यूरोपीय कंपनियों का आगमन (UPPCS)

Total Questions: 64

1. वास्कोडिगामा, कालीकट पर किस वर्ष में आया ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) 1498 AD
Solution:

मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन (जमोरिन कालीकट के शासकों की पैत्रिक उपाधि) ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव एवं हुगली के बंदरगाहों में अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित कीं। 1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी' 'अर्थात 'नीला जल की नीति' का प्रतिपादन किया था।

2. निम्न में से कौन 'नीला जल योजना' (ब्लू वाटर नीति) से संबंधित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (a) द अल्मीडा
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले थे- [U.P. P.C.S. (Pre) 1990 & U.P. P.C.S. (Pre) 1993 & U.P. P.C.S. (Pre) 2000 & U.P.P.C.S. (Mains) 2007 & U.P. P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) पुर्तगाली
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

4. वास्कोडिगामा भारत कब आया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 1992 & M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) 1498
Solution:

वास्कोडिगामा 20 मई 1498 को पहली बार भारत आया था। वह समुद्र के रास्ते से भारत के कालीकट (अब कोझिकोड, केरल) के तट पर पहुंचने वाला पहला यूरोपीय था। यह यात्रा पुर्तगाल के राजा के आदेश पर हुई थी, जिसने यूरोप से भारत के लिए सीधे समुद्री मार्ग की खोज की।

5. पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन हुआ? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) अल्मीडा
Solution:

भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय फ्रांसिस्को डी अल्मीडा था। वह 1505 ई. में भारत पहुँचा और 1509 ई. तक इस पद पर रहा। उसका मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर में पुर्तगाली प्रभुत्व स्थापित करना था। अल्मीडा अपनी एक विशिष्ट नीति के लिए प्रसिद्ध था, जिसे 'ब्लू वॉटर पॉलिसी' (शांत जल की नीति) कहा जाता है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य जमीन पर किले बनाने या साम्राज्य विस्तार करने के बजाय समुद्र (हिंद महासागर) पर नियंत्रण करना था।

महत्वपूर्ण पुर्तगाली गवर्नर

गवर्नर का नामकार्यकालमुख्य योगदान
1. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा1505–1509भारत में प्रथम वायसराय; 'ब्लू वॉटर पॉलिसी' की शुरुआत।
2. अल्फांसो डी अल्बुकर्क1509–1515भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक; 1510 में बीजापुर से गोवा जीता।
3. नीनो डी कुन्हा1529–1538पुर्तगाली मुख्यालय को कोचीन से गोवा स्थानांतरित किया।

6. निम्नलिखित में से किसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) जमोरिन
Solution:

मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन (जमोरिन कालीकट के शासकों की पैत्रिक उपाधि) ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव एवं हुगली के बंदरगाहों में अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित कीं। 1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी' अर्थात 'नीला जल की नीति' का प्रतिपादन किया था।

7. वास्कोडिगामा के संबंध में कौन-सा/से कथन सही है / हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) वास्कोडिगामा की 1498 में भारत यात्रा के समय कालीकट का शासक जमोरिन (सामुथिरी) था।
(ii) प्रथम यात्रा में वास्कोडिगामा लगभग एक साल तक भारत में रहा।
(iii) वास्कोडिगामा ने पुनः 1501 में भारत की यात्रा की।

Correct Answer: (d) केवल (i)
Solution:

20 मई, 1498 को वास्कोडिगामा कालीकट पहुंचा। उस समय कालीकट का शासक जमोरिन था। उसने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। वह लगभग तीन महीने तक भारत रहा और भारतीय वस्तुओं से लदे हुए जहाजों के साथ पुर्तगाल वापस लौट गया। वास्कोडिगामा पुनः 1502 ई. में भारत आया था।

8. सूची-I को सूची-II से सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

सूची-I (समुद्री यात्री)

 सूची-II (देश)

(A) वास्कोडिगामा

1. स्पेन

(B) क्रिस्टोफर कोलम्बस

2. पुर्तगाल

(C) कैप्टन कुक

3. हॉलैंड

(D) तस्मान

4. ग्रेट ब्रिटेन


कूट :

A

B

C

D

(a)

3

2

1

4

(b)

2

1

4

3

(c)

1

4

3

2

(d)

4

3

2

1

Correct Answer: (b)
Solution:

• पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा ने भारत के मार्ग की,
• मूलतः इटली निवासी तथा स्पेन द्वारा वित्तपोषित यात्री कोलम्बस ने अमेरिका की,
• ब्रिटेन के कैप्टन कुक ने ऑस्ट्रेलिया की तथा
• हॉलैंड के एबल तस्मान ने वान डीमंस लैंड (वर्तमान तस्मानिया) तथा न्यूजीलैंड की खोज की थी।

9. निम्न का सही मिलान करें - [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-Iसूची-II
A. अफोंसो डी अल्बुकर्क(i) पुर्तगाली हेडक्वार्टर का कोचीन से गोवा बदला जाना
B. नुनो दा कुन्हा(ii) सितंबर, 1500 में भारत आगमन
C. पेड्रो अल्वरेज काब्राल(iii) ब्लू वाटर पॉलिसी
D. फ्रांसिस्को डी अल्मेडा(iv) 1510 में गोवा पर आधिपत्य


कूट :

A

B

C

D

(a)

(i)

(ii)

(iv)

(iii)

(b)

(iv)

(i)

(ii)

(iii)

(c)

(i)

(iv)

(ii)

(iii)

(d)

(iv)

(i)

(iii)

(ii)

Correct Answer: (b)
Solution:

• अफोंसो डी अल्बुकर्क ने 1510 ई. में गोवा पर आक्रमण किया और उस पर अपना अधिकार कर लिया।
• नुनो डा कुन्हा ने 1530 ई. में पुर्तगाली हेडक्वार्टर को कोचीन से गोवा स्थानांतरित किया।
• सितंबर, 1500 में पेड्रो अल्वरेज काब्राल का भारत में आगमन हुआ।
• 1505 ई. में फ्रांसिस्को डी अल्मेडा को भारत का पहला पुर्तगाली गवर्नर एवं वायसराय बनाया गया। उसकी नीतियों को 'ब्लू वाटर पॉलिसी' कहा जाता था, क्योंकि उसका मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित करना था।

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

सूची-I (खोजकर्ता)सूची-II (जन्मस्थान)
A. क्रिस्टोफर कोलंबस1. पुर्तगाल
B. जैक्स कार्टियर2. यूनाइटेड किंगडम
C. सर फ्रांसिस ड्रेक3. इटली
D. फर्डिनेंड मैगलन4. फ्रांस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A

B

C

D

(a)

3

4

2

1

(b)

1

2

4

3

(c)

3

4

1

2

(d)

1

4

2

3

Correct Answer: (a)
Solution:

सही सुमेलन निम्नलिखित है -

सूची-I (खोजकर्ता)सूची-II (जन्मस्थान)
क्रिस्टोफर कोलंबसइटली
जैक्स कार्टियरफ्रांस
सर फ्रांसिस ड्रेकयूनाइटेड किंगडम
फर्डिनेंड मैगलनपुर्तगाल

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।