वर्ष 2019 में, भारत के दस सबसे बड़े व्यापार साझीदार थे यूएसए, चीन, यूएई, सउदी अरब, हांगकांग, इराक, सिंगापुर, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और स्वीटजरलैंड, 2018-19 में भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ डी आई) 64.4 बिलियन डॉलर था और सेवा क्षेत्र, कंम्प्यूटर और दूरसंचार उद्योग एफ डी आई अंतः प्रवाह के प्रमुख क्षेत्र बने हुए हैं। एसिआन, साफ्ता, मकोसुर, दक्षिण कोरिया और कुछ अन्य देशों के साथ भारत की मुक्त व्यापार संधि है और कुछ और अन्य देशों के साथ यह वार्ताधीन है। सेवा क्षेत्र का जीडीपी में 55.6% योगदान है और यह सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है,
जबकि औद्योगिक क्षेत्र और कृषि क्षेत्र में बहुसंख्यक श्रम बल को रोजगार प्राप्त है। बाजार पूँजीकरण की दृष्टि से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से हैं। भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा विनिर्माता है जो वैश्विक विनिर्माण निर्गम के 3% का उत्पादन करता है और 57 मिलियन लोगों को रोजगार प्रदान करता है। भारत की जनसंख्या का लगभग 66% ग्रामीण है। जिसके जीविकोपार्जन का प्राथमिक स्रोत कृषि है और इस क्षेत्र का भारत की जीडीपी में 5% योगदान है।
इसके पास विश्व का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है जिसका मूल्य 38,832.21 बिलियन रूपये । (540 बिलियन अमेरिकी डॉलर) है। भारत की राष्ट्रीय उधारी कॉफी अधिक है जो जीडीपी की 68% है, जबकि राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.4% बना रहा।
लेकिन, 2019 की सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, वास्तविक राजकों घाटा जीडीपी का 5.85% है। भारत के सरकारी बैंकों का आलमकारी ऋण बढ़ता जा रहा है जिससे साख वृद्धि में कमी आई है; इसके साथ-साथ एनबी एफ सी सेक्टर तरलता संकट में उलझा हुआ है। भारत उच्च बेरोजगारी, आय की बढ़ती असमानता और सकल मांग में भारी कमी की चुनौतियों का सामना कर रहा है।
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से भारत के महत्वपूर्ण व्यापारिक साझीदार हैं?
(a) यूरोप
(b) अमेरिका
(c) एशिया
(d) अफ्रीका
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
Correct Answer: (a) केवल (a), (b), (c)
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर यूरोप, अमेरिका और एशिया भारत के महत्त्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार हैं।