आर्थिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश )

Total Questions: 10

1. मध्य प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) 2005
Solution:मध्य प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया था। वर्ष 2017 में इसे संशोधित किया। गया। इसके अंतर्गत वर्ष 2005 के अधिनियम की धारा 9 में संशोधन करके उपधारा (2) के पश्चात उपधारा (3) जोड़ा गया।

2. मध्य प्रदेश के वार्षिक बजट में सबसे अधिक आय का स्रोत क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) विक्रय कर
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। बजट 2023-24 में राज्य सरकार के आय का सबसे बड़ा स्रोत वस्तुओं और सेवाओं पर कर था, जिसमें राज्य जीएसटी/बिक्री कर/ प्रवेश कर/ विलासिता कर आदि शामिल। इस कर से सरकार को वर्ष 2023-24 में 51557 करोड़ रुपये आय प्राप्ति का अनुमान था।

3. मध्य प्रदेश की कितनी जनसंख्या गरीबी की रेखा से नीचे है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) 36.5 प्रतिशत
Solution:योजना आयोग द्वारा मार्च, 2012 में जारी गरीबी के नवीनतम आकलनों के अनुसार, वर्ष 2009-10 में मध्य प्रदेश में गरीबों की संख्या 261.8 लाख थी, जो कि राज्य की कुल जनसंख्या का 36.7 प्रतिशत थी। अत निकटतम उत्तर विकल्प (a) है।

4. मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग रिपोर्ट (2023) के अनुसार मध्य प्रदेश के किस जिले में बहुआयामी गरीबी में सबसे अधिक सुधार देखा गया? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) अलीराजपुर
Solution:मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग रिपोर्ट (2023) में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2023 पर नीति आयोग की दूसरी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015-16 से वर्ष 2019-21 के मध्य, मध्य प्रदेश के लगभग 1.36 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर लाया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में 5 वर्षों की अवधि में 'बहुआयामी रूप से गरीब व्यक्तियों की संख्या 36.57 प्रतिशत से घटकर 20.63 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश में सबसे अधिक सुधार अलीराजपुर (31.05%), बड़वानी (28.08%), खंडवा (27.38%), बालाघाट (26.48%) और टीकमगढ़ (26.33%) में देखा गया है।

5. मध्य प्रदेश के 2017-18 के बजट में ए.एम. आर. यू.टी. योजना के लिए कितना प्रावधान किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) रु. 700 करोड़
Solution:मध्य प्रदेश के वर्ष 2017-18 के बजट में अद्भुत (AMRUT) योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जबकि बजट 2023-24 में इस योजना हेतु 371 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

6. मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजना का विधिवत एवं वास्तविक शुभारंभमाना जाता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) 11 नवंबर, 1956 से
Solution:मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ, तब तक दो पंचवर्षीय योजनाएं (प्रथम एवं द्वितीय) प्रारंभ हो चुकी थीं। मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजना का विधिवत एवं वास्तविक शुभारंभ 11 नवंबर, 1956 से माना जाता है।

7. वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक मध्य प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) में वृद्धि दर रही है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक मध्य प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) में वृद्धि दर प्रति वर्ष बदलती रही है, जिसके कारण इन वर्षों के मध्य नियत वृद्धि दर का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। इसीलिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।

8. मध्य प्रदेश की ग्यारहवीं (XI) पंचवर्षीय योजना में निम्न में से किस क्षेत्र को सर्वाधिक आवंटन दिया गया है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) सिंचाई
Solution:विकल्प में दिए गए मदों के लिए 11 वीं पंचवर्षीय योजना हेतु प्रस्तावित आवंटन इस प्रकार था
List-IList-II
स्वास्थ्य36,145
शिक्षा5,56,491.90
ऊर्जा9,39,296
सिंचाई15,10,261

अतः सर्वाधिक आवंटन सिंचाई क्षेत्र के लिए है।

9. 'एम. पी. इंक्यूबेशन एंड स्टार्ट-अप पॉलिसी' किस वर्ष से लागू की गई है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) 2016
Solution:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 'एम पी इंक्यूबेशन एवं स्टार्टअप नीति, 2016 1 अक्टूबर, 2016 से लागू की गई। इक्यूबेशन सेंटर ऐसे लोगों के लिए एक प्लेटफॉर्म है, जो व्यापार संबंधी विचारों पर शोध करना चाहते हैं।

10. मध्य प्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) इंदौर
Solution:मध्य प्रदेश वित्त निगम, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों को वित्तीय सहायता तथा संबंधित सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में संलग्न है। इसका मुख्यालय इंदौर में स्थित है।