यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

51. मैन-व्हिटनी यू परीक्षण के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) यह गैर-प्राचलिक परीक्षण है।
(b) इसके लिए आवश्यक है कि प्रतिदर्श स्वतंत्र हों।
(c) जब सम्मिलित जनसंख्याएँ सामान्यतः वितरित हों, तो इसका प्रयोग किया जा सकता है।
(d) इसका प्रयोग इस शून्य प्राक्कल्पना के परीक्षण के लिए किया जाता है कि सम्मिलित दो जनसंख्याएँ समान हैं।
(e) यह हमेशा द्विपुच्छल परीक्षण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B,D
Solution:

मैन हिटनी यू परीक्षण स्वतंत्र प्रतिदर्श टी परीक्षण के लिए गैर पैरामीट्रिक वैकल्पिक परीक्षण है। यह एक गैर-पैरामीट्रिक परीक्षण है। जिसका उपयोग दो नमूना साधनों की तुलना करने के लिए किया जाता है, जो एक ही जनसंख्या से आते हैं।

52. पूरक घटनाओं के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से सत्य हैं?

(A) परस्पर व्यावर्तक
(B) स्वतंत्र
(C) ऐसी कि उनकी प्रायिकताओं का योग 1 हों
(D) सामूहिक रूप से पूर्ण हों।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, C, D
Solution:

पूरक घटनाओं के विषय में किसी घटना की प्रायिकता एक प्रयोग के दौरान किसी घटना के घटित होने की संम्भावना का माप है। पूरक घटनाएँ तब होती हैं, जब केवल दो परिणाम होते हैं उदाहरण के लिए एक परीक्षा उत्तीर्ण करना या एक परीक्षा उत्तीर्ण न करना। पूरक का अर्थ है किसी घटना के ठीक विपरीत। इनका योग 1 होता है।

53. निम्नलिखित में से कौन कथन Chi स्क्वेयर परीक्षण के बारे में सही है?

(i) काई (Chi) स्क्वेयर वितरण का एकमात्र प्रचल स्वतन्त्रता की मात्राओं की संख्या है।
(ii) दिए गए काई (Chi) स्क्वेयर परीक्षण में शून्य प्राकल्पना को अस्वीकार कर दिया जाता है जब चर का मान इसके क्रांतिक मान से अधिक होता है।
(iii) गुडनेस-ऑफ-फिट परीक्षण में अस्वीकार क्षेत्र वितरण के दक्षिण-पुच्छ में रहता है।
(iv) Chi स्क्वेयर परीक्षण एक प्राचलिक परीक्षण है।
(v) α = .05 और V = 1 के मान पर सार्थकता के समान स्तर पर χ² का क्रांतिक मान Z मान के समान होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, C
Solution:

काई-स्क्वायर एक सांख्यिकीय परीक्षण है, जिसका उपयोग यादृच्छिक नमूने से श्रेणीबद्ध चर के बीच के अंतर की जाँच करने के लिए किया जाता है ताकि अपेक्षित और देखे गये परिणामों के बीच Goodness of fit का परीक्षण किया जा सके। इसे कार्ल पियर्सन ने खोजा था।
χ² = (O − E)² / E
χ² = काई स्क्वायर
O = Observation (अवलोकित)
E = Expected (सम्भावित)
यह कभी भी Negative नहीं होता है।
Note – Range 0 to ∞
Calculated Value < Table Value = H₀ is accepted
Calculated value > Table Value = H₀ is Rejected.
यह एकमात्र प्रचल स्वतन्त्रता की मात्राओं की संख्या है, इसमें शून्य परिकल्पना को अस्वीकार कर दिया जाता है।

54. प्रबंधन के सिद्धान्तों को निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं हैं :

(i) लचीलापन
(ii) सार्वभौम अनुप्रयोग
(iii) सिद्धान्त सापेक्ष होते हैं, निरपेक्ष नहीं
(iv) परिस्थिति पर आधारित
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और D
Solution:

प्रबन्धन के सिद्धांतों की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
1. प्रबन्धन के सिद्धांत सार्वभौमिक हैं।
2. प्रबन्धन के सिद्धांत लचीले होते हैं।
3. प्रबन्ध के सिद्धांत समान महत्व के होते हैं।
4. प्रबन्ध सिद्धांत सापेक्ष होते हैं, निरपेक्ष नहीं होते हैं।
5. यह परिस्थिति पर आधारित होते हैं।

55. प्रशिक्षण आवश्यकताओं के मूल्यांकन तकनीक के रूप में साक्षात्कार के उपयोग से निम्नलिखित लाभ होते हैं:

(i) प्रश्नों में सुधार किया जा सकता है।
(ii) विश्लेषण करने में आसान
(iii) सामने आने वाले अपूर्वानुमानित विषयों का अन्वेषण कर सकता है।
(iv) इसमें कम समय लगता हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A और C
Solution:

प्रशिक्षण आवश्यकताओं का मूल्यांकन आंकलन योग्यता अंतराल से निपटने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। यह किसी भी समय आयोजित किया जा सकता है। प्रशिक्षण आवश्यकता मूल्यांकन के लाभ निम्न है-
1. यह गुणात्मक और मात्रात्मक डेटा एकत्र करने में मदद करता है।
2. यह निवेश पर उच्च प्रतिफल प्राप्त करने में मदद करता है।
3. इसके द्वारा प्रश्नों में सुधार किया जा सकता है।
4. यह उचित प्रशिक्षण के माध्यम से सीखने और विकास का अवसर प्रदान करता है। 5. अपूर्वानुमानित विषयों की खोज करता है।

56. प्रोत्साहन भुगतान के क्या क्या लाभ है :

(i) नई मशीनों को लगाने में सुविधा।
(ii) उपकरण का बेहतर उपयोग
(iii) अनुपस्थिति और आवृत्ति में कमी
(iv) अवशिष्ट में वृद्धि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B, C
Solution:

प्रोत्साहन वेतन योजना कर्मचारियों को प्रेरित रखने और मनोबल और कार्य की सन्तुष्टि दोनों को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। इसके निम्न लाभ है-
1. बेहतर कर्मचारी प्रदर्शन और प्रतिधारण
2. बेहतर संगठनात्मक प्रदर्शन
3. उपकरणों का बेहतर प्रयोग करना है।
4. व्यापार रणनीति को क्रियान्वित करने में मदद करता है।
5. अनुपस्थिति और आवृत्ति में कमी आती है।

57. निम्नलिखित में से किस रूप से ऋण जोखिम होने की संभावना नहीं है?

(i) प्रत्यक्ष उधार के मामले में मूलधन और ब्याज का भुगतान न किया गया हो ।
(ii) गारंटी या साख पत्र के मामलें में देयता के ठोसीकरण पर घटकों से निधि न आने वाले हों। (iii) प्रतिभूति व्यापार व्यवसाय के मामले में निधियों/प्रतिभूतियों का निपटारा न हुआ हो।
(iv) ऋण हानि प्रावधान की पर्याप्तता निर्धारित करने के लिए सूचना प्रदान करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल D
Solution:

उपर्युक्त विकल्पों में से ऋण हानि प्रावधान की पर्याप्तता निर्धारित करने के लिए सूचना प्रदान करना ऋण जोखिम होने की सम्भावना नहीं है।

58. इलेक्ट्रानिक पर्स के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन असत्य हैं? सही कोड को चिन्हित करें।

(i) दृष्टिपटलीय अभिरचना सत्यापन
(ii) दृश्य पहचान
(iii) खराब भुगतान की कोई जोखिम नहीं
(iv) रोकड़ प्लवन का प्रबंध किए बिना और चोरी की जोखिम के बिना भुगतान स्वीकृत करने की विधि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A और B
Solution:

इलेक्ट्रॉनिक पर्स एक ऐसा तंत्र है जो अंतिम उपयोगकर्ताओं को वस्तुओं और सेवाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से भुगतान करने की अनुमति देता है। इसका कार्य मूल्य के एक पुल को बनाये रखना है जो कि लेन-देन के रूप में वृद्धिशील रूप से कम हो जाता है। इलेक्ट्रॉनिक पर्स स्मार्ट कार्ड पर आधारित होता है। उपर्युक्त विकल्प में दृष्टिपटलीय अभिरचना सत्यापन और दृश्य पहचान कथन असत्य है।

59. निम्नलिखित में से कौन-से कथन भारतीय मुद्रा बाजार की कमियाँ हैं?

(i) लाभकारी निवेश
(ii) भारतीय मुद्रा बाजार में द्विभाजन
(iii) उद्योग को वित्त प्रदान करना
(iv) ब्याज दरों में विभिन्नता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल B और D
Solution:

किसी देश का वित्तीय बाजार विभिन्न प्रकार की मुद्रा, बैंक जमा, बिल, बॉण्ड आदि की वित्तीय परिसम्पत्तियों और उपकरणों का सौदा करता है। ऐसी वित्तीय बाजार में मुद्रा बाजार और पूँजी बाजार दोनों शामिल होते हैं। भारतीय मुद्रा बाजार की कमियाँ निम्न हैं-
1. असंगठित मुद्रा बाजार का अस्तित्व ।
2. एकीकरण का अभाव ।
3. ब्याज दरों में असमानता।
4. मुद्रा बाजार की मौसमी विविधता।
5. भारतीय मुद्रा बाजार में द्विभाजन ।

60. बाजारछेदन मूल्य - निर्धारण कार्यनीति परिणामदायक होती है।

(i) जहाँ मूल्य का गुणवत्ता से कमजोर संबंध होता है।
(ii) जब उत्पाद को 'उच्च टेक्नोलॉजी' वाले उत्पाद के रूप में देखा जाता है।
(iii) जब बाजार का अभिलक्षण गहन प्रतियोगिता होती है।
(iv) जब प्रतिष्ठान प्रवेश रणनीति के रूप में इसका उपयोग करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, C, D
Solution:

बाजारछेदन मूल्य निर्धारण कार्यनीति एक विपणन रणनीति है, जिसका उपयोग व्यवसायों द्वारा ग्राहकों को एक नये उत्पाद या सेवा के लिए अपनी प्रारम्भिक पेशकश के दौरान कम कीमत की पेशकश करके आकर्षित करने के लिए किया जाता है। कम कीमत एक नये उत्पाद या सेवा को बाजार में प्रवेश करने और ग्राहकों को प्रतिस्पर्धियो से दूर आकर्षित करने में मदद करती है। इसका परिणाम यह होता है कि यहाँ पर मूल्य का गुणवत्ता से कमजोर सम्बन्ध होता है। बाजार में प्रतियोगिता होती है। यह बाजार में प्रवेश की एक रणनीति है।