परिवहन (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 9

1. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (e) उपरोक्त सभी
Solution:5 मार्च, 2010 को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या को परिवर्तित कर नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या जारी की गई थी। इस नवीन सूची के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित राज्यों की सूची निम्नवत है-

NH - 3 पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (अविभाजित)

NH - 7 हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड

NH-8  -  असम, त्रिपुरा

NH-12 - पश्चिम बंगाल

अतः उपर्युक्त में से कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है। यदि प्रश्न पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रम संख्या पर आधारित होता, तो राष्ट्रीय राजमार्ग (Old) 8 सही उत्तर होता। परंतु प्रश्न में स्पष्टता का अभाव है। चूंकि प्रश्न वर्ष 2020 में पूछा गया है तथा नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या प्रभावी हो गई है, इसलिए यह प्रश्न त्रुटिपूर्ण प्रतीत होता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न के अभीष्ट उत्तर के रूप में विकल्प (d) को सही माना है, जो समीचीन नहीं है।

2. इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) 52
Solution:इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर 52 है। यह राष्ट्रीय राजमार्गों की पुरानी संख्यानुसार एनएच 3 का भाग था।

3. मध्य प्रदेश का कौन-सा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) शुजालपुर
Solution:प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-3, आगरा से मुंबई तक जाता था। इस राजमार्ग पर बसे मध्य प्रदेश के प्रमुख नगर थे-मुरैना, ग्वालियर। मोहाना, कोलारस, बदरवास, गुना, बीनागंज, करनवास, सारंगपुर, शाजापुर, देवास, इंदौर, महू, शुजरी, टिकरी, सेंधवा । शुजालपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं था।

4. वह कौन-सा रेलमार्ग है जिस पर सर्वाधिक इस्पात कारखाने स्थित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) बंबई-हावड़ा वाया रायपुर
Solution:बंबई-हावड़ा वाया रायपुर रेलमार्ग पर ही दुर्ग एवं भिलाई के इस्पात कारखाने स्थित हैं। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।

5. निम्नलिखित में से कौन-से स्थान पर रेलवे का मंडल कार्यालय स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) बिलासपुर
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में बिलासपुर में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे का मंडल कार्यालय स्थित है।

6. म.प्र. में रेलमार्ग की लंबाई लगभग कितने किमी. है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) 5,750
Solution:प्रश्न संयुक्त मध्य प्रदेश राज्य के संदर्भ में है, जिससे संबंधित रेलमार्ग के आंकड़े अब प्रासंगिक नहीं हैं। इंडियन रेलवे ईयर बुक, 2021-22 के अनुसार, वर्ष 2021-22 में मध्य प्रदेश में कुल रेलवे ट्रैक की लंबाई 10,090 किमी. है।

7. अटल प्रगति पथ संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) ग्वालियर - चंबल क्षेत्र
Solution:अटल प्रगति पथ ग्वालियर चंबल क्षेत्र से संबंधित है। यह मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के तीनों जिले मुरैना, भिंड और श्योपुर से गुजरेगी।

8. मालवा एक्सप्रेस चलती है- [M.P. P.C.S. (Pre), 1990]

Correct Answer: (c) इंदौर-दिल्ली
Solution:मालवा एक्सप्रेस इंदौर से दिल्ली तक चलती थी। अब इसका विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक कर दिया गया है।

9. मध्य प्रदेश का कौन-सा हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) पन्ना
Solution:दिए गए विकल्पों में पन्ना हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है। इसके अतिरिक्त खंडवा एवं सतना के हवाई अड्डे भी क्रियाशील नहीं हैं। वहीं भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर एवं ग्वालियर हवाई अड्डे क्रियाशील हैं।