मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग – 6)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

11. भारत की निम्नलिखित वित्तीय संस्थाओं पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2002]

1. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई)

2. भारतीय औद्योगिक प्रत्यय एवं निवेश निगम (आईसीआईसीआई)

3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई)

4. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)

इन संस्थाओं की स्थापना का सही कालक्रम है-

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:IFCI की स्थापना वर्ष 1948 में, ICICI की स्थापना जनवरी, 1955 में, IDBI की स्थापना जुलाई, 1964 में तथा नाबार्ड (NABARD) की स्थापना जुलाई, 1982 में की गई थी।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

सूची-I (संस्था)सूची-II (स्थापना वर्ष)
A. भारतीय औद्योगिक साख एवं निवेश निगम (ICICI)1. 1964
B. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)2. 1948
C. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI)3. 1990
D. भारतीय लघु उद्योग विकास निगम (SIDBI)4. 1955

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

1

3

2

4

(b)

2

4

3

1

(c)

3

2

1

4

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-I (संस्था)सूची-II (स्थापना वर्ष)
भारतीय औद्योगिक साख एवं निवेश निगम (ICICI)1955
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)1964
भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI)1948
भारतीय लघु उद्योग विकास निगम (SIDBI)1990

13. स्तंभ क के साथ स्तंभ ख को मिलाइए और नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। [56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015]

स्तंभ - कस्तंभ - ख
A. 19551. भारतीय निर्यात-आयात बैंक
B. 19642. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
C. 19823. भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम
D. 1987 4. औद्योगिक और वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

1

2

3

4

(b)

2

3

1

4

(c)

3

2

1

4

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (c)
Solution:भारतीय निर्यात-आयात बैंक अधिनियम, 1981 के अंतर्गत वर्ष 1982 में स्थापित भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक: Exim Bank) देश की एक प्रमुख वित्तीय संस्था है। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) का गठन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक अधिनियम, 1964 के तहत एक वित्तीय संस्था के रूप में हुआ था और यह भारत सरकार द्वारा जारी 22 जून, 1964 की अधिसूचना के द्वारा 01 जुलाई, 1964 से अस्तित्व में आई। भारतीय औद्योगिक साख और निवेश निगम (ICICI) की स्थापना वर्ष 1955 में निजी क्षेत्र के उद्योगों को मध्यम एवं दीर्घकालीन ऋण प्रदान करने हेतु की गई थी। औद्योगिक और वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR) की स्थापना जनवरी, 1987 में की गई थी।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

सूची-I (बैंक)सूची-II (स्थापना वर्ष)
इलाहाबाद बैंक1. 1874
पंजाब नेशनल बैंक2. 1881
अवध कमर्शियल बैंक3. 1865
द अलायन्स बैंक ऑफ शिमला4. 1894
Correct Answer: (c) A-3, B-4, C-2, D-1
Solution:निम्नलिखित सही सुमेलित हैं-
सूची-I (बैंक)सूची-II (स्थापना वर्ष)
इलाहाबाद बैंक1865
पंजाब नेशनल बैंक1894
अवध कमर्शियल बैंक1881
द अलायन्स बैंक ऑफ शिमला1874

नोट-वर्तमान में 'इलाहाबाद बैंक' का विलय 'इंडियन बैंक' में कर दिया गया है।

15. निम्नांकित में विपणन संस्था कौन-सी है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (b) सेल (SAIL)
Solution:सेल (Steel Authority of India Limited) एक विपणन संस्था है, जबकि सेबी (पूंजी बाजार), सिडबी (सूक्ष्म वित्त) एवं नाबार्ड (कृषि साख) अपने क्षेत्र विशेष की शीर्ष संस्थाएं हैं।

16. निम्न में से कौन एक शीर्ष संस्था नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) भारतीय स्टेट बैंक
Solution:भारतीय स्टेट बैंक एक वाणिज्यिक बैंक है, न कि शीर्ष संस्था है। जबकि अन्य तीनों विकल्प राज्य सहकारी बैंक, SIDBI एवं NABARD अपने क्षेत्र विशेष की शीर्ष संस्थाएं हैं।

17. स्थापना के वर्ष के अनुसार, निम्न को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करें - [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

(1) एल.आई.सी.              (2) आई.डी.बी.आई.

(3) सेबी                         (4) यू.टी.आई.

सही उत्तर नीचे लिखे कूट से दें -

Correct Answer: (d) 1, 4, 2, 3
Solution:भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना वर्ष 1956 में LIC Act, 1956 के द्वारा की गई थी। भारतीय यूनिट ट्रस्ट (UTI) सार्वजनिक क्षेत्र की एक विनियोजन संस्था थी, जिसकी स्थापना वर्ष 1963 के संसद के अधिनियम के तहत फरवरी, 1964 में की गई थी। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) की स्थापना जुलाई, 1964 में एक वित्तीय संस्था के रूप में की गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को की गई। इसका प्रमुख कार्य स्टॉक एक्सचेंजों के कामकाज और प्रतिभूति बाजारों का नियमन करना है।

18. भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008)]

Correct Answer: (a) 1956
Solution:भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना वर्ष 1956 में LIC Act, 1956 के द्वारा की गई थी। भारतीय यूनिट ट्रस्ट (UTI) सार्वजनिक क्षेत्र की एक विनियोजन संस्था थी, जिसकी स्थापना वर्ष 1963 के संसद के अधिनियम के तहत फरवरी, 1964 में की गई थी। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) की स्थापना जुलाई, 1964 में एक वित्तीय संस्था के रूप में की गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को की गई। इसका प्रमुख कार्य स्टॉक एक्सचेंजों के कामकाज और प्रतिभूति बाजारों का नियमन करना है।

19. भारत सरकार द्वारा बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण की स्थापना की गई थी- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) अप्रैल, 2000 में
Solution:वर्ष 1993 में गठित मल्होत्रा समिति (अध्यक्ष-आरएन मल्होत्रा) जिसने अपनी रिपोर्ट वर्ष 1994 में प्रस्तुत की, ने अपनी रिपोर्ट में बीमा क्षेत्र के लिए एक स्वतंत्र नियामक प्राधिकरण की स्थापना की सिफारिश की थी। समिति के सिफारिशों के अनुरूप आईआरडीए अधिनियम, 1999 (IRDA Act, 1999) पारित हुआ, जिसके तहत अप्रैल, 2000 में IRDA (बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण) एक सांविधिक निकाय के रूप में सामने आया।

IRDA का लक्ष्य बीमा धारकों के हितों की रक्षा करना, बीमा उद्योग का क्रमबद्ध विनियमन, संवर्धन तथा संबंधित व आकस्मिक मामलों पर कार्य करना है।

20. सरकार ने बीमा व्यवसाय के नियमन के लिए गठन किया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) इन्श्योरेंस नियमन एवं विकास प्राधिकरण को