हैं, जिसका मान लगभग 80 कैलोरी/ग्राम या 3.34 × 10⁵ जूल/किग्रा होता है।

6. मानव आँख में दृश्यपटल पर आँखों के पीछे बनने वाली किसी आकृति का निर्माण होता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) सिलिअरी मांसपेशियों द्वारा
Solution:

आँख का लेंस लचीला होता है और इस प्रकार सिलिअरी मांसपेशियों की मदद से अपनी फोकल लंबाई और आकार बदल सकता है।
• आँख के लेंस के पीछे रेटिना होता है जिस पर आँख में प्रतिबिम्ब बनता है।
• आँख की पुतली (Pupil) आँख का वह काला छिद्र है जो आइरिस (रंगीन भाग) के केंद्र में स्थित होता है। इसका मुख्य कार्य आँख में प्रवेश करने वाली रोशनी की मात्रा को नियंत्रित करना है।

7. प्रकाश के विसरण के कारण प्राप्त रंगों के बैंड को कहा जाता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) स्पेक्ट्रम
Solution:

विक्षेपण बहुवर्णी प्रकाश के अपने संघटक रंगों में विभक्त होने की परिघटना है।
• श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजरने पर पर्द पर प्राप्त रंगों के बैंड को स्पेक्ट्रम कहते हैं।

सुसंगत प्रकीर्णन (coherent scattering) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्रकाश या अन्य विकिरण अपनी दिशा बदलते हैं लेकिन अपनी तरंगदैर्घ्य (wavelength) या ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं करते। इसे प्रत्यास्थ (elastic) प्रकीर्णन भी कहते हैं।

8. एक लेंस के दृष्टि केंद्र से होकर गुजरने वाली प्रकाश किरण- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) अविचल उभरती है-
Solution:

प्रकाश किरणें दो बार अपवर्तित होती हैं: पहली लेंस में प्रवेश करते समय और दूसरी लेंस से बाहर निकलते समय। केवल लेंस के केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरणें सीधी रहती हैं। अवतल लेंस से गुजरने वाली समानांतर प्रकाश किरणें नहीं मिलती हैं।

9. भट्टियों जैसे, अपेक्षाकृत उच्च तापमान मापने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) पाईरोमीटर
Solution:

पाइरोमीटर अपेक्षाकृत उच्च तापमान को मापने हेतु एक उपकरण है। उदाहरणस्वरूप भटिटयों (Furnances) का मापा जाने वाला तापमान।

विभिन्न भौतिक राशियों को मापने के लिए उपयोग किए जाने वाले कुछ अन्य प्रमुख उपकरण:
• थर्मामीटर (Thermometer): शरीर या वातावरण का तापमान मापने के लिए।
• वर्नियर कैलिपर (Vernier Caliper): किसी वस्तु की सूक्ष्म मोटाई या व्यास (Diameter) को मापने के लिए।
• स्पीडोमीटर (Speedometer): वाहन की गति को मापने के लिए।
• बैरोमीटर (Barometer): वायुमंडलीय दबाव (Pressure) को मापने के लिए।
• ओडोमीटर (Odometer): वाहन द्वारा तय की गई दूरी को मापने के लिए।
• बोलोमीटर (Bolometer): ऊष्मीय विकिरण (जैसे इन्फ्रारेड) को मापने वाला।
• फ्लक्समीटर (Fluxmeter): चुंबकीय क्षेत्र या चुंबकीय फ्लक्स घनत्व को मापने वाला उपकरण।
• एमीटर (Ammeter): प्रवाहित धारा (current) की शक्ति को मापने वाला।

10. वर्णक्रम (spectrum) के कौन से दो रंग, इसके दोनों सिरों (extremes) का निर्माण करते हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) बैंगनी और लाल
Solution:

जिस स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम) सात रंगों का मिश्रण होता है। इसमें बैंगनी रंग (Violet Colour का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है इसलिए यह अधिक झुकता (Bend) है। जबकि लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है, इसलिए यह कम झुकता है।
• जब श्वेत प्रकाश एक प्रिज्म से गुजरता है, तो यह अपने घटक रंगों (बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल) में बंट जाता है, जो एक इंद्रधनुषी पट्टी बनाता है।