मौर्योत्तर काल (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 24

1. पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) डेरियस प्रथम
Solution:ईरानी शासक डेरियस प्रथम या दारा प्रथम (522-486 ई.पू.) ने सर्वप्रथम भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था। हेरोडोटस के अनुसार, डेरियस प्रथम के साम्राज्य में संपूर्ण सिंधु घाटी का प्रदेश शामिल था तथा पूर्व की ओर इसका विस्तार राजपूताना के रेगिस्तान तक था। पर्सिपोलिस, बेहिस्तून एवं नक्श-ए-रूस्तम के शिलालेखों के अनुसार, पंजाब एवं सिंध के कुछ भाग भी उसके साम्राज्य में शामिल था।

2. निम्न राजवंशों में सबसे पुराना राजवंश था- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) सातवाहन
Solution:उपर्युक्त राजवंशों में सबसे पुराना राजवंश सातवाहन है। इस वंश के संस्थापक सिमुक का समय कुछ स्रोतों के अनुसार लगभग द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व माना जाता है। कुछ स्रोतों में इसे कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा के समकालीन (ई.पू. प्रथम शताब्दी, 60 ई.पू.) माना जाता है।

3. आंध्र सातवाहन राजाओं की सबसे लंबी सूची किस पुराण में मिलती है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) मत्स्य पुराण
Solution:मत्स्य पुराण में आंध्र-सातवाहन राजाओं की सबसे लंबी सूची प्राप्त होती है। इसमें आंध्र-सातवाहन राजाओं की कुल संख्या 30 बताई गई है, जबकि वायु पुराण में इनकी संख्या 17 दर्शायी गई है।

4. सातवाहनों की राजधानी अवस्थित थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) अमरावती में
Solution:सातवाहनों की वास्तविक राजधानी प्रतिष्ठान या पैठन में अवस्थित थी। पुराणों में इस राजवंश को 'आंध्रभृत्य' या 'आंध्र जातीय' कहा गया है। उनकी आरंभिक राजधानी अमरावती मानी जाती है।

5. निम्न में से कौन-सा स्थान सातवाहनों की राजधानी था? [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) प्रतिष्ठान
Solution:सातवाहनों की वास्तविक राजधानी प्रतिष्ठान या पैठन में अवस्थित थी। पुराणों में इस राजवंश को 'आंध्रभृत्य' या 'आंध्र जातीय' कहा गया है। उनकी आरंभिक राजधानी अमरावती मानी जाती है।

6. निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए 'एका ब्राह्मण' प्रयुक्त हुआ है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016 ]

Correct Answer: (c) गौतमीपुत्र शातकर्णि
Solution:सातवाहन शासक गौतमीपुत्र शातकर्णि को उसकी मां गौतमी बलश्री के नासिक अभिलेख में 'एका ब्राह्मण' कहा गया है, जिसका तात्पर्य है 'अद्वितीय ब्राह्मण'।'

7. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Column 1 (Dynasty)Column 2 (Capital City)
A. शुंग (Shunga)i. महोबा (Mahoba)
B. सातवाहन (Satavahana)ii. बनवासी (Banavasi)
C. कदम्ब (Kadamba)iii. पैठन (Paithan)
D. चंदेल (Chandela)iv. पाटलिपुत्र (Patliputra)
सही कूट का चयन कीजिए -
ABCD
(a)iviiiiii
(b)iviiiiii
(c)iiviiiii
(d)iiiiiiiv

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन है-
Column 1 (Dynasty)Column 2 (Capital City)
शुंग (Shunga)पाटलिपुत्र (Pataliputra)
सातवाहन (Satavahana)पैठन (Paithan)
कदम्ब (Kadamba)बनवासी (Banavasi)
चंदेल (Chandela)महोबा (Mahoba)

8. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

1. सातवाहन

2. वाकाटक

3. चालुक्य

निम्नलिखित में सही कूट का चयन कीजिए-

 

Correct Answer: (d) 1, 2, 3
Solution:सातवाहन साम्राज्य की स्थापना 'सिमुक' ने प्रथम शताब्दी ई.पू. में की थी। वाकाटक साम्राज्य की स्थापना तृतीय शताब्दी ई. में 'विंध्यशक्ति' ने की थी, जबकि गुजरात के चालुक्य वंश की स्थापना दसवीं शताब्दी में मूलराज प्रथम ने की थी। अतः इन राजवंशों का क्रम इस प्रकार है- सातवाहन-वाकाटक चालुक्य। इस प्रकार विकल्प (d) सत्य है।

9. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) व दूसरे को कारण (R) कहा गया है : [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2017]

अभिकथन (A) - सातवाहन काल में संस्कृत के साथ प्राकृत व अन्य लोक

भाषाओं का विकास हुआ।

कारण (R) - सातवाहन राजाओं ने साहित्य - रचना के लिए संस्कृत तथा अन्य लोक भाषाओं को अपनाया।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

 

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
Solution:सातवाहन नरेश स्वयं विद्वान, विद्या प्रेमी तथा विद्वानों के आश्रयदाता थे। हाल नामक राजा ने 'गाथासप्तशती' नामक प्राकृत भाषा में श्रृंगार रस प्रधान गीति काव्य की रचना की थी। हाल के दरबार में गुणाढ्य तथा सर्ववर्मन जैसे उच्च कोटि के विद्वान निवास करते थे। गुणाढ्य ने 'बृहत्कथा' नामक ग्रंथ की रचना की। यह पैशाची प्राकृत भाषा में लिखा गया था। सर्ववर्मन ने 'कातंत्र' नामक संस्कृत व्याकरण की रचना की। कन्हेरी के एक अभिलेख से ज्ञात होता है कि एक सातवाहन रानी संस्कृत का प्रयोग करती थी। इस प्रकार स्पष्ट है कि सातवाहन युग में प्राकृत एवं संस्कृत भाषाओं का विकास हुआ तथा सातवाहन राजाओं ने साहित्य रचना के लिए संस्कृत तथा अन्य लोकभाषाओं को अपनाया था। अतः इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा।

10. सातवाहन शासकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से कथन सत्य है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

1. सातवाहन नरेश प्राकृत भाषा के पोषक थे।

2. सातवाहन काल में कला के लोक पक्ष को अधिक प्रोत्साहन मिला।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (b) 1 और 2 दोनों
Solution:सातवाहन शासकों के शासनकाल में प्राकृत एवं संस्कृत भाषाओं का विकास हुआ। सातवाहन शासक हाल ने 'गाथा सप्तशती' नामक प्राकृत भाषा में श्रृंगार रस प्रधान गीति काव्य की रचना की थी। सातवाहन काल में स्थापत्य कला के उदाहरण प्राप्त हुए हैं, जो बौद्ध धर्म से संबंधित हैं।