मध्यकालीन भारतीय इतिहास (Part-I)

Total Questions: 39

11. दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर एक इतिहासकार ने कहा, "राजा को प्रजा से मुक्ति मिली व उन्हें राजा से"? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक जब दौलताबाद में था, तभी तागी (Taghi) के नेतृत्व में गुजरात में एक विद्रोह हुआ। सुल्तान स्वयं इस विद्रोह को दबाने के लिए गुजरात गया। तागी पराजित हुआ और भागकर सिंध चला गया। सुल्तान गुजरात में शांति व्यवस्था स्थापित कर तागी को समाप्त करने के लिए सिंघ की ओर रवाना हुआ। मार्ग में ही सुल्तान बीमार पड़ा और थट्टा के निकट 20 मार्च, 1351 को उसकी मृत्यु हो गई। उसके निधन पर बदायूंनी ने लिखा है, "सुल्तान को उसकी प्रजा से और प्रजा को अपने सुल्तान से मुक्ति मिल गई।"

12. तैमूर लंग ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) 1398 ई.
Solution:भारत पर तैमूरलंग का आक्रमण वस्तुतः तुगलक वंश के अंतिम शासक नासिरुद्दीन महमूद (1394-1412 ई.) के काल में (1398 ई.) हुआ था। भारत पर आक्रमण करने के उद्देश्यों को तैमूर ने स्वयं स्पष्ट किया था। उनमें से एक था काफिरों से युद्ध तथा उनका विनाश तथा दूसरा था धन प्राप्ति |

13. विजयनगर का प्रसिद्ध हजारा मंदिर किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) कृष्णदेव राय
Solution:विजयनगर का प्रसिद्ध हजारा मंदिर तुलुववंशी शासक कृष्णदेव राय के शासनकाल में निर्मित हुआ था।

14. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी ? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) 1336 A.D.
Solution:विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर तथा बुक्का ने 1336 ई. में की थी। उनके पिता संगम के नाम पर उनका वंश 'संगम वंश' कहलाया। हरिहर और बुक्का काम्पिली राज्य में मंत्री थे।

15. निकोलो कोंटी कौन था? [M.P.P.C.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) इटली का एक यात्री, जिसने विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की
Solution:निकोलो कोंटी इटली का एक यात्री था, जिसने देवराय प्रथम के शासनकाल में विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की थी। अतः विकल्प (b) सही है।

16. 1565 में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) तालीकोटा का युद्ध
Solution:1565 ई. में तालीकोटा के प्रसिद्ध युद्ध में बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा और बीदर की संयुक्त सेनाओं ने विजयनगर को पराजित किया। इस संयुक्त सेना में केवल बरार शामिल नहीं था। फरिश्ता के अनुसार, यह युद्ध तालीकोटा में लड़ा गया, किंतु युद्ध का वास्तविक क्षेत्र राक्षसी एवं तंगड़ी नामक दो ग्रामों के बीच स्थित था। तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर का शासक सदाशिव राय था, किंतु वास्तविक शक्ति उसके मंत्री रामराय के हाथों में थी। रामराय एक योग्य शासक था। उसने बहमनी राज्यों के मुस्लिम शासकों के मध्य फूट डालने का प्रयास किया, किंतु सफल नहीं हुआ। तालीकोटा के इसी युद्ध में हुसैन निजामशाह ने अपने हाथ से रामराय का वध कर दिया।

17. अमीर खुसरो निम्नलिखित में से किसके शासनकाल से संबंधित थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:अमीर खुसरो आरंभ में बलबन के सबसे बड़े पुत्र महमूद की सेवा में रहा। मंगोलों के साथ एक मुकाबले में महमूद मारा गया। मंगोलों ने अमीर खुसरो को बंदी बना लिया, किंतु किसी तरह वह जेल से भागने में सफल रहा और बलबन के राजदरबार से संबद्ध हो गया। अमीर खुसरो बलबन, कैकुबाद, जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी, मुबारकशाह, गयासुद्दीन तुगलक तथा मुहम्मद बिन तुगलक आदि के शासन के अंतर्गत रहा। 1325 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के सत्ता संभालते ही उसी वर्ष अमीर खुसरो का निधन हो गया। वह सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था।

18. निम्नलिखित में से 'तारीख-ए-फिरोजशाही' के रचनाकार कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) शम्स-ए-सिराज अफीफ और जियाउद्दीन बरनी
Solution:'तारीख-ए-फिरोजशाही', शम्स-ए-सिराज 'अफीफ' और जियाउद्दीन बरनी दोनों सल्तनत कालीन इतिहासकारों के द्वारा लिखी गई पुस्तकों का नाम है।

19. 'तहकीक-ए-हिन्द' किताब के लेखक कौन हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) अलबरूनी
Solution:किताब-उल-हिंद की रचना अलबरूनी ने की थी। अरब से आने वाले यात्रियों में अलबरूनी प्रमुख था, इसका वास्तविक नाम अबू रेहान था। उसकी महत्वपूर्ण कृति तहकीके-हिंद अथवा किताब-उल-हिंद से तत्कालीन भारतीय सामाजिक- सांस्कृतिक व्यवस्था पर विशेष विवरण प्राप्त होता है।

20. दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय तक शासन किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) खिलजी
Solution:दिल्ली सल्तनत के गुलाम वंश के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक शासन किया। खिलजी वंश ने 1290 से 1320 ई. तक शासन किया। तुगलक वंश के शासकों ने 1320 से 1412 ई. तक शासन किया। सैय्यद वंश के शासकों ने 1414 से 1451 ई. तथा लोदी वंश ने 1451 से 1526 ई. तक शासन किया। इस प्रकार खिलजी वंश के शासकों ने सबसे कम समय तक शासन किया।