महत्वपूर्ण दशक, वर्ष एवं दिवस (रेलवे)

Total Questions: 14

1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? [RRC NTPC ग्रैजुएट लेवल (CBT) परीक्षा, 30.03.2016, Shift-III]

(A) 26 फरवरी
(B) 27 फरवरी
(C) 28 फरवरी
(D) 29 फरवरी

Correct Answer: (3) C
Solution:

28 फरवरी, 1928 को भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज करने और इस दिन को यादगार बनाने के लिए भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस खोज के लिए रमन को 1930 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
• माहवार प्रमुख उदाहरण
- नव वर्ष दिवस (1 जनवरी), राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी), गणतंत्र दिवस (भारत, 26 जनवरी)।
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी)।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)।
- पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल)।
- मातृ दिवस (समय बदलता रहता है) मई।
- विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)।
- राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (1 जुलाई)।
- स्वतंत्रता दिवस (भारत, 15 अगस्त), भारत छोड़ो दिवस (9 अगस्त), राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त)।
- शिक्षक दिवस (5 सितंबर), हिंदी दिवस (14 सितंबर),अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितंबर)।
- गांधी जयंती/अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (2 अक्टूबर), संयुक्त राष्ट्र दिवस (24 अक्टूबर),राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) (31अक्टूबर)।
- बाल दिवस (भारत, 14 नवंबर), संविधान दिवस (भारत, 26 नवंबर)।
- विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर ), मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर ), क्रिसमस (25 दिसंबर )।

2. वर्ष 2015 में नेशनल यूनिटी डे (राष्ट्रीय एकता दिवस) आयोजित किया गया : [RRC NTPC ग्रैजुएट लेवल (CBT) परीक्षा, 31.03.2016, Shift-I]

(A) 31 अगस्त को
(B) 30 सितम्बर को
(C) 31 अक्टूबर को
(D) 30 नवम्बर को

Correct Answer: (1) C
Solution:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 139वीं जयंती की स्मृति में 31 अक्टूबर, 2014 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया था। राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई थी और इसका उद्घाटन वर्ष 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
• गांधी जयंती (2 अक्टूबर): महात्मा गांधी के जन्म का उत्सव, एक राष्ट्रव्यापी अवकाश।
• राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर): सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

3. पृथ्वी के पर्यावरण और प्रदूषण के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए, प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में निम्नलिखित में से कौन-सा दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 22 अप्रैल
Solution:

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 22 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
• पृथ्वी दिवस 2021 की थीम हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित (Restore our Earth) करना है।
• अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा स्थापित पृथ्वी दिवस पहली बार 1970 में आयोजित किया गया था।

4. विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day) हर साल ......... को मनाया जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 18 सितम्बर
Solution:

विश्व बांस (बांस एक प्रकार का घास (Grass) है।) दिवस प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
• बांस की विशेषता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश से यह दिवस मनाया जाता है।
• यह विश्व स्तर पर बांस के लाभ सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
• कुछ प्रमुख दिवस:
- 5 सितंबर: शिक्षक दिवस (भारत)
- 8 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
- 14 सितंबर: हिंदी दिवस
- 16 सितंबर: विश्व ओजोन दिवस
- 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला दिवस)।
- 15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस।
- 16 मार्च: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (भारत)
- 22 मार्च: विश्व जल दिवस
- 24 मार्च: विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस।
- 1 जुलाई: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (भारत)
- 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस
- 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस
- 27 जुलाई: एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि।
- 28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
- 29 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस।

5. 'विश्व जनसंख्या दिवस' कब मनाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 11 जुलाई
Solution:

विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।
• इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाले मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
• भारत चीन के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यह तमिलनाडु का एक प्राचीन त्योहार है।
• कुछ प्रमुख दिवस:
- 1 जुलाई: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (भारत)
- 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस
- 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस
- 27 जुलाई: एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि।
- 28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
- 29 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस।

6. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रतिवर्ष ........... की स्मृति में मनाया जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) पोखरण II
Solution:

11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारत द्वारा पोखरण में किए गए पांच परमाणु परीक्षणों की स्मृति में मनाया जाता है।
इस दिन राजस्थान में भारतीय सेना द्वारा पोखरण टेस्ट रेंज (Pokhran Test Range) में शक्ति-1 परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
• कुछ प्रमुख दिवस:
- 1 मई: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस/ मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस, गुजरात दिवस।
- 3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस।
- 8 मई: विश्व रेड क्रॉस दिवस।
- 9 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, महाराणा प्रताप जयंती।
- 11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (भारत)।
- 21 मई: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (राजीव गांधी की स्मृति में)।
- 22 मई: जैविक विविधता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
- 31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस (तंबाकू विरोधी दिवस)।

7. विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 17 जून
Solution:

मरुस्थलीकरण एवं सूखे से निपटने हेतु विश्व दिवस प्रत्येक वर्ष 17 जून को मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य मरुस्थलीकरण एवं सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यह मरुस्थलीकरण को रोकने एवं सूखे से उबरने के तरीकों पर प्रकाश डालता है।
• कुछ प्रमुख दिवस:
- 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस (वैश्विक)।
- 14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस।
- 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
- 23 जून: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस और संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस।
- 29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (भारत)।

8. भारत सरकार ने इनमें से किसके जन्म दिवस को प्रतिवर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सुभाषचंद्र बोस
Solution:

भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
• नेताजी की अदम्य साहस, एवं राष्ट्रभावना हेतु निस्वार्थ सेवा के लिए यह सम्मान एवं स्मृति हेतु किया गया है।
• पंडित दीनदयाल उपाध्याय (25 सितंबर) 'अंत्योदय दिवस'
• स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी) 'राष्ट्रीय युवा दिवस'
• वीर सावरकर (28 मई) 'स्वतंत्र वीर गौरव दिवस'

9. भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र घोषित करने वाले, भारतीय संविधान के अधिनियमन के स्मरणोत्सव के रूप में प्रति वर्ष किस तिथि को एक प्रमुख राष्ट्रीय उत्सव मनाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) 26 जनवरी
Solution:

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• यह 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान के प्रभाव में आने की याद दिलाता है।
• संविधान लागू होने के साथ, भारत एक गणतंत्र बन गया और एक ब्रिटिश प्रभुत्व से एक स्वतंत्र संवैधानिक गणराज्य में परिवर्तित हो गया।
• प्रमुख दिवस
- 4 जनवरी: विश्व ब्रेल दिवस
- 9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस (एनआरआई दिवस)
- 10 जनवरी: विश्व हिंदी दिवस
- 11 जनवरी: लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि
- 12 जनवरी: राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद की जयंती)
- 15 जनवरी: भारतीय सेना दिवस
- 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस)
- 24 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
- 25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
- 26 जनवरी: भारत का गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
- 30 जनवरी: शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि)

10. कैलेंडर वर्ष के किस दिन को 'दुर्लभरोग दिवस' के रूप में स्वीकार किया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (2) 28 फरवरी
Solution:

दुर्लभ रोग (Rare disease) दिवस प्रत्येक वर्ष फरवरी के अंतिम दिन (लीप वर्ष में 28 फरवरी या 29 फरवरी) को मनाया जाता है।
• दुर्लभ रोग दिवस का मुख्य उद्देश्य दुर्लभबीमारियों और मरीजों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में आम जनता और निर्णयकर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
• दुर्लभ रोगों के लिए यूरोपीय संगठन ने 2008 में इस दिवस की स्थापना की थी।
• प्रमुख दिवस
2 फरवरी: विश्व आर्द्रभूमि दिवस।
4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस।
12 फरवरी: अब्राहम लिंकन का जन्मदिन और राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (भारत)।
13 फरवरी: सरोजिनी नायडू की जयंती (राष्ट्रीय महिला दिवस)।
21 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।