भौतिक विभाजन (भाग-I)

Total Questions: 30

21. निम्नलिखित में से कौन-सी पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) संदक्फू
Solution:संदक्फू चोटी, पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। यह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले तथा नेपाल में स्थित है। यह सिंगालीला पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आता है।

22. हिमालय की निम्नलिखित चोटियों का उनकी ऊंचाइयों के साथ सही-सही मिलान कीजिए। [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

चोटीऊंचाई (मीटर में)
1. माउंट एवरेस्टA. 8848
2. धौलागिरिB. 8172
3. कामेतC. 8078
4. अन्नपूर्णाD. 7756

Code :

1234
(a)BADC
(b)CBAD
(c)DCBA
(d)ABCD

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
चोटीऊंचाई (मीटर में)
1. माउंट एवरेस्ट8848
2. धौलागिरि8172
3. कामेत7756
4. अन्नपूर्णा8078

नोट-माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मी. है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्लेशियर जम्मू और कश्मीर में स्थित नहीं है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) मिलम
Solution:मिलम हिमनद (ग्लेशियर) जम्मू और कश्मीर में स्थित नहीं है। यह भारत के उत्तराखंड राज्य में पाया जाता है। शेष तीनों हिमनद (ग्लेशियर) जम्मू और कश्मीर में स्थित हैं।

24. भारत का सबसे ऊंचा शिखर निम्नलिखित में से कौन-सा है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कंचनजंगा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में भारत में हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा (ऊंचाई 8598 मीटर) है। कंचनजंगा भारत में हिमालय की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। भारत में हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट गाडविन ऑस्टिन या के-2 है। इस पर्वत चोटी की समुद्रतल से ऊंचाई 8611 मीटर है।

25. ....... पूर्वी घाट का सबसे ऊंचा शिखर है। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) महेन्द्रगिरि
Solution:महेंद्रगिरि पूर्वीघाट की सबसे ऊंची (1501 मीटर) चोटी है। खासी, जयंतिया एवं गारो पहाड़ियां मेघालय राज्य में स्थित हैं। अरावली पर्वतमाला का विस्तार मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली तक है, जो कि अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण है।

26. निम्नलिखित में से कौन भारत में शिवालिक पर्वत श्रृंखला के सभी दूनों में सबसे बड़ा है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) देहरादून
Solution:देहरादून भारत में शिवालिक पर्वत श्रृंखला की सबसे बड़ी दून (घाटी) है। यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है। देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है। यह शहर दून घाटी में स्थित है, जो शिवालिक में सबसे बड़ा दून है।

27. हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण ....... के टकराव से हुआ है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट
Solution:हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण यूरेशियन प्लेट और भारतीय प्लेट के टकराव से हुआ है। जिन स्थलों पर दो प्लेटें आपस में टकराती हैं, वहां इतना अधिक दबाव पैदा होता है कि उससे सतह पर विशाल सिलवटें पड़ जाती हैं, जिनसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं का निर्माण होता है।

28. हिमालय के सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को ....... कहते हैं। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) आंतरिक हिमालय
Solution:हिमालय के सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को आंतरिक हिमालय कहते हैं। हिमालय को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है-वृहत/आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि, लघु हिमालय या हिमाचल हिमालय और बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय। आंतरिक हिमालय लघु हिमालय की एक उप-श्रेणी है। आंतरिक हिमालय महान हिमालय और बाह्य हिमालय के बीच स्थित है।

29. निम्नलिखित में से क्या पश्चिमी घाट का एक हिस्सा नहीं है? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) महादेव पहाड़ियां
Solution:अन्नामलाई, नीलगिरि एवं इलायची पहाड़ियां पश्चिमी घाट का हिस्सा हैं। अन्नामलाई तथा इलायची पहाड़ियां दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट के अंतर्गत तमिलनाडु और केरल में स्थित हैं, जबकि नीलगिरि पहाड़ियां तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक में स्थित हैं। महादेव पहाड़ियां, मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य में पहाड़ियों की एक श्रेणी है। ये सतपुड़ा पर्वतमाला के उत्तरी भाग में स्थित हैं।

30. निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत श्रृंखला भारत में सबसे पुरानी है? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (I-पाली), स्टेनोग्राफर 14 सितंबर, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अरावली पर्वतमाला
Solution:अरावली भारत की भौगोलिक संरचना में सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो करीब 600-570 मिलियन वर्ष प्राचीन है। इसका निर्माण प्री कैम्ब्रियन काल में हुआ था।