भाषा तथा बोली (मध्य प्रदेश)Total Questions: 31. इनमें से कौन-सी मध्य प्रदेश की बोली नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013](a) भोजपुरी(b) ब्रजभाषा(c) मालवी(d) निमाड़ीCorrect Answer: (a) भोजपुरीSolution:ब्रजभाषा, मालवी एवं निमाड़ी मध्य प्रदेश की बोलियां हैं, जबकि भोजपुरी बोली मध्य प्रदेश में नहीं बोली जाती है। ब्रज, मालवी, निमाड़ी के साथ-साथ बुंदेली एवं बघेली बोलियां भी मध्य प्रदेश में बोली जाती हैं।2. मध्य प्रदेश में निम्न में से कौन-सी बोली नहीं बोली जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010](a) मालवी(b) बुंदेलखंडी(c) गोंडी(d) कौरवीCorrect Answer: (d) कौरवीSolution:म.प्र. में मुख्यतया मालवी, बुंदेलखंडी एवं गोंडी बोलियां बोली जाती हैं। कौरवी बोली पश्चिमी हिंदी की बोली है, जो मुख्यतः हरियाणा एवं पश्चिमी उ.प्र. में बोली जाती है।3. किस जिले में बहोली भाषा नहीं बोली जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004](a) रीवा(b) टीकमगढ़(c) सतना(d) सीधीCorrect Answer: (b) टीकमगढ़Solution:बहोली भाषा रीवा, सतना एवं सीधी में बोली जाती है, जबकि टीकमगढ़ में बुंदेली बोली जाती है। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (b) सही उत्तर है।Submit Quiz