मंडी सुपरवाइजर परीक्षा 2016 प्रथम पाली

Total Questions: 100

11. सत्यार्थ प्रकाश के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (1) स्वामी दयानन्द
Solution:स्वामी दयानंद द्वारा लिखी गई महत्वपूर्ण रचनाएँ:-
(i) सत्यार्थ प्रकाश (1974, संस्कृत)
(ii) पाखण्ड खण्डन (1866)
(iii) वेदभाष्य भूमिका
(iv) ऋग्वेद भाष्य

12. हरियाणा की राजभाषा कौन-सी है?

Correct Answer: (4) हिन्दी
Solution:हरियाणा की राजभाषा हिन्दी है। राष्ट्रभाषा हिन्दी का जन्म हरियाणवी बोली से ही हुआ है।

• यहाँ खड़ी बोली का प्रभाव अधिक है।

13. 1857 की क्रान्ति में हरियाणा के किस जिले का योगदान रहा?

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:1857 की क्रांति में हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, हिसार, अम्बाला, करनाल आदि जिले का मुख्य योगदान रहा है।

14. बापोली किस जिले के अन्तर्गत आता है?

Correct Answer: (2) पानीपत
Solution:बापौली पानीपत जिले का खण्ड है। इसके अलावा पानीपत, इसराना, मडलौंड़ा, समालखा, सनौली भी पानीपत के खण्ड है। वही पानीपत समालखा, बापौली तथा इसराना तहसील भी है।

15. प्रसिद्ध फिल्मी नायक श्री सुनील दत्त का संबंध हरियाणा के किस जिले से रहा?

Correct Answer: (4) यमुनानगर
Solution:1930 में पंजाब प्रान्त के जिला झेलम (अब पाकिस्तान) के गाँव खुर्द में जन्मे सुनील दत्त का परिवार जिला यमुनानगर (हरियाणा) के गाँव मण्डोली में बसा। 25 मई, 2005 को इनका निधन हुआ।

16. राजीव गाँधी एजुकेशन सिटी कहाँ स्थापित हो रही है?

Correct Answer: (4) कुण्डली
Solution:हरियाणा सरकार द्वारा सोनीपत के कुण्डली में राजीव गाँधी एजुकेशन सिटी की स्थापना की गई है।

17. इनमें से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री नहीं थे?

Correct Answer: (4) जी.डी. तापसे
Solution:पंडित भागवत दयाल शर्मा : हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री

राव वीरेन्द्र सिंह: हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री

बनारसी दास गुप्त : ये 2 बार मुख्यमंत्री बने।

18. हरियाणा विकास पार्टी की स्थापना किसने की?

Correct Answer: (1) बंसीलाल
Solution:हरियाणा विकास पार्टी की स्थापना बंसीलाल ने की थी। ये गोलगढ़ (भिवानी) के रहने वाले थे। हरियाणा के तीसरे मुख्यमंत्री थे। ये कुल 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। इनको 'आधुनिक हरियाणा का निर्माता' व 'लौह पुरुष' भी कहा जाता है।

19. सिन्घारा उपहार बेटी या बहन को किस अवसर पर दिया जाता है?

Correct Answer: (4) तीज
Solution:तीज : यह श्रावण मास का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं आनन्ददायक उत्सव है। यह उत्सव हरी एवं लहलहाती फसलों को देखकर किसान के आनन्दित होने की स्थिति का बोध कराता है। इस त्यौहार में जो विवाहित लड़कियाँ अपने पिता के घर नहीं आ पाती है, उसके पास उपहार भेजा जाता है, जिसे सिन्घारा कहा जाता है।

20. हरियाणा में पहला आकाशवाणी केन्द्र कहाँ स्थापित हुआ?

Correct Answer: (1) रोहतक
Solution:आकाशवाणी रोहतक राज्य का सबसे प्रथम पुराना आकाशवाणी केन्द्र, जिसकी स्थापना 8 मई, 1976 को हुई थी।
• आकाशवाणी कुरूक्षेत्र राज्य का दूसरा केन्द्र है। इसकी स्थापना 24 जून, 1991 को हुई थी। आकाशवाणी हिसार की स्थापना 26 जनवरी, 1999 को हुई थी। वही राज्य का एकमात्र दूरदर्शन केन्द्र हिसार दूरदर्शन केन्द्र है जो 1 नवम्बर, 2002 को स्थापित किया गया था।