यू.जी.सी. NTA नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2019 दृश्य कला

Total Questions: 100

1. दृश्य कला में निम्नांकित में से किसमें आकार की परिभाषा मिलती है?

Correct Answer: (b) फॉर्मलिज्म
Solution:

फॉर्मजिल्म दृश्य कला में फॉर्मलिज्म में आकार की परिभाषा मिलती है। दृश्य कला (Visual Art) कला का वह रूप है जो मुख्यतः दृश्य प्रकृति की होती है। जैसे रेखाचित्र, (ड्राइंग) चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तु कला, फोटोग्राफी, विडियो चल चित्र आदि।

2. जसरोटा के राजा बलवंत सिंह के छवि चित्र किसने बनाये ?

Correct Answer: (d) नैनसुख
Solution:

पहाड़ी शैली के चित्रकार नैनसुख ने जसरोटा के राजा 'बलवन्त सिंह' के छवि चित्र का निर्माण किया था।
यह फाल्कन शैली में पारंगत था।
नैन सुख गुलेर शैली का प्रमुख चित्रकार था।
गुलेर शैली में 'राजा दिलीप सिंह' के समय में रामायण पर आधारित 14 चित्र बनाये गये थे।

3. शेरशाह सूरी के मकबरे की भूतल योजना है

Correct Answer: (c) अष्टभुजाकार
Solution:

शेरशाह सूरी का मकबरा भारत के विहार राज्य के सासाराम शहर में स्थित है जो अष्टभुजाकार भूतल योजना में बना है। यह मकबरा शेरशाह सूरी की याद में उनके बेटे इस्लाम शाह के शासन काल के दौरान 1540 से 1554 ई. के बीच बनाया गया था।
यह लाल बलुआ पत्थर में बना है जो एक कृत्रिम झील के बीच में खड़ा है और लगभग वर्गाकार है इसे भारत के दूसरे ताजमहल के यप में जाना जाता है।
मुख्य मकबरा अष्टकोणीय योजना पर बनाया गया है, जिसके ऊपर एक गुंबज है।

4. गुप्तकालीन सुल्तान गंज से प्राप्त बुद्ध की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिभा किस संग्रहालय में रखी गई है?

Correct Answer: (b) बर्मिंघम म्यूजियम, बर्मिंघम
Solution:

गुप्तकालीन 'सुल्तानगंज' से प्राप्त बुद्ध की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा आज 'बर्मिंघम म्यूजियम' 'बर्मिघम' में रखी गयी है। इस मूर्ति का निर्माण काल 500-700 ई. माना जाता है। इसका भार 500 किलोग्राम से अधिक है। यह 2.3 मी. ऊँची तथा । मी. चौड़ी है।

5. वह जापानी कलाकार जिसने स्वयं के बारे में लिखा था 'ओल्डमैन मैड अबाउट पेंटिंग'

Correct Answer: (d) होकूसाइ
Solution:'ओल्डमैन मैड अबाउट पेटिंग' 'होकूसाइ' की है जो स्वयं अपने बारे में लिखा था।
'होकूसाइ' जापानी कलाकार है।

6. राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के प्रथम महानिदेशक कौन थे?

Correct Answer: (b) डा. ग्रेस मोर्ले
Solution:

राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना 15 अगस्त 1949 ई० में दस जनपथ नई दिल्ली में स्थापित किया गया। राष्ट्रीय संग्रहालय देश के सबसे अच्छे संग्रहालयों में से एक है। इस संग्रहालय में कई प्रकार की रोचक चीजें प्रदर्शित हैं।
यह सांस्कृतिक मंत्रालय में अधीन कार्यरत मौलाना आजाद रोड और जनपथ के किनारे पर स्थित है और इससे प्राग ऐतिहासिक काल से लेकर आधुनिक युग की विभिन्न प्रकार की कलाओं को प्रदर्शित किया गया है।
इसके प्रथम महानिर्देशक डा० 'ग्रेस मोल' है।

7. किस प्रकार के निरूपण में सब्जेक्ट के गुणों की अतिरंजना की जाती है?

Correct Answer: (d) व्यंग्य चित्र
Solution:निरूपण में सब्जेक्ट के गुणों की अतिरंजना 'व्यंग चित्रों' में की जाती है।
'व्यंग चित्र' में सब्जेक्ट के यथार्थ गुणों को उसके चित्र में संयोजित किया है।

8. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नैतिक और सामाजिक मूल्यों के क्षरण से उत्पन्न कला आंदोलन

Correct Answer: (b) दादावाद
Solution:

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 'दादा वाद' कला आन्दोलन का जन्म हुआ था।
दादा वाद का जन्म 'ज्यूरिख (1916) (स्विट्जरलैण्ड) में हुआ था।
'दादावाद आन्दोलन अपने चर्मोत्कर्ष पर 1916-1922 ई. के मध्य पहुँचा था।
दादा वाद के जनक 'मा ल धुसा' तथा पिकाबिया थे।
'मार्शल धुंसा का प्रसिद्ध चित्र' जीने से उतरती हुई नग्नाकृति' 'कैनवास पर तैल रंग में प्रसिद्ध चित्र है।

9. न्यूयॉर्क (1913) में आयोजित 'आर्मरी शो' नामक कला प्रदर्शनीय का आयोजन किसने किया था?

Correct Answer: (b) वाल्ट कूहोन और आर्थर डेविस
Solution:

'आर्मरी शो कला प्रदर्शनी का आयोजन (1913) में न्यूयार्क (अमेरिका) में किया गया था इस प्रदर्शनी का आयोजन 'बाल्ट कूहोन और आर्थर डेबिस' ने की थी।
इस प्रदर्शनी में मार्शेल धुंसा का चित्र 'जीने से उतरती नग्नाकृति वीनस' की सर्वाधिक प्रशंसा हुई थी।

10. 'फड़' लोक कला किसका एक रूप है?

Correct Answer: (d) भीलवाड़ा
Solution:

फड़ राजस्थानी लोक कला से संबंधित है।
फड़ चित्रों के लिये राजस्थान का 'भीलवाड़ा' प्रसिद्ध है।
अन्तर्राष्ट्रीय फड़ चित्रकार और भीलवाड़ा के गौरव पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित 90 वर्षीय श्री लाल जोशी का निधन 2 मार्च 2018 को भीलवाड़ा में गया था।
फड़ कपड़े पर लोक देवता के जीवन का चित्रण फड़ चित्रांकन के लिए शाहपुरा (भीलवाड़ा) का जोशी परिवार प्रसिद्ध है।