महिला सुपरवाइजर (महिला एवं बाल विकास विभाग) परीक्षा सितम्बर 2017 द्वितीय पाली

Total Questions: 100

51. aab_aab_aab_ (निम्नलिखित में से कौन से अक्षर रिक्त के लिए सही हैं?)

Correct Answer: (3) bbb
Solution:bold characters are answers

aab b aab b aab b

52. पादप के किस भाग में प्रकाश संश्लेषण घटित होता है?

Correct Answer: (2) पत्तियाँ
Solution:प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों जैसे पत्ती द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे कार्बोहाइड्रेटस का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस (O₂) बाहर निकालते हैं। पादप के पत्तियाँ में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया होती है।

53. वह कौन सी न्यूनतम संख्या है जिसको दुगुना करने से वह 12, 18, 21 ओर 30 से पूर्णतया विभाजित है?

Correct Answer: (1) 1260
Solution:

2 * 3 * 2 * 3 * 7 * 5

= 1260

54. पिच: क्रिकेट : : रिंग: ?

Correct Answer: (3) बॉक्सिंग
Solution:पिच : क्रिकेट : : रिंग : ?

जिस प्रकार क्रिकेट खेलने के लिए पिच बनाया जाता है, उसी प्रकार बॉक्सिंग के लिए रिंग बनाया जाता है।

55. [(0.1667)(0.8333)(0.3333) / ( 0.2222)(0.6667)(0.1250)]

लगभग किसके समान है?

Correct Answer: (3) 2.50
Solution:{0.1667}{0.8333}{20.3333} / {0.2222}{0.6667}{0.1250}

{0.1667}{0.8333}{20.3333}
{0.2222}{0.6667}{0.1250}

⇒ अंश में दशमलव स्थानों का योग = 12

⇒ हर में दशमलव स्थानों का योग = 12

= (1667 * 8333 * 3333)/(2222 * 6667 * 1250)

= 4209006633/1683417500

= 2.50

56. यदि हम विकल्प में दिए गए सभी शब्दों को वर्णक्रमानुसार रखते हैं, तो इस क्रम में अंतिम शब्द कौन सा आयेगा?

Correct Answer: (1) Philosophy
Solution:विकल्प में दिए गए शब्दों को वर्णक्रमानुसार रखने पर

Pharmacy, Phase, Philander, [Philosophy]

57. छः साल पहले कुणाल और सागर की उम्र का अनुपात 6:5 था। चार साल के बाद उनकी उम्र का अनुपात 11:10 होगा। तो सागर की वर्तमान उम्र क्या है?

Correct Answer: (3) 16 साल
Solution:प्रश्न से,

6 वर्ष पहले कुणाल तथा सागर की उम्र क्रमश: 6x तथा 5x है।

तब,
(6x+10)/(5x+10) = 11/10

⇒ 60x + 100 = 55x + 110
5x = 10

∴ x = 2

सागर की वर्तमान उम्र = 5x + 6
= 5 * 2 + 6
= 16 वर्ष

58. भारत का अमर राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम' को ....... ने लिखा है।

Correct Answer: (3) बंकिम चंद्र चटर्जी
Solution:वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी के 1882 के उपन्यास आनंदमठ की कविता है। यह मातृ भूमि के लिए एक भजन है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 सत्र में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा राजनीतिक संदर्भ में गाया गया था।

59. चार वेदों में सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

Correct Answer: (4) ऋग्वेद
Solution:वेद प्राचीन भारत के पवित्रतम साहित्य हैं। और आधारभूत धर्मग्रन्थ भी हैं। वेद का शाब्दिक अर्थ 'ज्ञान के ग्रंथ है'। वेद चार प्रकार के होते हैं।
(i) ऋग्वेद, (ii) सामवेद, (iii) यजुर्वेद, (iv) अथर्ववेद ऋग्वेद सबसे महत्त्वपूर्ण वेद है। इसमें देवताओं के गुणों का वर्णन और प्रकाश के लिए मंत्र हैं।

60. "नमामि गंगे जागृति यात्रा" को किसने प्रारंभ किया?

Correct Answer: (4) श्री योगी आदित्यनाथ
Solution:"नमामि गंगे जागृति यात्रा" को श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांरभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति की पहचान गंगा को बचाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने इस यात्रा को सराहना देते हुए कहा कि इससे आम जनता, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों, नौजवानों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों को नमामि गंगे परियोजना से जोड़ने में सफलता मिलेगी।