Solution:स्पाइवेयर को आम तौर पर दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर के रूप में परिभाषित किया गया है जो आपके कम्प्यूटर डिवाइस में प्रवेश करके आपके बारे में डेटा इकट्ठा करने और आपकी सहमति के बिना इसे किसी तीसरे पक्ष को अग्रेषित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
• कंप्यूटर वायरस एक प्रकार का मैलवेयर (Malicious Software) है जो खुद को अन्य प्रोग्रामों या फाइलों से जोड़कर फैलता है और सिस्टम को नुकसान पहुँचाता है, जैसे डेटा चुराना, फाइलों को खराब करना या सिस्टम को धीमा करना।
• यह संक्रमित ईमेल अटैचमेंट, डाउनलोड की गई फाइलों, USB ड्राइव, या संक्रमित वेबसाइटों के माध्यम से फैलता है।
वायरस के प्रकार (Types of Viruses)
• वॉर्म (Worm), वायरस की तरह ही खुद की नकल करता है, लेकिन इसे फैलने के लिए किसी होस्ट फाइल की जरूरत नहीं होती; यह नेटवर्क के माध्यम से स्वचालित रूप से फैलता है।
• ट्रोजन हॉर्स (Trojan Horse) एक वैध सॉफ्टवेयर के रूप में प्रस्तुत होता है, लेकिन अंदर से दुर्भावनापूर्ण होता है; यह खुद की नकल नहीं करता, बल्कि डेटा चुराने या नुकसान पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया होता है।
• स्टील्थ वायरस (Stealth Virus) वायरस खुद को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम से छुपाने की कोशिश करता है ताकि वह पकड़ा न जा सके।