महिला सुपरवाइजर (महिला एवं बाल विकास विभाग) परीक्षा सितम्बर 2017 द्वितीय पाली

Total Questions: 100

31. एक कक्ष के विद्यार्थियों में मुफ्त नोटबुकों को बराबर से वितरण हुआ। प्रत्येक बच्चे को उनकी संख्या से 1/8 भाग की नोटबुके मिली। अगर बच्चों की संख्या आधी करें तो हर बच्चे को 16 नोटबुकें मिलती। तो कुल कितनी नोटबुकों का वितरण हुआ?

Correct Answer: (4) 512
Solution:बच्चों की संख्या = x,

प्रत्येक को मिली बुक की संख्या = x/8

प्रश्न से,

कुल बुक = (x/8)x = (x/2) * 16

∴ x = 64

अभीष्ट संख्या = 64/8 * 64

= 64 * 8 = 512

32. निम्नलिखित में से कौन सा न्यूनतम है?

Correct Answer: (2) (0.2)²
Solution:0.2, (0.2)², 1 + 0.2, 0.2 × 2

= 0.2, 0.04, 1, 5, 0.4

न्यूनतम = 0.04 = (0.2)^2

33. आयोडीन का अच्छा स्रोत है-

Correct Answer: (4) समुद्री खाद्य पदार्थ
Solution:समुद्री नमक आयोडीन का प्रमुख स्रोत है इसमें आयोडीन प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहता है। इसके आलावा जिन स्थानों के पानी में और भूमि में आयोडीन पाया जाता है, उन स्थानों में उगाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में भी इसकी मात्रा प्रचुरता से होती है। समुद्र के जल में आयोडीन प्रचुरता से मिलता है। इसलिए समुद्री नमक, समुद्री मछली, समुद्री घास आदि समुद्री खाद्य पदार्थ आयोडीन के स्रोत हैं।

34. सीताराम पंचाल का हाल ही में निधन हुआ, वह किस क्षेत्र से संबंध रखते थे?

Correct Answer: (3) फिल्म उद्योग
Solution:सीताराम पंचाल फिल्म उद्योग से संबंध रखते थे। सीताराम पंचाल की हाल ही में मृत्यु जिगर में कैंसर होने के कारण हुई थी। इलाज के बावजूद उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता चला गया। और किडनी और फेफड़े के कैंसर से जंग लड़ते हुए 54 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

35. भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?

Correct Answer: (1) कल्पना चावला
Solution:कल्पना चावला भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री थी। कल्पना चावला ने 1997 में पहली बार अपनी अंतरिक्ष यात्रा की थी। 1988 में नासा से जुड़ने के बाद उन्होंने कोलंबिया के अंतरिक्ष शटल में 19 नवम्बर, 1997 को पहली बार यात्रा की। कल्पना चावला की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा 1 फरवरी, 2003 को हुई। उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा ही अंतिम यात्रा साबित हुई।

36. गोवा का सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहार कौन सा है?

Correct Answer: (2) कार्निवल
Solution:गोवा का सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहार कार्निवल है। कार्निवाल एक प्राचीन परम्परा है जो हर साल की कृषि और मौसमी चक्र से जुड़ा हुआ है। कार्निवाल में आमतौर पर एक सार्वजनिक समारोह या परेड शामिल होता है जिसमें सर्कस के तत्त्व, मुखौटे और सार्वजनिक खुली पार्टियाँ की जाती है। समारोह के दौरान लोग अक्सर सजते संवरते हैं या बहरूपिया बनते हैं।

37. एक काम को 8 लोग 5 दिनों में समाप्त करते हैं। उसी काम को 10 लोग मिलकर कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

Correct Answer: (1) 4
Solution:M₁D₁ = M₂D₂
⇒ 8 * 5 = 10 * D₂
⇒ D₂ = (8 * 5)/10 = 4 दिन

38. श्रेणी पूर्ण करें:

AZ, BY, CX, DW?

Correct Answer: (3) EV
Solution:AZ, BY, CX, DW. ?

39. लेक पैलेस किस शहर में है?

Correct Answer: (1) उदयपुर
Solution:लेक पैलेस पिछोरा झील में उदयपुर राजस्थान में जग निवास द्वीप पर बना हुआ है। लेक पैलेस का निर्माण महाराणा जगत सिंह ने 1743 में एक ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में करवाया। यह महल दूनिया में सबसे उत्तम महलों में गिना जाता है। सुंदर स्तम्भित छतें, कॉलम के साथ आँगन, उद्यान और फव्वारे महल के सौदर्य को बढ़ाते हैं।

40. निम्न में से कौन सी महत्त्वपूर्ण भारतीय औद्योगिक फसल काली मिट्टी में बेहतर उपजती है?

Correct Answer: (2) कपास
Solution:काली मिट्टी को 'रेगड़ मिट्टी' या 'काली कपास मिट्टी' के नाम से भी जाना जाता है। काली मिट्टी मुख्यतः दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार के लावा क्षेत्र में पाई जाती है।

उच्च स्थलों पर मिलने वाली काली मिट्टी निचले भागों की काली मिट्टी की अपेक्षा कम उपजाऊ होती है। निम्न भाग वाली गहरी काली मिट्टी में गेहूँ, कपास, ज्वार, बाजरा आदि की कृषि की जाती है। कपास की फसल काली मिट्टी में बेहतर उपजती है। कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होने के कारण इसे 'कपास की काली मिट्टी' अथवा कपासी मृदा भी कहा जाता है।