Solution:फ्लेमिंग के दाहिने हाथ के नियम का उपयोग प्रेरित धारा की दिशा खोजने के लिए किया जाता है।
• फ्लेमिंग के दाहिने हाथ के नियम के अनुसार, यदि हम अपने दाहिने हाथ के अंगूठे, मध्यमा और तर्जनी को एक-दूसरे के लंबवत फैलाते हैं, तो तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को इंगित करती है तथा अंगूठा चालक की गति की दिशा को इंगित करता है, इसमें मध्यमा उंगली प्रेरित धारा की दिशा को इंगित करेगा।
फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार, यदि बाएं हाथ के अंगूठे, तर्जनी (पहली उंगली) और मध्यमा (बीच वाली उंगली) को एक-दूसरे के लंबवत फैलाया जाए, तो तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को, मध्यमा विद्युत धारा की दिशा को और अंगूठा चालक पर लगने वाले बल की दिशा को इंगित करता है।
