मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग – 6)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

1. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष (Accounting year) है- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) अप्रैल-मार्च
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। लेकिन वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा कार्य अथवा लेखा वर्ष अप्रैल-मार्च है। हालांकि इसका पहला वित्तीय वर्ष जुलाई, 2020 से मार्च, 2021 (9 माह) ही रहा।

2. बैंकों का वित्तीय वर्ष अप्रैल-मार्च होता है, लेकिन आरबीआई का वित्तीय वर्ष क्या होता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) अप्रैल-मार्च
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का भी वित्तीय वर्ष अप्रैल-मार्च हो गया है।

3. विनिमय साध्य विलेख अधिनियम प्रभावकारी हुआ- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) 1882 ई. में
Solution:विनिमय साध्य विलेख अधिनियम (Negotiable Instrument Act, 1881) दिसंबर, 1881 में पारित हुआ था परंतु यह 1 मार्च, 1882 को प्रभावी हुआ। हाल ही में इस अधिनियम में विनिमय साध्य विलेख (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधन किया गया। इसे 2 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई।

4. निम्नांकित में कौन एक अन्य से भिन्न है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Solution:प्रश्नगत चारों विकल्पों में किसी न किसी आधार पर अन्य तीन से भिन्नता है। यूटीआई जहां एक म्यूचुअल फंड कंपनी थी, वहीं अन्य तीनों वित्तीयन उपलब्ध कराने वाली संस्थाएं हैं। केन बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक की अनुषंगी कंपनी है, वहीं अन्य तीनों स्वायत्त संस्थान हैं। इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक एक वाणिज्यिक बैंक है और इस रूप में यह अन्य तीनों से पृथक है, साथ ही उ.प्र. राज्य वित्त निगम जहां राज्य सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है, वहीं अन्य तीनों संस्थान केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम/उनके द्वारा प्रबंधित संस्थान हैं।

5. कंपनी अंश (शेयर) पर मर्यादित (Ltd.) होने का अर्थ है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (c) धारकों का उत्तरदायित्व सीमित होना
Solution:फर्म या कंपनी जो इस रूप में ऑर्गनाइज्ड हो जिसमें शेयर धारक अथवा इसके स्वामियों का दायित्व सीमित हो, लिमिटेड (Ltd) कंपनी कहलाती है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी सीमित देयता साझेदारी फर्म की विशेषता नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) साझेदार 20 से कम होने चाहिए।
Solution:सीमित देयता साझेदारी फर्म में साझेदारी और प्रबंधन अलग-अलग होना आवश्यक नहीं है। इसमें आंतरिक प्रशासन साझेदारी के बीच आपसी सहमति से विनिश्चित किया जा सकता है तथा यह शाश्वत उत्तराधिकार से परिपूर्ण निगमित निकाय है। इसमें अधिकतम भागीदारों की संख्या पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा।

7. एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र स्थापित किया गया है- [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) गांधीनगर में
Solution:1 मार्च, 2015 को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र की स्थापना गांधीनगर, गुजरात में की गई। यह एक विशेष आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा है।

8. भारत का औद्योगिक वित्त निगम किस रूप में कार्य करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) एक विकास बैंक के रूप में।
Solution:भारत का औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) एक सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है जो एक विकास बैंक के रूप में कार्य करती है। IFCI की स्थापना 1 जुलाई, 1948 को IFCI अधिनियम, 1948 के अंतर्गत हुई थी। यह भारत का प्रथम विकास वित्तीय संस्थान था, जो अवस्थापना और उद्योग के विकास के माध्यम से आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था। अक्टूबर, 1999 से यह आईएफसीआई लि. (IFCI Ltd.) हो गया।

9. भारत में औद्योगिक वित्त के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था है- [U.P. P.C.S. (mains) 2017]

Correct Answer: (c) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
Solution:भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) का गठन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक अधिनियम, 1964 के तहत एक वित्तीय संस्था के रूप में हुआ था और यह भारत सरकार द्वारा जारी 22 जून, 1964 की अधिसूचना के द्वारा 1 जुलाई, 1964 से अस्तित्व में आया। इसे कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 4A के प्रावधानों के अंतर्गत एक सार्वजनिक वित्तीय संस्था का दर्जा प्राप्त है। वर्ष 2004 से इसका रूपांतरण बैंक के रूप में हो गया। आईडीबीआई (IDBI) अन्य विकास बैंकों की तरह उद्योगों को दीर्घकालीन ऋण तथा अन्य विकासात्मक सेवाएं प्रदान करता है। यह शीर्ष बैंक के रूप में अन्य विकास बैंकों की क्रियाओं को समन्वित करता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका पुनर्वित्तीयन भी करता है। हालांकि भारतीय औद्योगिक वित्त निगम भी औद्योगिक क्षेत्र के वित्त हेतु एक बड़ी संस्था है, लेकिन वर्तमान में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की भूमिका सर्वाधिक है।

10. निम्नलिखित पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1995]

1. भारत का औद्योगिक वित्त निगम

2. भारत का औद्योगिक ऋणादान और निवेश निगम

3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक

4. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया

इनकी स्थापना जिस सही कालक्रम से हुई, वह है-

 

Correct Answer: (a) 1, 2, 4, 3
Solution:भारतीय औद्योगिक वित्त निगम लि. (Industrial Finance Corporation of India - IFCI) की स्थापना वर्ष 1948 में, भारतीय औद्योगिक साख तथा निवेश निगम (Industrial Credit and Investment Corporation of India- ICICI) की स्थापना वर्ष 1955 में, भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India- IDBI) की स्थापना जुलाई, 1964 में तथा भारतीय यूनिट ट्रस्ट (Unit Trust of India-UTI) की स्थापना फरवरी, 1964 में की गई। इस प्रकार दिए गए निगमों की स्थापना का सही कालक्रम विकल्प (a) 1,2, 4, 3 सही होगा।