मानव शारीरिकी एवं क्रिया विज्ञान ( कंकाल व मांसपेशीय तंत्र )

Total Questions: 28

11. हमारे शरीर की लघुतम हड्डी पाई जाती है- [U.P. Lower (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) कान में
Solution:मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी 'स्टेपीज' (Stapes) है, जो मनुष्य के कान में पाई जाती है, जबकि मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी 'फीमर' (Femur) है, जो जांघ में पाई जाती है।

12. मनुष्य की खोपड़ी में कुल कितनी अस्थियां होती है? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) 28
Solution:मनुष्य की खोपड़ी (Skull) में अस्थियों (Bones) की संख्या 28 होती है, जिनमें से 8 मस्तिष्क के चारों ओर का मस्तिष्क खोल (Brain case) अर्थात कपाल (Cranium) बनाती हैं। शेष हड्डियों में से 14 हड्डियां हमारे चेहरे का कंकाल बनाती है तथा शेष 6 मध्य कर्णों में कर्ण अस्थियां (Ear bones) होती हैं, जो कि सुनने में सहायक होती है। हाइऔइड (Hyoid) नामक एक और अस्थि मैडिबल तथा कंठ के बीच जिह्वा के नीचे स्थित रहती है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा लवण मानव हड्डियों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) कैल्शियम फॉस्फेट
Solution:

कैल्शियम फॉस्फेट लवण मानव हड्डियों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।

14. मनुष्य के शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) 12
Solution:मनुष्य के शरीर में पसलियों (Ribs) की कुल संख्या 12 जोड़ी अर्थात 24 होती है। प्रत्येक पसली वक्ष के सामने की ओर उरोस्थि (Sternum) से तथा पीछे की ओर वक्षीय कशेरुकाओं (Thoracic Vertebrae) से संधित रहती है। पसलियां कमान की भांति झुकी हुई होती हैं। सभी पसलियां मिलकर लगभग बेलनाकार पिंजड़ा (Cage) बनाती हैं, जिसमें फेफड़े (Lungs) तथा हृदय (Heart) स्थित होते हैं।

15. मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी- [U.P.P.C.S. (Pre) 1994 B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) खोखली होती है।
Solution:मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी खोखली होती है। मनुष्य की टांग ऊपर से नीचे की ओर क्रमशः जांघ (Thigh), जंघा या पाया (Rus or snak) तथा पैर (Foot or pes) में बंटी होती है। जांघ में सिर्फ एक हड्डी फीमर (Femur) होती है, जो कि शरीर की सबसे लंबी तथा सबसे भारी हड्डी होती है। जंघा में टिबिया (Tibia) तथा फिबुला (Fibula) नामक दो हड्डियां होती हैं, जबकि पैर में तीन भाग-गुल्फ (Tarsus), तलुवा (Sole) तथा पादांगुलियां (Toes) होती हैं।

16. शल्यक्रिया में ऑर्थोप्लास्टी (Arthroplasty) क्या है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2001 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) कूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement)
Solution:शल्यक्रिया (Operation) में ऑर्थोप्लास्टी (Arthroplasty) कूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement) है। ऑर्थोप्लास्टी का शाब्दिक अर्थ जोड़ के निर्माण से है। ऑर्थोप्लास्टी का उद्देश्य दर्द से छुटकारा दिलाना, चलने की क्षमता को ठीक करना तथा मांसपेशियों की शक्ति को सुधार करना है। ऑर्थराइटिस या अन्य कारणों से निष्क्रिय हो चुके जोड़ों का प्रतिस्थापन या पुनर्संयोजन इस शल्य क्रिया में किया जाता है।

17. प्रत्यस्थ (एलास्टिक) ऊतक (टिश्यु) जो हड्डियों को एक साथ पकड़े रहते हैं, उन्हें कहते हैं- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) स्नायु (लिगामेंट)
Solution:लिगामेंट या स्नायु वह प्रत्यस्थ ऊतक है, जो हड्डियों को एक साथ पकड़े रहता है। लिगामेंट हड्डियों को अन्य हड्डियों के साथ संबद्ध कर जोड़ का निर्माण करता है।

18. दांतों पर जमीं परतें बनी रहती हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) भोजन के कण, थूक, मुख अम्ल और बैक्टीरिया से
Solution:दातों पर जमी परतें भोजन के कण, थूक, मुख अम्ल और बैक्टीरिया से बनी रहती हैं। भोजनोपरांत ठीक से सफाई न होने के कारण भोजन के छोटे-छोटे कण दांतों पर चिपके रहते हैं। थूक, मुख को सरस बनाए रखने के लिए आवश्यक द्रव है। मुख अम्ल में लार से लावित टायलिन एन्जाइम होता है। लार का pH मान 7 से कम होने के कारण यह अम्लीय होता है। दांतों की परत के खुरचन का अध्ययन करते समय एण्टोनी बॉन ल्यूवेनहाक ने इसमें बैक्टीरिया की उपस्थिति का पता लगाया था।

19. नाखून काटते समय दर्द नहीं होता, क्योंकि : [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) नाखून मृत कोशिकाओं के द्रव्य द्वारा बने रहते हैं, जिनमें रक्त संचरण नहीं होता।
Solution:

नाखून (Nails) बाह्य कंकाल (Exoskeleton) के अंतर्गत आता है, जो कि -किरैटिन्स (a-Keratins) से बने होते हैं तथा इन्हें काटे जाने पर दर्द का आभास नहीं होता है क्योंकि ये मृत कोशिकाओं (Dead Cells) के द्रव्य द्वारा निर्मित होते हैं, जिनमें रक्त का संचरण (Blood Circulation) नहीं होता है।

20. एल्फा-किरैटिन एक प्रोटीन है, जो- [I.A.S. (Pre) 1997 U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (b) त्वचा में उपस्थित है।
Solution:एल्फा-किरैटिन (a-keratin) एक प्रोटीन है, जो कि त्वचा में उपस्थित होता है। यह किरैटिन का एक प्रकार है, जो कि जल में अघुलनशील एवं सरचनात्मक तथा तंतुवत होते हैं। सींग (Hons), नाखून (Nails), खुर (Hooves), बाल (Hairs) इत्यादि में भी एल्फा-किरैटिन पाए जाते हैं।