यू.जी.सी. NTA नेट (जुलाई) परीक्षा, 2019 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

1. खरबुजिया गुम्बद का उदाहरण है।

Correct Answer: (a) जामा मस्जिद, आगरा
Solution:

खरबूजिया गुम्बद का उदाहरण आगरा का “जामा मस्जिद है।
आगरा के "जामी मस्जिद का निर्माण 1644-1656 ई. के मध्य "जहां आरा" के करवाया था।
आगरा के "मोती मस्जिद " का निर्माण 1638 ई. में शाहजहां ने करवाया था।
आगरा के "नगीना मस्जिद " का निर्माण 1648 ई. में शाहजहां ने करवाया था।
दिल्ली में लाल किले के भीतर "मोती मस्जिद का निर्माण 1659-60 ई. में औरंगजेब ने करवाया था।
लाहौर में "शाहबुर्ज" का निर्माण 1632 ई. में शाहजहां ने करवाया था।
"गोल गुंबज' बीजापुर में स्थित है।

2. सूची-I को सूची-II सुमेलित करें -

सूची-I (कलाकृति)सूची-II (समय/सदी)
(A) द एक्सटेंसि ऑफ सेंट टरेसा(i) पांचवीं सदी
(B) द पोर्ट्रेट, बस्ट ऑफ लुईस-XIV(ii) चौथी सदी
(C) कैप्चर ऑफ द जोरिक, मोजैक(iii) 1665
(D) स्टोरी ऑफ जॉन, फ्लोर मोजैग फ्रॉम बैसिलिका(iv) 1645-48

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर:

ABCD
(a)iviiiiii
(b)iiiiiiiv
(c)iiiiviii
(d)iiiiviii
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-I (कलाकृति)सूची-II (समय/सदी)
(A) द एक्सटेंसि ऑफ सेंट टरेसा(iv) 1645-48
(B) द पोर्ट्रेट, बस्ट ऑफ लुईस-XIV(iii) 1665
(C) कैप्चर ऑफ द जोरिक, मोजैक(i) पांचवीं सदी
(D) स्टोरी ऑफ जॉन, फ्लोर मोजैग फ्रॉम बैसिलिका(ii) चौथी सदी

3. सूची-I को सूची-II सुमेलित करें -

सूची-I (कला सिद्धांत)सूची-II (प्रतिपादक)
(A) कैथारसिस(i) क्लाइव बेल और रोजर फ्राई
(B) इन्ट्यूशन(ii) जॉर्ज डिकी
(C) फॉर्मलिज्म(iii) क्रोचे
(D) इंस्टीट्यूशलिज्म(iv) अरस्तु

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर:

Correct Answer: (c)
Solution:
सूची-I (कला सिद्धांत)सूची-II (प्रतिपादक)
(A) कैथारसिस(iv) अरस्तु
(B) इन्ट्यूशन(iii) क्रोचे
(C) फॉर्मलिज्म(i) क्लाइव बेल और रोजर फ्राई
(D) इंस्टीट्यूशलिज्म(ii) जॉर्ज डिकी

4. सूची-I को सूची-II सुमेलित करें -

सूची-I (चित्र)सूची-II (चित्रकार)
A. वर्जिन ऑफ द रॉक्स i. वैन गॉग
B. द ट्रिब्युट मनी ii. रेम्ब्रां
C. द नाइट वाच iii. मसाच्चियो
D. द पोटैटो ईटर्स iv. लिओनार्डो द विंसि

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)iiiiiivi
(b)iiiiiiiv
(c)iiiiiiiv
(d)iviiiiii
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-I (चित्र)सूची-II (चित्रकार)
A. वर्जिन ऑफ द रॉक्स iv. लिओनार्डो द विंसि 
B. द ट्रिब्युट मनी iii. मसाच्चियो 
C. द नाइट वाच ii. रेम्ब्रां 
D. द पोटैटो ईटर्स i. वैन गॉग 

5. सूची-I को सूची-II सुमेलित करें -

सूची-I (स्मारक)सूची-II (वास्तविक अवस्थिति)
A. जहाज महलi. श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)
B. शोर मंदिर (Shore Temple)ii. ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
C. तेली का मंदिरiii. महाबलीपुरम् (तमिलनाडु)
D. शाह हमदानiv. मांडू (मध्य प्रदेश)

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)iiiiivii
(b)iviiiiii
(c)iiiiiiiv
(d)iiiiviii
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-I (स्मारक)सूची-II (वास्तविक अवस्थिति)
A. जहाज महलiv. मांडू (मध्य प्रदेश)
B. शोर मंदिर (Shore Temple)iii. महाबलीपुरम् (तमिलनाडु)
C. तेली का मंदिरii. ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
D. शाह हमदानi. श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)

6. मूल भारतीय वास्तुकला किससे संबंधित है?

Correct Answer: (a) शिल्प शास्त्र
Solution:

* मूल भारतीय वास्तुकला का संबंध "शिल्पशास्त्र" से है।
* वात्स्यायन मुनि के "कामसूत्र" के 64 कला में "37 स्थान पर वास्तुविद्या" या गृहनिर्माण कला" के नाम से उल्लेख है।
* रामायण में कला के अर्थ में "शिल्प" शब्द का प्रयोग है जिसके अन्तर्गत गीत, नृत्य, वाद्य, चित्रकर्म आदि सभी ललित कलाओं का अंतर्भाव है।
* रामायण काल में चित्र, वास्तु एवं स्थापत्य कलाओं का पूर्ण विकास हो चुका था।
* मत्स्यपुराण के लगभग आठ अध्यायों में शिल्प तथा कला की चर्चा की गई है।
* स्कंदपुराण के "माहेश्वर" और वैष्णव' नामक खण्ड में "शिल्प और कला" के संबंध में उपयोग बाते की गयी है।

7. लिओनार्डो द विंसि ने चित्रकला की अपनी तकनीक में

Correct Answer: (d) रेखाओं को धुंधला किया
Solution:

* "रेखाओं को धुंधला" चित्रकला की तकनीक लियोनार्डो द विंसी की है। विंसि का विचार था कि छाया प्रकाश के मध्य किसी सीमा रेखा का आभास नहीं होना चाहिए।
* इसी कारण छाया प्रकाश का धूमिल प्रभाव है, अपने अन्तिम समय में विंसी छाया प्रकाश को इतना महत्व दिया कि रंगो की विशुद्धता व महत्व समाप्त होने लगा।
* लियोनार्डो विंसी ने 'ईसा का वन्दना" नामक चित्र फ्लोरेन्स के एक उपासनागृह में चित्रित किया।
* लियोनार्डो का प्रसिद्ध चित्र राज्याधिकारियों द्वारा ईसा की वन्दना, श्वेत रोमयुक्त कोट वाली महिला, शैलखण्डों की वर्जिन ।
* मिलान के सांता मारिया उपासना गृह में "ईसा का अन्तिम भोज" नामक भित्ति चित्र तैल पद्धति में प्लास्टर पर बनाया।
* लियोनाडो द विंसी का विख्यात चित्र "मोनालिसा" है।

8. मूर्ति निर्माण का सही क्रम चुनिएः

Correct Answer: (a) ड्राइंग, क्ले मॉडलिंग, मोल्ड मेकिंग, कास्टिंग
Solution:

* मूर्ति निर्माण का सही क्रम ड्राइंग, क्ले मॉडलिंग, मोल्ड मेकिंग, कास्टिंग ।
* रिटिलिका का अर्थ "मूर्ति की प्रतिकृति है।
* प्रथम धातु निर्मित “नर्तकी की मूर्ति प्राप्त हुई मोहनजोदड़ो से।
* सिंधु काल में "मधुच्छिष्ट विधि' का प्रयोग “धातु की मूर्ति बनाने में" किया गया।
* मोहनजोदडो से प्राप्त 'नर्तकी की मूर्ति”, “ढोकरा कास्टिंग' तकनीक में कास्ट (ढाली) गयी है।
* मीरा मुखर्जी ने शिल्प कला अनेक पुस्तकें लिखि - "मेटल क्राफ्ट्समैन इन इण्डिया" "फोक मेटल आटिजन्स" "ब्रास बर्कर्स”, “ब्रासवेअर इन बस्तर" आदि।

9. स्पेक्ट्रम कलर पद्धति में

1. पर्पल या वायलेट का तरंग दैर्ध्य सबसे लघु होता है
2. लाल का तरंग दैर्ध्य सबसे दीर्घ होता है
3. सहजता से दृश्य रंग सात है
4. वायलेट रंग दृश्य नहीं होता है
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3 सही हैं
Solution:

* पर्पल या वायलेट का तरंग दैर्ध्य सबसे लघु होता है। या सबसे कम तरंग लम्बाई तथा सबसे अधिक कम्पन युक्त वर्ण (रंग) "बैगनी" होता है।
* लाल का तरंग दैर्ध्य सबसे दीर्घ होताहै। या सबसे अधिक तरंग लम्बाई तथा सबसे कम कम्पन्न युक्त वर्ण (रंग) "लाल' होता है।
* सहजता से दृश्य रंग सात है। जैसे इंन्द्रधनुष के सात रंगो का क्रम बैगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल।
* न्यूटन के अनुसार प्रकास की सात रंगते-बैगनी, गहरा नीला, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल ।
* मनोवैज्ञानिक आधार पर मुख्य रंगते है हरी, पीली, लाल, नीली।
* प्रांग के अनुसार तृतीय रंगत है सिरटन, रसैट, आलिव (नारंगी + हरा = सिरटन) (नारंगी बैगनी = रसैट) (हरा + बैंगनी = ऑलिव)।

10. निम्नलिखित कला आंदोलनो के काल के अनुसार सही क्रम चुनिएः

1. सरियलिज्म (अति यथार्थवाद)
2. अमूर्त अभिव्यक्तिवाद
3. पॉप कला
4. दादा कला
सही क्रम हैः

Correct Answer: (a) 4, 1, 2, 3
Solution:

* दादाबाद आंदोलन का जन्म 1916 ई.न्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में हुआ, दादाबार का चरमोत्कर्ष पर 1916-1922 पहुंचा।
* दादाबाद के जनक "मार्शल धुंशा तथा पिकाबिया" थे, 1918 ई.में दादाबाद का पहला घोषणापत्र "बाल" ने तैयारा किया।
* सर्रियज्म (अति यथार्थवाद) का जन्म 1920ई. में पेरिस में हुआ, अति यर्थाथ के प्रणेता “फ्रेंच लेखक एवं कवि आंद्रे ब्रेतों" थे।
* अतियथार्थवाद के प्रसिद्ध कलाकार - सल्वाडोर डाली, जॉन मीरो, मैक्स अर्नस्ट आदि।
* पॉप कला का उदय "इग्लैण्ड' में हुआ, पॉप कलाकार - रिचर्ड हेमिल्टन, एदुआ पाओलोजी, - एण्डी वारहोल, रावर्ट रोशनवर्ग ।
* अमूर्त अभिव्यक्तिवाद कला को जैक्सन पोलाक, डे कुनिंग व उनके साथी कलाकारों की कृतियों की आलोचना करते समय रावर्ट कोट्स ने "वस्तु निरपेक्ष अभिव्यजनावाद" शब्द का प्रयोग किया।