महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य (भाग-II)

Total Questions: 54

31. वह सबसे छोटी संख्या, जिसे 14, 18 और 36 से भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 1 बचता है,_________ है। [SSC MTS 16/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (c) 253
Solution:वह संख्या जो 14, 18 और 36 से विभाजित है

⇒ LCM (14, 18, 36) = 252

शेष = 1 {दिया गया है)

अतः अभीष्ट संख्या = 253

32. 12, 24 और 36 के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक का अनुपात क्या होगा ? [SSC MTS 13/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 6 : 1
Solution:12, 24 और 36 का लघुत्तम समापवर्त्य = 72

12, 24 और 36 का महत्तम समापवर्त्य = 12

आवश्यक अनुपात = 72 : 12 = 6 : 1

33. एक कक्षा में छात्रों की न्यूनतम संख्या कितनी होनी चाहिए जिससे वे 10, 15 और 20 की पंक्तियाँ बना सकें और छात्रों की कुल संख्या एक पूर्ण वर्ग हो? [SSC MTS 15/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (c) 900
Solution:प्रश्न के अनुसार,

LCM (10, 15, 20) = 60

दिए गए विकल्पों में से,

विकल्प (c) (60 × 15) = 900, सही उत्तर है।

34. 513 और 1017 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है? [SSC MTS 16/06/2023 (Evening)]

Correct Answer: (c) 9
Solution:513 = 3 × 3 × 57

1017 = 3 × 3 × 113

तो, (513, 1017) का महत्तम समापवर्तक = 3 × 3=9

35. तीन भिन्न-भिन्न संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 40 है। निम्नलिखित में से कौन-सा उनका महत्तम समापवर्तक नहीं हो सकता है? [SSC MTS 19/06/2023 (Morning)]

Correct Answer: (b) 25
Solution:40 के गुणनखंड = 2 ×2 × 2 × 5

विकल्प द्वारा 25, H.C.F. नहीं होगा।

36. वह सबसे छोटी पूर्ण वर्ग संख्या कौन-सी है जो 8 और 12 दोनों से भाज्य है ? [SSC MTS 20/06/2023 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 144
Solution:8 और 12 से विभाजित होने वाली

सबसे छोटी संख्या 24 होगी

आवश्यक संख्या = 24 × 6=144

37. दो संख्याओं का गुणनफल 1500 है और उनका म.स.प (HCF) 10 है। ऐसे संभावित युग्मों की संख्या __________ है/हैं। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

Correct Answer: (d) 2
Solution:माना संख्याएँ 10x और 10y हैं।

तब, 10x × 10y = 1500 ⇒ xy = 15

x और y के संभावित मान हैं

⇒ (1,15) और (3,5)

38. यदि x और y का महत्तम समापवर्तक (HCF) 15 है, तो 36x² - 81y² और 81x² - 9y2 का HCF ___________ से विभाज्य होगा [SSC CGL Tier II (06/03/2023)]

Correct Answer: (a) 135
Solution:माना दो संख्या 158 और 15b हैं।

36x² - 81y² = 9(2x-3y)(2x + 3y)

= 9(2 × 15a -3 ×15b) (2×15a + 3 × 15b)

= 9 × 15{(2a-3b)(2a + 3b)}

और, 81x² - 9y² = 9(3x - y)(3x + y)

= 9(3 × 15a - 15b) (3 × 15a + 15b)

= 9 × 15 {(3a - b)(3a + b)}

उनका महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) = 135

39. 12/5, 14/15, 16/17 और के महत्तम समापवर्तक (HCF) की गणना करें। [SSC CGL 03/12/2022 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 2/255
Solution:H.C.F. (12/5, 14/15, 16/17)

= H.C.F. (12, 14, 16)/L.C.M.(5,15,17) = 2/255

40. निम्नलिखित में से सही कथन का चयन करें। [SSC CGL 06/12/2022 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) दो या दो से अधिक संख्याओं का HCF वह उच्चतम संख्या है जो दी गई सभी संख्याओं को पूर्णतः विभाजित करती है।
Solution:H.C.F. दो या दो से अधिक संख्याओं का वह उच्चतम संख्या है जो दी गई सभी संख्याओं को पूर्णतः विभाजित करता है।

उदाहरण:- 4 और 6 का .H.C. F = 2

2, 4 और 6 को पूर्णतः विभाजित करता है।