Solution:पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य हुआ था। यह युद्ध भारतीय इतिहास के सबसे निर्णायक युद्धों में से एक माना जाता है क्योंकि इसने दिल्ली सल्तनत के लोदी वंश का अंत किया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी। 27 अप्रैल, 1526 को बाबर ने अपने आप को 'बादशाह' घोषित कर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली।
बाबर ने इस युद्ध में उज्बेगों से सीखी गई 'तुलुगमा' रणनीति का प्रयोग किया, जिसमें सेना को चारों ओर से घेरकर हमला किया जाता था। भारत में पहली बार बड़े स्तर पर बारूद और तोपों का सफल प्रयोग इसी युद्ध में हुआ। बाबर के दो प्रसिद्ध तोपची— उस्ताद अली और मुस्तफा ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इब्राहिम लोदी मध्यकालीन भारत का एकमात्र ऐसा सुल्तान था जो युद्ध स्थल पर मारा गया।