यूजीसी NTAनेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

61. वह घटना जिसमें वहाँ खड़ा व्यक्ति यह मान लेता है कि आपातकाल में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि वहाँ भाग कोई भी चिंतित नहीं दिखता, कहलाती है-

Correct Answer: (b) सामूहिक अज्ञानता
Solution:

सामूहिक अज्ञानता में व्यक्ति मान लेता है कि किसी आपातकालीन परिस्थिति में कुछ भी गलत नहीं है, जब वह वहाँ किसी अन्य को चिंतित नहीं देखता है।

62. सामाजिक प्रभाव के सिद्धांत के अनुसार बहुसंख्यक का अल्पसंख्यक पर प्रभाव इनमें से 3 कारकों पर निर्भर करता है।

(A) बहुसंख्यकों की शक्ति
(B) अल्पसंख्याकों की इच्छा
(C) तत्परता
(D) व्यक्तियों की संख्या
सही विकल्प चुनें

Correct Answer: (b) (A), (C) और (D)

63. दिये हुए संप्रत्ययों को उनके प्रासंगिक विवरणों से मिलाइए-

मनोवैज्ञानिक अवधारणापरिभाषा/विवरण
(a) बॉटम अप(i) परिस्थितियों के कारण खुशी थोड़े समय के लिए होती है क्योंकि हम जल्द ही नई परिस्थिति से अच्छी तरीके से समायोजित हो जाते हैं।
(b) टॉप डाउन(ii) जीवन की परिस्थितियां खुशी को प्रभावित करती हैं।
(c) खुशी सेट केन्द्र(iii) खुशी हमारे अन्दर से शुरू होती है।
(d) सुख विषयक अनुकूलन(iv) खुशी का स्तर समय के हिसाब से स्थिर और स्थायी होता है।

सही विकल्प चुनें:-

Correct Answer: (d) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
Solution:
मनोवैज्ञानिक अवधारणापरिभाषा/विवरण
(a) बॉटम अप(ii) जीवन की परिस्थितियां खुशी को प्रभावित करती हैं।
(b) टॉप डाउन(iii) खुशी हमारे अन्दर से शुरू होती है।
(c) खुशी सेट केन्द्र(iv) खुशी का स्तर समय के हिसाब से स्थिर और स्थायी होता है।
(d) सुख विषयक अनुकूलन(i) परिस्थितियों के कारण खुशी थोड़े समय के लिए होती है क्योंकि हम जल्द ही नई परिस्थिति से अच्छी तरीके से समायोजित हो जाते हैं।

64. देकार्ते के अनुसार शरीर और मन अंतःक्रिया करते हैं। उनके अनुसार इस अंतःक्रिया का स्थान है-

Correct Answer: (b) पीनीयल ग्रन्थि
Solution:

देकार्ते के अनुसार पीनीयल ग्रंथि में शरीर और मन आपस में अंतःक्रिया करते हैं।

65. वे तीन मनोवैज्ञानिक जिन्होंने कोलम्बिया में कार्यात्मक मनोविज्ञान के विभिन्न उपागमों पर प्रभाव डाला है-

Correct Answer: (d) जेम्स मैकेन कैटल, ई. एल. थार्नडाइक और आर. एस. वुडवर्थ

66. सफलता परिहार प्रेरक के अंकीकरण श्रेणियों को सहीक्रम में व्यवस्थित करें।

(A) अनाश्रित नकारात्मक परिणाम
(B) अंतर वैयक्तिक नियोजन
(C) राहत
(D) पैमित्तिक अनुकूलन की अनुपस्थिति
(E) अन्यों की अनुपस्थिति
निम्नलिखित क्रम में से कौन सही है।

Correct Answer: (c) (A)→(B)→(C)→(D)→(E)
Solution:

सफलता परिहार प्रेरक के अंकीकरण श्रेणियों का सही क्रम विकल्प 3 में दिया गया है।

67. नारीवाद सिद्धान्त इसमें सहायता करता है-

Correct Answer: (c) मानव वृद्धि और विकास
Solution:

नारीवाद सिद्धांत मानव वृद्धि और विकास को समझने में सहायता प्रदान करता है।

68. प्रतिबल के दौरान पीयूष ग्रन्थि से बीटा एंडार्फिन लगभग उसी मात्रा में निकलती है, जिस मात्रा में-

Correct Answer: (a) एड्रीनोकार्टिको ट्रॉपिक हार्मोन (ACTH)
Solution:

69. आनुवंशिकता एवं परिवेश के सापेक्षिक योगदान के अध्ययन की निम्नलिखित में से सर्वश्रेष्ठ पद्धति कौन सी है?

Correct Answer: (d) सर्वसम एवं द्विअंडज जुडवा बच्चों की तुलना, जिसमें से आधों का पालन पोषण अलग अलग हुआ है।
Solution:

आनुवंशिकता और परिवेश के सापेक्षिक योगदान के अध्ययन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विधि सर्वसम एवं द्वि अंडज जुड़वा बच्चों के तुलना, जिसमें से आधों का पालन पोषण अलगअलग हुआ है।

70. नेतृत्व शैलियों का उनकी विशेषताओं से मिलाइए

नेतृत्व शैलीपरिभाषा / विवरण
(a) निर्देशात्मक(i) नेता अपने अधीनस्थों से लेते है और इस प्रकार उनको निर्णय प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देते हैं।
(b) सहायक(ii) नेता चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तय करते हैं और प्रदर्शन में सुधार देखते हैं।
(c) भागीदारी(iii) नेता कार्य सूचियां और नियम बनाकर विशिष्ट निर्देशन प्रदान करता है।
(d) उपलब्धि उन्मुखता(iv) नेता अधीनस्थों से अच्छे संबंध बनाता है और उनकी आवश्यकताओं को संतुष्ट करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-

Correct Answer: (c) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
Solution:
नेतृत्व शैलीपरिभाषा / विवरण
(a) निर्देशात्मक(iii) नेता कार्य सूचियां और नियम बनाकर विशिष्ट निर्देशन प्रदान करता है।
(b) सहायक(iv) नेता अधीनस्थों से अच्छे संबंध बनाता है और उनकी आवश्यकताओं को संतुष्ट करता है।
(c) भागीदारी(i) नेता अपने अधीनस्थों से लेते है और इस प्रकार उनको निर्णय प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देते हैं।
(d) उपलब्धि उन्मुखता(ii) नेता चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तय करते हैं और प्रदर्शन में सुधार देखते हैं।