Solution:1739 ई. में करनाल के रणक्षेत्र में मुगल सेना तथा ईरानी सेना के मध्य युद्ध हुआ, जिसमें मुगल सैनिक पराजित हुए। नादिर शाह ने दिल्ली में कत्लेआम करवाया। बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 को हुई, जिसमें बाबर विजयी हुआ और उसने भारत में मुगल वंश की नींव डाली। हेमू एवं अकबर के बीच पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर, 1556 को हुई, जिसमें हेमू पराजित हुआ। अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी, 1761 को हुई, जिसमें मराठे बुरी तरह पराजित हुए।