मध्यकालीन भारतीय इतिहास (Part-I)

Total Questions: 39

21. आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने इनमें से किस शासक के अधीन सेवा नहीं की थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) इल्तुतमिश
Solution:आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने अलाउद्दीन खिलजी, मुहम्मद बिन तुगलक एवं फिरोज शाह तुगलक के अधीन अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अलाउद्दीन खिलजी ने 1305 ई. में आइन-उल-मुल्क मुल्तानी को मध्य भारत भेजा, जहां उसने मालवा पर विजय प्राप्त की। वह अपने अंतिम दिनों में दक्षिण विजय में व्यस्त रहा।

22. मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 'पनही' तथा 'उपानह' का उल्लेख किस संदर्भ में मिलता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) जूता
Solution:मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 'पनही' तथा 'उपानह' का उल्लेख 'जूता' के संदर्भ में प्राप्त होता है।

23. गोलकुंडा को वर्तमान में क्या कहा जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) हैदराबाद
Solution:दक्षिण भारत में हैदराबाद (वर्तमान में तेंलगाना राज्य में) कुतुबशाही वंश की राजधानी गोलकुंडा के विस्तृत खंडहर फैले हुए हैं। 16वीं-17वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर कुतुबशाही शासकों का शासन था।

24. मांडू में स्थित जंतर महल का निर्माण इनमें से किस शासक ने करवाया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (e) सुल्तान ग़ियासुद्दीन खिलजी
Solution:मांडू में 'जहाज महल' एक लोकप्रिय स्मारकीय इमारत है। इस महल का निर्माण सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी के शासनकाल में किया गया। मांडू में कोई जंतर महल नहीं है, बल्कि जहाज महल है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को निरसित (Delete) कर दिया है।

25. मांडू के 'जहाज महल' का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक ने करवाया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) सुल्तान गियास-उद-दीन खिलजी
Solution:मांडू में 'जहाज महल' एक लोकप्रिय स्मारकीय इमारत है। इस महल का निर्माण सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी के शासनकाल में किया गया। मांडू में कोई जंतर महल नहीं है, बल्कि जहाज महल है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को निरसित (Delete) कर दिया है।

26. गूजरी महल किसने बनवाया था? [M.P. P. C. S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) मानसिंह ने
Solution:गूजरी महल राजा मानसिंह तोमर ने 1486-1516 ई. के मध्य बनवाया था। स्थापत्य के क्षेत्र में यह एक अद्भुत नमूना है। राजा मानसिंह एक महान विजेता भी था।

27. 'बीजक' का रचयिता कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) कबीर
Solution:बीजक के रचयिता कबीर हैं। यह कबीरपंथी संप्रदाय के अनुयायियों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें कबीर के दोहों का संकलन है।

28. निम्न में से कौन-सी रचना संत तुलसीदास की नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) साहित्य रत्न
Solution:गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 12 ग्रंथ प्रसिद्ध हैं, जिसमें 5 बड़े तथा 7 छोटे ग्रंथ हैं। बड़े ग्रंथों में दोहावली, गीतावली, कवितावली, रामचरितमानस, विनय पत्रिका हैं। इसके अलावा पार्वती-मंगल, जानकी-मंगल, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, श्रीकृष्ण गीतावली आदि छोटे ग्रंथ हैं। साहित्य रत्न गोस्वामी तुलसीदास की रचना नहीं है।

29. क्राइस्ट का जन्म स्थान- [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) बेथलेहम
Solution:ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म बेथलेहम नामक नगर में हुआ था।

30. कौन-सा ईसाई संत पशु-पक्षियों से प्रेम के लिए विख्यात है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) असीसी के संत फ्रांसिस
Solution:असीसी के संत फ्रांसिस एक ऐसे ईसाई संत हैं, जो पशु-पक्षियों से प्रेम के लिए विख्यात हैं।