यू.जी.सी. एनटीए नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून-2021 वाणिज्य (Shift – I)

Total Questions: 100

81. समूह विकास की अवस्थाओं के निम्नांकित अभिलक्षणों की बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें :

(i) सदस्य मतभेद सुलझाना शुरू करते हैं और समूह के उद्देश्य और समूह के सदस्यों की भूमिकाओं को स्पष्ट करते हैं।
(b) इसमें प्रतिभागिता और उपलब्धि की मान्यता शामिल होती है।
(c) सदस्य अत्यन्त जोखिम-उन्मुखी होते हैं और समूह में एकता होती है।
(d) सदस्यों के बीच मतभेद के कारण टकराव शुरू हो जाता है।
(e) सदस्यों में सामान्य जिज्ञासा और सकारात्मक अपेक्षा होती है और वे अपने स्वयं के वहां होने के कारण और दूसरे सदस्यों के बारे में जानने को उत्टुक होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

iiiiiiivv
(a)edabc
(b)decab
(c)edacb
(d)dbaec
Correct Answer: (c)
Solution:

समूह विकास की अवस्था बढ़ते क्रम में-
→ सदस्यों में सामान्य जिज्ञासा और सकारात्मक अपेक्षा होती है और वे अपने स्वयं के वहाँ होने के कारण और दूसरे सदस्यों के बारे में जानने को उत्सुक होते हैं।
→ सदस्यों के बीच मतभेद के कारण टकराव शुरू हो जाता है।
→ सदस्य मतभेद सुलझाना शुरू करते हैं और समूह के उद्देश्य और समूह के सदस्यों की भूमिकाओं को स्पष्ट करें।
→ सदस्य अत्यन्त जोखिम उन्मुखी होते हैं और समूह में एकता होती है।
→ इसमें प्रतिभागिता और उपलब्धि की मान्यता शामिल होती है।

82. पोर्टफोलियों प्रबन्धकों के पंजीकरण की कार्यवाही से संबंधित निम्नलिखित चरणों को तार्किक क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(a) सेबी द्वारा पूर्व अनुमोदन
(b) निवेशकों की शिकायतों के निवारण के लिए उचित कदम
(c) विनिर्दिष्ट पूँजी पर्याप्तता की आवश्यकता को बनाए रखना
(d) शुल्क का भुगतान
(e) सेबी अधिनियम के विनियमन का पालन करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

iiiiiiivv
(a)ceabd
(b)dabec
(c)adbce
(d)deacb
Correct Answer: (c)
Solution:

पोर्टफोलियो प्रबन्धकों के पंजीकरण की कार्यवाही सम्बन्धित तार्किक क्रम-

83. इनमें से उपभोक्ता दिव्या के निर्णय प्रक्रिया के स्तर के चरणों को क्रमबद्ध करें

(A) एक विशेष रंग एवं शोरूम से, सुपुर्दगी चाहती है क्योंकि वह प्रतिक्षा नही कर सकती।
(B) गहरे धूसर रंग की कार एक विशेष ब्रांड की चुनती है।
(C) व्यवस्थापक समूह से आती है और उसके सभी सहयोगियों के पास अपनी कार है।
(D) मीडिया एवं अन्य सोशल चैनलों का उपयोग करके विभिन्न मॉडलों से संबंधित जानकारी संग्रह करती है।
(E) मित्रों ने सलाह दी कि वाहनों के चुनाव में ईंधन क्षमता सबसे महत्वपूर्ण कारक होना चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) c e d a b
Solution:

उपभोक्ता दिव्या के निर्णय प्रक्रिया के क्रमबद्ध चरणव्यवस्थापक समूह से आती है और उसके सभी सहयोगियों के पास

84. कंपनियों की बनाए जाने के निम्नलिखित चरणों को क्रमबद्ध करें:

(a) संवर्धन चरण
(b) अंश पूँजी के निर्गमन का चरण
(c) निगमन चरण
(d) प्रारंभिक चरण
(e) नाम का चयन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

iiiiiiivv
(a)caedb
(b)beacd
(c)aecbd
(d)dabce
Correct Answer: (c)
Solution:

कम्पनी निर्माण के क्रमबद्ध चरण
संवर्द्धन चरण → नाम का चयन → निगमन चरण → अंशपूँजी के निर्गमन का चरण→ प्रारम्भिक चरण ।

85. गृह सम्पत्ति से आप के सकल वार्षिक मूल्य की सगणना के चरणों को क्रमबद्ध कीजिए:

(a) वास्तव में प्राप्त हुआ किराया या मकान खाली रहने के कारण उत्पन्न हानि को घटाने के पूर्व एवं अप्राप्त किराये को घटाने के पश्चात् प्राप्ति योग्य किराये को ज्ञात करना।
(b) मकान खाली रहने के कारण हुई हानि का पता लगाना
(c) सम्पत्ति के समुचित प्रत्याशित किराया का पता लगाता है।
(d) (C) और (A) या जिसमें भी अधिक राशि की गणना की गई है, का पता लगाना।
(e) (B) सकल वार्षिक मूल्य है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

iiiiiiivv
(a)cadbe
(b)adcbe
(c)dacbe
(d)abcde
Correct Answer: (a)
Solution:

गृह सम्पत्ति से सकल वार्षिक मूल्य की संगणना के क्रमबद्ध चरण -

86. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन I : आस्थगित कर देयताएं (निवल) लेखा आय और करयोग्य आय के बीच अस्थायी अंतर पर कर राशि है। जब लेखा आय करयोग्य आय से अधिक होती है, यह उद्भूत होती हैं।
कथन II : आस्थगित कर देयताएँ (निबल) और आस्थगित कर सम्पत्तियाँ (निबल) पुस्तकीय प्रविष्टियाँ मात्र है अर्थात् वे न तो वास्तविक देयता है और न ही वास्तविक सम्पत्ति ।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) कथन I और II दोनों सही हैं।
Solution:

कथन I अस्थगित कर देयताएँ (निवल) लेखा आय और कर योग्य आय के बीच अस्थायी अंतर पर कर राशि है। जब लेखा आय कर योग्य आय में अधिक होती है, यह उद्भव होती है। अतः कथन-1 सही है।
कथन - II आस्थगित कर देयताएँ (निवल) और आस्थगित कर सम्पत्तियाँ (निवल) पुस्तकीय प्रविष्टियाँ मात्र हैं, अर्थात् वे न तो वास्तविक देयता हैं, और न तो वास्तविक सम्पत्ति । अतः कथन-II सही है। दोनों कथन सही हैं।

87. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन I: संशोधित आंतरिक प्रतिफल की दर पुनर्निवेश अवधारणा पर आधारित होती है।
कथन II : मूल्य संवर्धिता सिद्धान्त एन पी वी पर लागू नहीं होता है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत हैं।
Solution:

कथन-I संशोधित आन्तरिक प्रतिफल की दर पुनर्निवेश अवधारणा पर आधारित होती है। अतः कथन - सही है। कथन-II मूल्य संवर्धिता सिद्धांत एनपीवी पर लागू नहीं होता है। अतः कथन-II गलत ।

88. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन - I: भारार्पण व्यवहार विश्लेषण पर आधारित अन्तवैयक्तिक संव्यवहार हैं।
कथन II : भारार्पण एक क्रमविकासात्मक और विकासात्मक प्रक्रिया है। जिसमें प्रोत्साहन और पुनर्बलन की आवश्यकता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) कथन I गलत हैं, लेकिन कथन II सही है।
Solution:

भारार्पण एक क्रमविकासात्मक और विकासात्मक प्रक्रिया है जिसमें प्रोत्साहन और पुनर्बलन की आवश्यकता होती है। जबकि भारार्पण व्यवहार विश्लेषण पर आधारित अन्तवैयक्तिक संव्यवहार नहीं होती है। अतः विकल्प (d) सही है।

89. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन I : केवल निम्न मूल्य के उत्पाद ग्रामीण बाजार में बिकेंगे।
कथन II: ग्रामीण उपभोक्ता एक समांगी समूह होते हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) कथन I और II दोनों गलत हैं।
Solution:

प्रश्न में दिये गये दोनों कथन, केवल निम्न मूल्य के उत्पाद ग्रामीण बाजार में बिकेंगे अथवा ग्रामीण उपभोक्ता एक समांगी-समूह होते हैं, दोनों गलत है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

90. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में:

अभिकथन A: आई टी आर 1 का उपयोग ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है जिसकी कुल आय 1 करोड़ रूप से अधिक है।
कारण R: आई टी आर 1 का उपयोग ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता हैं जो एक कंपनी में निदेशक हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) A सही नहीं है। लेकिन R सही है।
Solution:

अभिकथन A → ITR-1 का उपयोग ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है, जिसकी आय 1 करोड़ रूपये से अधिक है। अतः कथन Aगलत है। कारण R → ITR-1 का उपयोग ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता है, जो एक कम्पनी में निदेशक है, अतः R सही है।