मेला, तीर्थ स्थल एवं त्योहार (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 10

1. सात सागर, नौ नारायण एवं 84 महादेव की परिक्रमा मध्य प्रदेश के किस नगर में संपन्न होती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) उज्जैन
Solution:उज्जैन में सप्त सागर (रुद्र सागर, पुष्कर सागर, क्षीर सागर गोवर्धन सागर, रत्नाकर सागर, विष्णु सागर और पुरुषोत्तम सागर नौ नारायण (अनंत-नारायण, सत्यनारायण, आदिनारायण, शेष नारायण, पद्मनारायण, लक्ष्मी नारायण, बद्रीनारायण, चतुर्भुजनारायण पुरुषोत्तमनारायण) एवं 84 महादेव की परिक्रमा संपन्न होती है।

2. ऐतिहासिक मतंगेश्वर मंदिर कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) खुजराहो
Solution:मंतगेश्वर मंदिर खजुराहो में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 16वी शताब्दी की शुरुआत में चंदेल वंश के शासक चंद्रदेव ने करवाया था भगवान शिव को पूज्य मतंग ऋषि माना जाता है, इसलिए उनके नर पर मतंगेश्वर मंदिर पड़ा।

3. किस तीर्थस्थल का प्राचीन नाम 'मान्धाता' है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) ओंकारेश्वर
Solution:ओंकारेश्वर का प्राचीन नाम 'मान्धाता' है। यह मध्य प्रदेश राज्य खंडवा जिले में स्थित है। खंडवा से 75 किमी. इंदौर-खंडवा हद पर यह हिंदुओं का एक पवित्र स्थान है। ओंकारेश्वर के पास स्थित 'सिद्धवर कूट' जैन धर्म के लिए महत्त्व का स्थान है।

4. निम्नलिखित में से किस जिले में गोटमार मेला आयोजित होता है [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) छिंदवाड़ा
Solution:'गोटमार मेला' मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में प्रतिवर्ष मादना अमावस्या के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह मेला 'जाम' नदी नट पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 17वीं शताब्दी के लगभग मानी जाती है।

5. जलबिहारी का मेला कहां आयोजित किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) छतरपुर
Solution:जलबिहारी का मेला प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिले में आयोजित किया जाता है।

6. मध्य प्रदेश में 'कान्हा बाबा का मेला' कहां लगता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) सोडलपुर
Solution:प्रश्नगत मेला हरदा जिले के सोडलपुर नामक गांव में लगता है।

7. मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष निमाड़ उत्सव कहां आयोजित किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) महेश्वर
Solution:महेश्वर, पवित्र नर्मदा नदी के किनारे स्थित एक छोटा शहर है, जो एक समय महान होल्कर रानी देवी अहिल्या की राजधानी के रूप में जाना जाता था। 'निमाड़ उत्सव' देश में एक विरल उत्सव है, जिसका आयोजन नर्मदा नदी के किनारे प्राचीन संस्कृति की धारा की तरह किया जाता है। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन से तीन दिन तक आयोजित किया जाता है।

8. भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंगों की संख्या कितनी है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) 2
Solution:भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 'महाकालेश्वर' जो क्षिप्रा नदी के तट पर मालवा क्षेत्र में स्थित है तथा दूसरा नर्मदा नदी के एक द्वीप पर 'ओंकारेश्वर' स्थित है।

9. मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य उत्सव कहां आयोजित किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) खजुराहो
Solution:अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य का आयोजन प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश कला परिषद द्वारा खजुराहो में एक सप्ताह तक किया जाता है। यह खजुराहो नृत्य समारोह मध्य प्रदेश का ही नहीं, बल्कि भारत का सबसे बड़ा नृत्य समारोह है, जिसमें उत्तर एवं दक्षिण भारत की नृत्य शैलियों का अनोखा संगम होता है। वर्ष 2010 से इस नृत्य उत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष के फरवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाता है।

10. मध्य प्रदेश में रावण की पूजा कहां की जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) शाजापुर जिले का भादखेड़ी गांव
Solution:म.प्र. में रावण की पूजा शाजापुर जिले के भादखेड़ी गांव में की जाती है। इसी गांव में कुछ लोगों द्वारा मेघनाद की भी पूजा की जाती है।