मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (Part-5)

Total Questions: 50

31. आखिर एक दिन अत्याचार का भी अन्त होता है और अत्याचारी अपने दुष्कर्मों के लिए स्वयं...... रिक्त स्थान पर मुहावरे का चयन करें- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (a) सिर धुनता है।
Solution:आखिर एक दिन अत्याचार का भी अन्त होता है और अत्याचारी अपने दुष्कर्मों के लिए स्वयं सिर धुनता है। अतः विकल्प (a) सत्य है।

32. दिए गए मुहावरे के लिए विकल्पों में से सही अर्थ चुनें। [रेडियो ऑपरेटर (उ. प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024 Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

"सिर फिर जाना"

 

Correct Answer: (a) अहंकारी हो जाना
Solution:"सिर फिर जाना।" इस मुहावरे का सही अर्थ है- अहंकारी हो जाना। 'साँप सूँघ जाना' मुहावरे का अर्थ है- गुप-चुप हो जाना। 'सिर उठाना' मुहावरे का अर्थ है- विरोध करना। 'सिर गंजा करना' मुहावरे का अर्थ है- बुरी तरह पीटना।

33. 'सिर पर पाँव रखकर भागना' मुहावरे का सही अर्थ है- [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018]

Correct Answer: (b) तुरन्त भाग जाना
Solution:'सिर पर पाँव रखकर भागना' मुहावरे का अर्थ 'तुरन्त भाग जाना' होता है।

34. 'सिर मदना' का अर्थ है- [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) ज़बरदस्ती आरोप लगाना
Solution:'सिर मढ़ना' मुहावरे का अर्थ है- जबरदस्ती आरोप लगाना।

35. 'सुदामा के तन्दुल' का अर्थ है- [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (c) सामान्य किन्तु प्रेमपूर्वक भेंट
Solution:'सुदामा के तन्दुल' का अर्थ है-सामान्य किन्तु प्रेमपूर्वक भेंट।

36. 'सड़क नापना' मुहावरे का सटीक अर्थ है- [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (c) व्यर्थ में इधर-उधर घूमना
Solution:'सड़क नापना' मुहावरे का सटीक अर्थ है- व्यर्थ में इधर-उधर घूमना । 'रास्ता नापना' मुहावरे का अर्थ है- चले जाना। 'गहराई नापना' मुहावरे का अर्थ है- मन की थाह लेना।

37. 'कार्य के आरम्भ में ही विघ्न पड़ना' किस मुहावरे का अर्थ है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना
Solution:'सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना' मुहावरे का अर्थ 'कार्य के आरम्भ में ही विघ्न पड़ना' होता है।

38. 'शोक करना' के लिए मुहावरा है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) सिर पीटना
Solution:'शोक करना' के लिए सही मुहावरा 'सिर पीटना' है।

39. 'सिर उठाना' मुहावरे का सही अर्थ है- [T.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) विद्रोह करना
Solution:'सिर उठाना' मुहावरे का सही अर्थ है- विद्रोह करना। 'भेद प्रकट ] करना' अर्थ के लिए-'कलई खुलना' मुहावरे का प्रयोग होता है।

40. 'सोने में सुगन्ध' मुहावरा का सही अर्थ है- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (a) सुन्दर वस्तु में और गुण होना
Solution:'सोने में सुगन्ध' मुहावरा का सही अर्थ 'सुन्दर वस्तु में और गुण होना' है।