राजनैतिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 49

21. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) जस्टिस जी.डी. दीक्षित
Solution:जस्टिस एन.डी. ओझा 1 दिसंबर, 1987-29 दिसंबर, 1987; जस्टिस पी.वी. दीक्षित 3 फरवरी, 1966-9 फरवरी, 1966 तथा जस्टिस जी. पी. सिंह 26 मई, 1981-9 जुलाई, 1981 एवं 21 सितंबर, 1983-7 अक्टूबर, 1983 तक मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल रहे। अतः जस्टिस जी.डी. दीक्षित मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल नहीं रहे हैं।

22. कौन मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (d) श्री गोविंद नारायण सिंह
Solution:मध्य प्रदेश के उपर्युक्त राज्यपालों का कार्यकाल इस प्रकार रहा-
राज्यपालकार्यकाल
श्री के. सी. रेड्डी11 फरवरी, 1965 से 2 फरवरी, 1966 तथा 10 फ़रवरी, 1966 से 07 मार्च, 1971 तक
श्रीमती सरला ग्रेवाल31 मार्च, 1989 से 05 फरवरी, 1990 तक
श्री एच. वी. पाटस्कर14 जून, 1957 से 10 फरवरी, 1965 तक

श्री गोविंद नारायण सिंह मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं रहे, बल्कि 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक मुख्यमंत्री रहे।

वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई छगनभाई पटेल हैं।

23. मध्य प्रदेश के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) डॉ. भगवत दयाल शर्मा
Solution:डॉ. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री (1 नवंबर, 1966 - 23 मार्च, 1967) थे। वे 30 अप्रैल, 1980-14 मई, 1984 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। राम प्रकाश गुप्ता और राम नरेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। बलराम जाखड़ राजस्थान से संबद्ध थे, जो लोक सभा के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल (30 जून, 200429 जून, 2009 तक) थे।

24. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (c) पंडित रविशंकर शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा प्रथम राज्यपाल पट्टाभि सीतारामैया थे।

25. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री निम्नलिखित में से कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) रविशंकर शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा प्रथम राज्यपाल पट्टाभि सीतारामैया थे।

26. मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) उमा भारती
Solution:मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थीं। वे 8 दिसंबर, 2003 - 23 अगस्त, 2004 तक इस पद पर थीं।

27. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) सुंदरलाल पटवा
Solution:वीरेंद्र कुमार सखलेचा (18 जनवरी, 1978-19 जनवरी, 1980) के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (20 जनवरी, 1980-17 फरवरी, 1980) बने थे।

28. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं रहा? [M.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) श्री वी.सी. शुक्ल
Solution:मध्य प्रदेश के उपर्युक्त मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल निम्नवत है-

श्री प्रकाश चंद्र सेठी -29 जनवरी, 1972 से 22 मार्च, 1972 तथा 23 मार्च, 1972 से 23 दिसंबर, 1975 तक

श्री गोविंद नारायण सिंह - 30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक

श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र (डी. पी. मिश्र) - 30 सितंबर, 1963 से

08 मार्च, 1967 तथा 08 मार्च, 1967 से 29 जुलाई, 1967 तक।

श्री वी.सी. शुक्ल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे।

29. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) श्री वी. सी. शुक्ल
Solution:राजा नरेश चंद्र सिंह (13 मार्च, 1969 से 25 मार्च, 1969 तक), श्री गोविंद नारायण सिंह (30 जुलाई, 1967 से 12 मार्च, 1969 तक) तथा श्री भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई (9 जनवरी, 1957 से 30 जनवरी, 1957 तथा 12 मार्च, 1962 से 29 सितंबर, 1963 तक) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, जबकि श्री वी.सी. शुक्ल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहे।

30. निम्नलिखित में से किसने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) दिग्विजय सिंह
Solution:मध्य प्रदेश में उपर्युक्त विकल्पों में मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल इस प्रकार है-पंडित रविशंकर शुक्ल - 1 नवंबर, 1956 से 31 दिसंबर, 1956 तक; अर्जुन सिंह (तीन कार्यकाल) - 9 जून, 1980 से 10 मार्च 1985; 11 मार्च, 1985 से 12 मार्च, 1985 एवं 14 फरवरी, 1988 से 23 जनवरी, 1989 तक, डॉ. कैलाशनाथ काटजू (दो कार्यकाल) - 31 जनवरी, 1957 से 14 अप्रैल, 1957; 15 अप्रैल, 1957 से 11 मार्च, 1962 तक तथा दिग्विजय सिंह (दो कार्यकाल) 7 दिसंबर, 1993 से 1 दिसंबर, 1998 तथा 1 दिसंबर, 1998 से 7 दिसंबर, 2003 तक। इस प्रकार प्रश्नकाल में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे। वर्तमान में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत होने का श्रेय शिवराज सिंह चौहान को है, जो 29 नवंबर, 2005 से 12 दिसंबर, 2018 तक लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर रहे। चौथी बार 23 मार्च, 2020 को उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 11 दिसंबर, 2023 तक इस पद पर रहे। वह म.प्र. के चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।