भौगोलिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 43

21. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मध्य प्रदेश की जलवायु के संबंध में सही नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) ग्रीष्म ऋतु में मुरैना व दतिया जिलों में तापमान कम रहता है।
Solution:ग्रीष्म ऋतु में मुरैना जिले का तापमान अधिक रहता है। मई व जून के महीनों में औसत दैनिक तापमान अधिकतम 44 सेल्सियस होता है। ठंड के मौसम में तापमान 2.8 सेल्सियस तक चला जाता है। इसी प्रकार दतिया जिले का औसत दैनिक उच्च तापमान 12 अप्रैल से 23 जून तक 99° F के ऊपर चला जाता है, जिसमें औसत उच्च तापमान 106°F और निम्न 81°F होता है। अतः ग्रीष्म ऋतु में मुरैना व दतिया जिलों में तापमान अधिक रहता है। शेष विकल्प सही हैं।

22. मध्य प्रदेश की जलवायु किस प्रकार की है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) मानसून प्रकार
Solution:मध्य प्रदेश की जलवायु मानसूनी पैटर्न द्वारा संचालित होती है। यहां तीन प्रमुख मौसम हैं-ग्रीष्म, मानसून और शीत। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों की तुलना में पूर्वी भाग अधिक गर्म है।

23. मध्य प्रदेश की जलवायु है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) मानसूनी
Solution:मध्य प्रदेश की जलवायु मानसूनी पैटर्न द्वारा संचालित होती है। यहां तीन प्रमुख मौसम हैं-ग्रीष्म, मानसून और शीत। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों की तुलना में पूर्वी भाग अधिक गर्म है।

24. मध्य प्रदेश के किस भाग में वार्षिक तापांतर अधिक रहता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) उत्तरी
Solution:मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में वार्षिक तापांतर अधिक रहता है। राज्य के दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में तापमान कम रहता है।

25. मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान बढ़ता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) दक्षिण से उत्तर की ओर
Solution:मध्य प्रदेश में ग्रीष्म आयु में औसत तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है। राज्य के दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में तापमान कम रहता है।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला वर्षा ऋतु में बहुत अधिक वर्षा प्राप्त करता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) मंडला
Solution:मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और अन्य चरम पूर्वी भागों में 150 सेमी से अधिक वर्षा होती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में 80 सेमी से भी कम वर्षा होती है।

27. मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (बैडलैंड) परिणाम है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) अवनालिका अपरदन का
Solution:मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (Bad Lands) अवनालिका अपरदन का परिणाम है। मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा, जालौन आदि क्षेत्रों में अवनालिका अपरदन (Gully Erosion) के कारण उत्खात-भूमि का निर्माण हुआ है।

28. भोपाल बसा है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) पांच पहाड़ियों पर
Solution:भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है। यहां की जलवायु सम है। ग्यारहवीं सदी में भोजपाल एवं अनंतर भूपाल नामक इस नगर को परमार वंश के राजा भोज ने बसाया था। यह नगर बहुरंगी तस्वीर प्रस्तुत करता है. जो प्राच्य एवं आधुनिक परंपरा का मिश्रित शहर है।

29. किस जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) बिलासपुर
Solution:सतपुड़ा पर्वत श्रेणी मध्य प्रदेश में 21 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 23 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 74.30 डिग्री पूर्वी देशांतर से 81 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। इस पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन एवं बड़‌वानी जिले अवस्थित हैं।

30. सतपुड़ा क्षेत्र में स्थित श्रेणियों में से पश्चिम से पूर्व की ओर उनकी स्थिति को दर्शाने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) बड़वानी की पहाड़ियां - महादेव श्रेणी - मैकाल श्रेणी
Solution:सतपुड़ा में स्थित श्रेणियों में से पश्चिम से पूर्व की ओर उनकी स्थिति को दर्शाने वाला सही क्रम इस प्रकार है- बड़वानी की पहाड़ियां -महादेव श्रेणी- मैकाल श्रेणी।