पुरस्कार/सम्मान (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 11

1. मध्य प्रदेश ने अखिल भारतीय इंदिरा गांधी पुरस्कार की स्थापना कब की थी? [M.P.P.C.S. (Pre), (Spl.), 2004]

Correct Answer: (c) 19 नवंबर, 1985
Solution:अखिल भारतीय इंदिरा गांधी पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार ने, भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर 19 नवंबर, 1985 को स्थापित किया था। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति बाबा आम्टे थे।

2. इकबाल सम्मान मध्य प्रदेश में किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) रचनात्मक उर्दू लेखन
Solution:इकबाल सम्मान की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने वर्ष 1986 में की थी। यह सम्मान उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसके तहत पुरस्कार राशि 5 लाख रु. है।

3. मध्य प्रदेश शासन के प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान से नवंबर, 2012 में निम्नलिखित में से किसे सम्मानित किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) अनुपम खेर
Solution:मध्य प्रदेश शासन द्वारा कालिदास सम्मान प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 लाख रु. प्रदान किए जाते हैं। विभिन्न समाचार माध्यमों द्वारा यह ज्ञात हुआ है कि वर्ष 2010-11 का पुरस्कार थियेटर के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अनुपम खेर को प्रदान किया गया; परंतु कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

4. निम्न में से कौन-सा पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) विक्रम पुरस्कार
Solution:द्रोणाचार्य, अर्जुन एवं खेल रत्न पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जबकि 'विक्रम पुरस्कार' म.प्र. सरकार प्रदान करती है। इसके तहत एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। 19 नवंबर, 2022 से पुरस्कार राशि दो लाख रुपये कर दी गई है।

5. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश राज्य से संबंधित खेल पुरस्कार कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) एकलव्य पुरस्कार
Solution:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले शीर्ष खेल पुरस्कार / सम्मान हैं-विक्रम पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा मलखंब खेल के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु प्रभाष जोशी सम्मान।

6. खेल प्रशिक्षक को उसके समर्पित कार्य के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) विश्वामित्र पुरस्कार
Solution:खेल प्रशिक्षक को उसके समर्पित कार्य के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा 'विश्वामित्र पुरस्कार' प्रदान किया जाता है, जबकि खिलाड़ियों को विक्रम तथा एकलव्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

7. मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेल प्रशिक्षकों को प्रदत्त किया जाने वाला निम्न में से कौन-सा पुरस्कार सर्वोच्च है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) विश्वामित्र पुरस्कार
Solution:मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेल प्रशिक्षकों को प्रदत्त किया जाने वाला 'विश्वामित्र पुरस्कार' सर्वोच्च पुरस्कार है। विश्वामित्र पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई। विश्वामित्र पुरस्कार ऐसे प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिसके कम-से-कम दो खिलाड़ियों ने पिछले 5 वर्षों में कम-से-कम दो बार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दो स्वर्ण, चार रजत एवं 6 कांस्य पदक जीते हैं।

8. किस भारतीय पारंपरिक खेल के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) मलखंब
Solution:पारंपरिक खेल मलखंब के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2016-17 का यह पुरस्कार चंद्रशेखर चौहान को प्रदान किया गया।

9. निम्नलिखित में से 2018 में मध्य प्रदेश राज्य के विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों में कौन-सा खिलाड़ी दिव्यांग श्रेणी से आता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) सोनू गौलकर
Solution:वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश राज्य के विक्रम पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रश्नगत चारों खिलाड़ियों में से सोनू गोलकर दिव्यांग श्रेणी के हैं। वे मध्य प्रदेश की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

10. मुस्कान किरार का संबंध किस खेल से है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) तीरंदाजी
Solution:जबलपुर की मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने मार्च, 2018 में बैंकॉक में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप, स्टेज 1 प्रतियोगिता में महिला कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से मुस्कान किरार को सम्मानित किया गया है।