यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

41. भारत में बाल-लिंगानुपात भारतीय जनगणना विश्लेषण में अनायास रूप में तब देखा गया है जब.............

A.साक्षरता दर को पुनर्परिभाषित किया गया
B. आयु के अनुसार लिंगानुपात का विश्लेषण किया गया
C. विधवाओं के लिंगानुपात का विश्लेषण किया गया
D. उक्त सभी निम्न

विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:भारत में बाल-लिंगानुपात भारतीय जनगणना विश्लेषण में अनायास रूप में तब देखा गया है जब साक्षरता दर को पुनर्परिभाषित किया गया और आयु के अनुसार लिंगानुपात का विश्लेषण किया गया। जनगणना 2001 के अनुसार बच्चों का लिंगानुपात 927 था जो जनगणना 2011 के अनुसार घटकर 914 हो गया। यह स्वतंत्र भारत का सबसे निचला स्तर है।

42. भारत में एन एफ एच एस सर्वेक्षणों और कई अन्य अध्ययनों के अनुसार शारीरिक घरेलू हिंसा के दो मुख्य कारणों का चयन करें

(A) निःसंतानता
(B) आर्थिक समृद्धृता
(C) हिंसा का अंतर पीढ़ी संचरण
(D) शिक्षा का उच्चतर स्तर

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर दें:

Correct Answer: (c) केवल A और C
Solution:भारत में एन एफ एच एस सर्वेक्षणों और कई अन्य अध्ययनों के अनुसार शारीरिक घरेलू हिंसा के दो प्रमुख कारण हैं-

(i) निःसंतानता और
(ii) हिंसा का अंतर पीढ़ी संचरण। परिवार में महिला के साथ शारीरिक, आर्थिक, मानसिक दुर्व्यवहार व यौनिक हिंसा घरेलू हिंसा की परिधि में आता है। ऐसा करना घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अधीन दण्डनीय अपराध है।

43. समाज में लैंगिग असमानता स्वपीड़न रति तथा महिलाओं में लिंग ईर्ष्या के कारण होता है। यह दृष्टिकोण निम्न में से किस विद्वान का है?

A. जे. लाकाँ
B. जे. क्रिस्टिवा
C. जे. मिचेल
D. बी. मिचेल

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (b) केवल A, B, C
Solution:जे. लाकों, जूलिया क्रिस्टेवा तथा जे. मिचेल का दृष्टिकोण है कि समाज में लैंगिक असमानता स्वपीड़न रति तथा महिलाओं में लिंग ईर्ष्या के कारण होता है। क्रिस्टेवा के विचार के तीन तत्व एंग्लो अमेरिकन संदर्भों में नारीवादी सिद्धान्त के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहे हैं-
1. मानव विज्ञान में प्रवचनों में शरीर को वापस लाने का उनका प्रयास;
2. विषय-वस्तु के संविधान में मातृ और पूर्वपक्ष के महत्व पर उनका ध्यान; तथा
3. उत्पीड़न और भेदभाव के लिए स्पष्टीकरण के रूप में अपमान की उसकी धारणा।

44. कार्ल मॉर्क्स की मुख्य कृतियाँ थीं:

A. डिक्शनरी ऑफ मार्क्सि थॉट
B. पॉवरः ए रेडीकल व्यू
C. ग्रंड्राइस
D. क्लास एण्ड क्लास कॉनफ्लिक्ट इन इंडस्ट्रियल सोसाइटी
E. एकंट्रीब्यूसन टू ए क्रिटिक ऑफ पोलिटिकल इकॉनोमी

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (a) केवल C और E
Solution:कार्ल मार्क्स की प्रमुख कृतियाँ निम्न प्रकार हैं-
- ग्रुंड्रिसे
- राजनीतिक अर्थव्यवस्था की आलोचना में एक योगदान
- दर्शन की गरीबी
- फ़्रांस में वर्ग संघर्ष
- जर्मन विचारधारा (एंगेल्स के साथ)
- कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र (एंगेल्स के साथ)

45. निम्नलिखित में से प्रेरण (इंडक्शन) के तत्व कौन से है?

A. सामान्य कथन
B. दो या अधिक चरों के बीच नियमित साहचर्य का सुझाव देना
C. निष्कर्ष प्रारंभिक बिन्दु है
D. अनुभूतिपरक प्रेक्षणों की श्रृंखला से व्युत्पन्न
E. सुदृढ़ निष्कर्ष

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (c) केवल B और D
Solution:प्रश्नगत प्रेरण के तत्व (Elements of Induction) निम्न हैं-

(i) दो या अधिक चरों के बीच नियमित साहचर्य का सुझाव देना, और
(ii) अनुभूतिपरक प्रेक्षणों की श्रृंखला से व्युत्पन्न । प्रेरण मौजूदा लोगों के समूह में नए प्रवेशकों के स्वागत, परिचय और समाजीकरण की प्रक्रिया है इसे ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी कहा जाता है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा एक नए कर्मचारी को उसके परिवेश में पुनर्वासित किया जाता है और उसे संगठन की प्रथाओं, नीतियों और उद्देश्यों से परिचित कराया जाता है।

46. निम्नलिखित में से किसने अपने तुलनात्मक विधि का उपयोग किया है?

A. ए माईल दुखाईम
B. बी. मलीनॉवस्की
C. ए. आर. रेडिलिफ ब्राऊन
D. मैक्स वेबर

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर दें:

Correct Answer: (c) केवल A, C और D
Solution:दुखम, रेडक्लिफ ब्राउन और मैक्सवेबर ने अपने अध्ययनों में तुलनात्मक विधि का उपयोग किया है। जबकि मैलिनोवस्की ने 'सहभागिक अवलोकन विधि' का उपयोग किया है।

वेबर ने घटनाओं को समझने के लिए तुलनात्मक विधि का प्रयोग किया तथा इसे सटीक और वस्तुपरक बनाने के लिए 'आदर्श प्ररूप की विधि के प्रयोग का सुझाव दिया है।

इस विधि के द्वारा कार्यकारण संबंधों को भी ठीक प्रकार से समझा जा सकता है। दुखम की भाँति ब्राउन ने भी समाज की संरचना और विभिन्न संस्थाओं के प्रकार्यों की महत्ता पर बल दिया और अपने अध्ययन में तुलनात्मक विधि को अपनाया।

47. निम्नलिखित में से कौन-से तत्व आंकड़े विश्लेषण से संबंधित हैं?

A. आंकड़े संग्रहण
B. कोडिंग
C. संपादन
D. वर्गीकरण
E. प्रेक्षण/अवलोकन

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर दें:

Correct Answer: (d) केवल B, C और D
Solution:आंकड़े विश्लेषण (Data Analysis) से निम्न तत्व सम्बन्धित हैं- कोडिंग (Coding), संपादन (Editing) तथा वर्गीकरण (Classification) |

48. टी. शैनिन के अनुसार "कृषक समाज" की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएं हैं?

A. पारिवारिक श्रम
B. बाजार के लिए उत्पादन
C. जीवन पद्धति के रूप में कृषि
D. नगरीय साधनों पर निर्भरता
E. कमजोर स्थिति

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (b) केवल A, C और E
Solution:टी. शैनिन के अनुसार 'कृषक समाजो' की निम्नलिखित चार विशेषताएँ हैं-
(i) पारिवारिक श्रम एक कृषक परिवार उपभोग एवं उत्पादन की इकाई के रूप में कार्य करता है। कृषक परिवार श्रम का प्रवन्ध करता है और खेत उपभोग की आवश्यकता को पूरा करता है।
(ii) जीवन पद्धति के रूप में कृषि कृषक समाज में कृषि ही आजिविका का प्रमुख साधन है, जो एक कृषक की उपभोग की आवश्यकताओं के सबसे बड़े हिस्से को पूरा करता है।
(iii) परम्परागत संस्कृति कृषक समुदाय की अपनी एक विशेष परम्परागत संस्कृति होती है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांरित होती रहती है।
(iv) कमजोर स्थिति कृषक समाज की आर्थिक स्थिति निम्न होती है।

49. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद केवल अनुसूचित और अनुसूचित जन जातियों पर लागू होते है?

A. अनुच्छेद 340
B. अनुच्छेद 16
C. अनुच्छेद 330
D. अनुच्छेद 275
E. अनुच्छेद 148

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (e) *
Solution:आयोग ने विकल्प (d) को सही माना है। अनुच्छेद 340- अन्य पिछड़ेवर्ग के लिए आयोग की नियुक्ति । अनुच्छेद 330- लोकसभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण। अनुच्छेद 275- कुछ राज्यों को संघ से अनुदान । अनुच्छेद 16- सरकारी नौकरियों में सभी को अवसर की समानता अनुच्छेद 148- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

50. भारत में स्वतंत्रता के बाद 1970 तक, समाज शास्त्रीय और सामाजिक नृ वैज्ञानिक अध्ययनों में निम्नलिखित में से किन तीन विकासों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी है?

A. पर्यावरण
B. सांस्कृतिक
C. आर्थिक
D. लैंगिक
E. सामाजिक

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः

Correct Answer: (d) केवल C, E, B
Solution:भारत में स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1970 तक, समाज शास्त्रीय और सामाजिक नृवैज्ञानिक अध्ययनों में निम्न तीन विकासों- आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक पर गहन चिंतन किया गया है।