Solution:परावर्तन के नियम सभी परावर्तक सतहों या तो गोलाकार या समतल के लिए सही हैं।
• अतः समतल दर्पण, अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण सभी परावर्तन के नियमों का पालन करेंगे।
• परावर्तन के नियम के अनुसार- आपतन कोण एवं परावर्तन कोण का मान बराबर होता है।
• परावर्तन की घटना में आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलब तीनों एक हीं तल में होतें हैं।
दर्पण के प्रकार
⇒ समतल दर्पण: यह एक सपाट सतह वाला दर्पण होता है जो सीधे प्रतिबिंब बनाता है।
⇒ अवतल दर्पण: यह एक अंदर की ओर मुड़ा हुआ गोलीय दर्पण होता है।
दांतों या आंखों की जांच के लिए अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
⇒ उत्तल दर्पण: यह एक बाहर की ओर मुड़ा हुआ गोलीय दर्पण होता है।
वाहनों के साइड मिरर में पीछे से आने वाले वाहनों को देखने के लिए उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
⇒ गोलीय दर्पण: यह कांच के खोखले गोले को काटकर बनाया जाता है।