खनिज संसाधन (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 28

1. मध्य प्रदेश में खनिज नीति किस वर्ष घोषित हुई थी? [M.PP.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) 1995
Solution:राष्ट्रीय खनिज नीति के परिपालन में मध्य प्रदेश शासन द्वारा कध्य प्रदेश खनिज नीति वर्ष 1995 में घोषित की गई। इसमें मुख्य खनिजों के अन्वेषण और दोहन के लिए आधुनिकतम तकनीकी, खनिजों पर आधारित उद्योग में स्थानीय भागीदारी तथा पर्यावरण संतुलन आदि को प्राथमिकता दी गई है।

2. मध्य प्रदेश में मैंगनीज का सबसे बड़ा स्रोत कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (b) बालाघाट
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश मैंगनीज उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान रखता था। मैंगनीज का सबसे बड़ा क्षेत्र बालाघाट है। तत्पश्चात छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं झाबुआ हैं। इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2021 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वर्ष 2020-21 (अनंतिम) में 921147 टन उत्पादन हुआ, जो देश का 34 प्रतिशत है। वर्तमान में भी मध्य प्रदेश मैंगनीज उत्पादन में प्रथम तथा भंडारण में तृतीय स्थान रखता है।

3. निम्नलिखित जिलों में से मैंगनीज के बड़े भंडार किसमें हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) बालाघाट
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश मैंगनीज उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान रखता था। मैंगनीज का सबसे बड़ा क्षेत्र बालाघाट है। तत्पश्चात छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं झाबुआ हैं। इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2021 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वर्ष 2020-21 (अनंतिम) में 921147 टन उत्पादन हुआ, जो देश का 34 प्रतिशत है। वर्तमान में भी मध्य प्रदेश मैंगनीज उत्पादन में प्रथम तथा भंडारण में तृतीय स्थान रखता है।

4. खनिजों और उनसे संबंधित जिलों को सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S (pre), 1995]

List IList II
(A) मैंगनीज1. बालाघाट
(B) लौह अयस्क2. बस्तर
(C) बॉक्साइट3. मंडला
(D) कोयला4. शहडोल

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)3412
(d)4123
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
List-IList-II
मैंगनीजबालाघाट
लौह अयस्कबस्तर
बॉक्साइटमंडला
कोयलाशहडोल

5. संगमरमर की चट्टानों के लिए कौन-सा शहर प्रसिद्ध है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) जबलपुर
Solution:संगमरमर की चट्टानों के लिए जबलपुर शहर प्रसिद्ध है। यहां पर भेड़ाघाट में सफेद संगमरमर की चट्टानें मिलती हैं। बैतूल, सिवनी एवं छिंदवाड़ा में रंगीन और ग्वालियर के बाघ नामक स्थान पर लाल, पीला एवं छीटदार हरा संगमरमर मिलता है। म.प्र. के संगमरमर आर्कियन युग की चट्टानों से संबंधित हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश में हीरे का उत्पादन होता है।
Solution:हीरा कार्बन का एक अपररूप है। भारत में इसकी एकमात्र खान मध्य प्रदेश में कैमूर श्रेणी में पन्ना के चारों तरफ स्थित है। यहां के विंध्य प्रदेश में हीरे की खदानें दो समांतर पेटियों में हैं।

7. देश में मध्य प्रदेश निम्न खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) तांबा एवं हीरा
Solution:देश में मध्य प्रदेश तांबा एवं हीरा का सबसे बड़ा उत्पादक है। वर्तमान में हीरे का उत्पादन केवल मध्य प्रदेश में होता है।

8. मध्य प्रदेश का पन्ना जिला किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) हीरा
Solution:मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरा के लिए प्रसिद्ध है।

9. निम्नलिखित में कौन-सा खनिज सिर्फ मध्य प्रदेश में पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) हीरा
Solution:दिए गए विकल्पों में 'हीरा' का उत्पादन सिर्फ मध्य प्रदेश में होता है। देश में एकमात्र हीरा खान पन्ना जिले में स्थित है।

10. हरसोंठ (जिप्सम) किस जिले में पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) जबलपुर
Solution:मध्य प्रदेश में हरसोंठ (जिप्सम) के भंडार जबलपुर एवं शहडोल जिले में हैं।