Solution:सोनार (SONAR) शब्द मूलतः 'साउंड नेविगेशन एण्ड और रेंजिंग' (Sound Navigation and Ranging) का संक्षिप्त रूप है।
• सोनार जल की सतह पर या उसके नीचे की वस्तुओं को नेविगेट करने, दूरियों को मापने, संचार करने या वस्तुओं का पता लगाने के लिए ध्वनि प्रसार का उपयोग करता है।
• राडार (RADAR) एक ऐसी प्रणाली है जो रेडियो तरंगों का उपयोग करके वस्तुओं का पता लगाती है और उनकी दूरी, दिशा और गति जैसी जानकारी देती है।
• सीआरओ (CRO) का अर्थ कैथोड रे ऑसिलोस्कोप है, जो एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग विद्युत संकेतों को समय के साथ देखने, मापने और विश्लेषण करने के लिए किया जाता है।