मुद्रा एवं बैंकिंग (भाग-III)

Total Questions: 41

11. भारत में माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में एक प्रमुख प्रवृत्ति क्या है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का एकीकरण
Solution:भारत में माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में एक प्रमुख प्रवृत्ति मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का एकीकरण है, क्योंकि यह उन लोगों को ऋण प्रदान करती है, जो समाज के वंचित और कमजोर वर्ग से हैं तथा जिसके पास बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध नहीं है।

12. व्यावसायिक बैंकों की आय का मुख्य स्रोत क्या है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) ऋण और अग्रिम राशि पर अर्जित ब्याज
Solution:व्यावसायिक बैंक एक वित्तीय संस्था है जिसका उद्देश्य लोगों से जमा स्वीकार करना और ऋण और अन्य सुविधाएं प्रदान करना है। ध्यातव्य है कि यह संस्था विभिन्न प्रकार के शुल्कों और ऋणों से ब्याज अर्जित कर लाभ कमाते हैं।

13. एक व्यावसायिक बैंक का प्राथमिक कार्य क्या है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) ऋण देना और जमा स्वीकार करना
Solution:एक व्यावसायिक बैंक का प्राथमिक कार्य है-ऋण देना और जमा स्वीकार करना।

14. भारत में कौन-सी नियामक संस्था सूक्ष्म वित्त संस्थानों (Micro Finance Institutions) की देखरेख और विनियमन के लिए जिम्मेदार है? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
Solution:सूक्ष्म वित्त संस्था (एमएफआई) उन कंपनियों को कहा जाता है, जो निम्न आय वर्ग के लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु सस्ती ब्याज दर पर कर कर्ज मुहैया कराते हैं। ध्यातव्य है कि भारतीय रिजर्व बैंक इन संस्थानों की देख-रेख और विनियमन करती है।

15. बैंकिंग में 'ऋणाधार' (Collateral) शब्द का अर्थ क्या है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी रखी गई संपत्ति
Solution:बैंकिंग में ऋणाधार (Collateral) शब्द का अर्थ है-'ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी रखी गई संपत्ति'।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सामान्य वित्तीय सेवा है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए कम आय वाले व्यक्तियों को छोटे ऋण
Solution:भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थान उन कंपनियों को कहा जाता है, जो कम आय वाले लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। अर्थात उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए कम आय वाले व्यक्तियों को छोटे ऋण देना है। गौरतलब है इन संस्थाओं की देखरेख भारतीय रिजर्व बैंक करता है।

17. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा का मुख्य कार्य क्या है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) विनिमय को सुगम बनाना
Solution:किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा का प्राथमिक कार्य विनिमय को सुगम बनाना है। इसका गौण कार्य है-मूल्य का संचय, मूल्य का हस्तांतरण आदि।

18. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) को सबसे अच्छी तरह परिभाषित करता है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) सूक्ष्म वित्त संगठन (MFIs) गैर-लाभकारी संगठन है, जो कम आय वाले व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं।
Solution:सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFIs) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो कम आय वाले व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं, अर्थात MFI उन कंपनियों को कहा जाता है जो निम्न आर्य वर्ग के लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज उपलब्ध कराते हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों का एक प्रमुख उद्देश्य है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) वित्तीय समायोजन को बढ़ावा देना और निर्धनता निवारण
Solution:भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य वित्तीय समायोजन को बढ़ावा देना और निर्धनता का निवारण करना है।

20. मुद्रा की छपाई के माध्यम से केंद्रीय बैंक द्वारा जुटाए गए राजस्व को ....... कहा जाता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) टंकण प्रलाभ
Solution:मुद्रा की छपाई के माध्यम से केंद्रीय बैंक द्वारा जुटाए गए राजस्व को टंकण प्रलाभ (Seigniorage) कहा जाता है। टंकण प्रलाभ सरकार के लिए राजस्व के रूप में गिना जाता है, जब वह जो पैसा बनाती है उसका मूल्य उसके उत्पादन की लागत से अधिक होता है। यह मुद्रा के अंकित मूल्य और इसे बनाने की लागत के बीच का अंतर है।