भौतिक विज्ञान (रेलवे) भाग-VIII

Total Questions: 50

31. एक विद्यार्थी ने एक गोलीय लेंस और एक गोलीय दर्पण दोनों के आवर्धन मापे। उसने पाया कि दोनों ही +3.0 हैं। वह निष्कर्ष निकालेगा कि ___ । [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) लेंस उत्तल है, लेकिन दर्पण अवतल है
Solution:

अवतल लेंस या उत्तल दर्पण का आवर्धन संदैव धनात्मक होता है क्योंकि वे हमेशा आभासी और सीधा प्रतिबिंब बनाते हैं।
• उत्तल लेंस या अवतल दर्पण के लिए यह ऋणात्मक या धनात्मक हो सकता है।
• उत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब का आवर्धन केवल तभी धनात्मक होता है जब वस्तु को केन्द्र बिन्दु (F) और प्रकाशिक केंद्र के बीच रखा जाता है।
• उत्तल लेंस एक ऐसा लेंस होता है जो बीच में मोटा और किनारों पर पतला होता है और प्रकाश की समानांतर किरणों को एक बिंदु पर केंद्रित (अभिसरित) करता है।
उत्तल लेंस का उपयोग आवर्धक लेंस, दूरबीन और सूक्ष्मदर्शी जैसे प्रकाशिक यंत्रों में होता है। 
• अवतल दर्पण एक ऐसा दर्पण होता है जिसकी परावर्तक सतह अंदर की ओर मुड़ी हुई (धँसी हुई) होती है। यह एक अभिसारी दर्पण है
अवतल दर्पण वस्तु की स्थिति के आधार पर अलग-अलग प्रकार के प्रतिबिंब (वास्तविक/आभासी, बड़े/छोटे, सीधे/उल्टे) बना सकता है। 

32. उस भौतिक रासायनिक प्रक्रिया का नाम बताइए, जिसके द्वारा पौधे प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) प्रकाश संश्लेषण
Solution:

प्रकाश संश्लेषण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे और कुछ अन्य जीव अपने स्वयं के भोजन का संश्लेषण करते हैं अर्थात सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा को क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी की सहायता से रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
• पादप कोशिकाओं में पाया जाने वाला क्लोरोप्लास्ट प्रकाश संश्लेषण का स्थल होता है।
• इसमें क्लोरोफिल a और b होते हैं जो दृश्य प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करते हैं तथा इसे प्रकाश संश्लेषण में प्रयोग करने योग्य रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।

33. एक विद्युत परिपथ में, 10Ω और 20Ω प्रतिरोध वाले 2 लैंप समानांतर क्रम में संयोजित हैं, और इसमें 20V की बैटरी प्रयुक्त की गई हैं यदि शक्ति, वोल्टेज, धारा और प्रतिरोध को क्रमशः P, V, I और R द्वारा निरूपित किया जाता है, तो निम्न में से कौन सा संबंध सत्य है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) P =V²/R
Solution:

P = I²R या
P = V²/R

34. एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के टर्मिनलों के बीच 0.3 mV का वोल्टेज होने पर, उससे होकर 15mA की धारा प्रवाहित हो रही है। इस उपकरण का प्रतिरोध क्या होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 0.02 mΩ
Solution:

V = IR
R = V/I =0.3/15 = 0.02mΩ

35. डीसी और एसी जेनरेटर के बीच सबसे आवश्यक अंतर ___ है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) डीसी जनरेटर में स्थायी चुंबक होता है और एसी में विद्युत चुंबक होता है।
Solution:

डीसी (DC) जनरेटर में स्थायी चुंबक होता है और एसी (AC) में विद्युत चुंबक होता है
• एसी और डीसी जनरेटर बिजली उत्पन्न करने के लिए विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करती है।
• एसी जनरेटर में हमारे पास स्लिप रिंग होते हैं, जबकि डीसी जनरेटर में हमारे पास कम्यूटेटर होते हैं, जबकि दोनों किसी भी मात्रा में वोल्टेज का उत्पादन कर सकते हैं।

36. आकाश नीला दिखाई देता है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) कम तरंग दैर्ध्य के प्रकाश का प्रकीर्णन
Solution:

आकाश का नीला दिखाई देना मुख्य रूप से सूर्य के प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering of light) के कारण होता है, जिसे 'रेले प्रकीर्णन' (Rayleigh scattering) कहते हैं। जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से गुजरता है, तो हवा के अणु (नाइट्रोजन, ऑक्सीजन) छोटी तरंगदैर्ध्य (कम वेवलेंथ) वाले नीले प्रकाश को लंबी तरंगदैर्ध्य वाले लाल प्रकाश की तुलना में सभी दिशाओं में अधिक बिखेर देते हैं।

37. 10Ω वाले प्रतिरोध में 5 मिनट तक 5A की धारा प्रवाहित करने पर उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा का मान क्या होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) 7.5 × 10⁴J
Solution:

दिया हैं,
प्रतिरोधक, R = 10Ω
धारा, I =5A
समय, 5 मिनट = 300 सेकण्ड
H = I²Rt
= (5)² × 10 × 300 = 75000
= 7.5 × 10⁴J

38. आवर्धन की इकाई क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) इसकी कोई इकाई नहीं है
Solution:

आवर्धन को छवि की ऊँचाई से वस्तु की ऊँचाई के अनुपात के रूप में परिभाषित किया जाता है।
• इसलिए, इसकी कोई इकाई नहीं है क्योंकि यह अनुपात का माप है और अनुपात का कोई इकाई प्रतिनिधित्व नहीं है।
• सर आइज़ैक न्यूटन इंग्लैंड के एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज की।
• डायोप्टर लेंस की प्रकाशिक शक्ति (optic power) मापने की एक इकाई है।

39. 15Ω प्रतिरोध वाली कुंडली A और 5Ω प्रतिरोध वाली कुंडली B को समय के साथ परिवर्तनशील चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव में रखे जाने पर, इन कुंडलियों में प्रेरित धारा ___ होगी। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) भिन्न
Solution:

एक समय परिवर्तनशील चुम्बकीय क्षेत्र एक वोल्टेज को प्रेरित करता है जो वर्तमान के परिवर्तन की दर के समानुपाती होता है, जो इसे सकारात्मक मान के साथ ईएमएक में वृद्धि दर्शाता है और नकारात्मक मान ईएमएक में कमी दर्शाता है।

40. जब किसी वस्तु को एक उत्तल दर्पण के सामने 21 सेमी. की दूरी पर स्थित एक बिंदु पर रखा जाता है, तो इसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे 7 सेमी. की दूरी पर बनता है। अब कोई व्यक्ति वस्तु को खिसकाकर दर्पण के सामने 14 सेमी. की दूरी पर ले जाता है। अब दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी (सेमी. में) ज्ञात कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) +6
Solution: