रक्त संबंध Type-I (प्रश्न 151-201)

Total Questions: 51

41. निम्न कथनों को पढ़िए और उनके आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए। [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 13.01.2019 (तृतीय पाली)]

A@B का अर्थ है A, B का पुत्र है
A#B का अर्थ है A, B की पुत्री है
A$B का अर्थ है A, B का भाई है
A%B का अर्थ है A, B की बहन है

निम्न में से कौन-सा विकल्प यह दर्शाता है कि Z, X का भतीजा है?

Correct Answer: (1) Z@Y%X
Solution:

A @ B का अर्थ है A, B का पुत्र है।
A # B का अर्थ है A, B की पत्नी है।
A $ B का अर्थ है A, B का भाई है।
A % B का अर्थ है A, B की बहन है।

विकल्प – A से
Z @ Y का अर्थ है Z, Y का पुत्र है।
Y % X का अर्थ है Y, X की बहन है।

42. R और T, Q के दो पुत्र हैं जिसकी बेटी S है। P, S का जीवनसाथी (पति/पत्नी) है। P का Q से क्या संबंध है? [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 13.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) दामाद
Solution:

43. निम्न कथनों को पढ़िए और उनके आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए। [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 16.01.2019 (द्वितीय पाली)]

A4B का अर्थ है A, B की माँ है
A3B का अर्थ है A, B का पिता है
A5B का अर्थ है A, B का पुत्र है
A7B का अर्थ है A, B की पुत्री है

उपरोक्त जानकारी के आधार 'P, S की सास है' को व्यक्त करने वाले समीकरण का चयन विकल्पों में से कीजिए।

Correct Answer: (3) P4Q4R7S
Solution:

A 4 B का अर्थ है A, B की माँ है।
A 3 B का अर्थ है A, B का पिता है।
A 5 B का अर्थ है A, B का पुत्र है।
A 7 B का अर्थ है A, B की पुत्री है।

विकल्प – C से,
P 4 Q 4 R 7 S

P 4 Q का अर्थ है P, Q की माँ है।
Q 4 R का अर्थ है Q, R की माँ है।
R 7 S का अर्थ है R, S की पुत्री है।

44. यदि A, B का भाई है, B, C का पिता है और D, A की पत्नी है, तो D, C से किस तरह संबंधित है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चाची/मामी/मौसी/बुआ
Solution:

A और B भाई हैं।
B पिता है C का।
D पत्नी है A की।

अतः, D चाची है C की।

45. यदि R, F की माँ है; G, K का पिता है; L, F का भाई और G का पुत्र है, तो R का G से क्या संबंध है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) पत्नी
Solution:

L पुत्र है G का और भाई है F तथा K का।
G पिता है F, K और L का।
R माता है F, K और L की।

अतः, R पत्नी है G की।

46. दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

एक संयुक्त परिवार में 9 सदस्य M, N, O, P, Q, R, S, T और U हैं। इस परिवार में तीन विवाहित जोड़े हैं। N एक चिकित्सक है तथा O और P का भाई है। Q, S की माँ है। T, M की पत्नी है, और M, S का दादा है। O, M की इकलौती बेटी है। U, P और R की बेटी है।

चिकित्सक की पत्नी कौन है?

Correct Answer: (3) Q
Solution:

N एक चिकित्सक है और O तथा P का भाई है।
T पत्नी है M की।
O इकलौती पुत्री है M की।
U पुत्री है P और R की।
R पत्नी है P की।
Q माता है S की।
M दादा है S के।

इस प्रकार, Q पत्नी है N की।

47. O, A की माँ है। B, C और E की माँ है। C और D भाई हैं और A के पुत्र हैं। G, E की पुत्री है और F की फुफेरी बहन है। F, D का पुत्र है। B का F से क्या संबंध है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) पिता की माँ
Solution:

B माता है C, D और E की।
A पिता है C, D और E का।
F पुत्र है D का। D पिता है F का।

अतः, B माता है F के पिता की।

48. P, Q और R का भाई है। S, R की माँ है। T, P का पिता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निश्चित रूप से सत्य नहीं हो सकता है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) T, Q का पति है।
Solution:

∴ P, Q, R ये सभी आपस में भाई हैं। और ‘S’ माँ है P, Q, R की एवं T पिता है P, Q एवं R का। अतः, T एवं S आपस में पति-पत्नी होंगे।

अतः, T, Q का पति है — यह सत्य नहीं हो सकता है।

49. नीचे दिए गए संबंध-चार्ट में AB का अर्थ है -A, B की मां (या कोई अन्य संबंधी) है। अब नीचे दिए गए चार्ट का उपयोग करते हुए यह ज्ञात करें कि F का E से क्या संबंध है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.03.2021 (द्वितीय पाली)]

(संदर्भ -Father-पिता, Daughter-पुत्री, Sister-बहन, Husband-पति, Son-in-law-दामाद)

Correct Answer: (1) पति/पत्नी
Solution:

उपयुक्त संबंध से: 'D', A एंव B का पिता है, चुकि B, C का पति है और 'C', F की पुत्री है, अतः B, F का दामाद हुआ। और B, E का भी दामाद है अतः F एंव E पति/पत्नी हुए।

50. यदि 'A % B # C @ D $ E' तो 'D' का B से किस प्रकार संबंध है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 23.07.2021 (प्रथम पाली)]

'P @ Q' का अर्थ, 'P', Q की बहन हैं।
'P # Q' का अर्थ, 'P', Q का पिता है।
'P $ Q' का अर्थ 'P', Q पत्नी है।
'P % Q' का अर्थ 'P', Q का पुत्र है।

Correct Answer: (3) पुत्री
Solution:

A % B → ‘A’, B का पुत्र है।
B # C → ‘B’, C का पिता है।
C @ D → ‘C’, D की बहन है।
D $ E → D, E की पत्नी है।

चूँकि ‘D’, E की पत्नी है अर्थात ‘D’ महिला हुई, अतः C एवं D आपस में बहन हैं।
और ‘B’, C का पिता है तो अवश्य B, D का भी पिता होगा। अतः ‘D’, B की पुत्री है।