रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 251-273)

Total Questions: 23

11. राम ने सोहन की तरफ इशारा करते हुए कहा, "वह मेरी माँ के पिता का इकलौता पुत्र है।" सोहन का राम की माँ से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) भाई
Solution:

राम की माता के पिता का इकलौता पुत्र सोहन है। अतः, सोहन राम की माता का भाई है।

12. हर्ष, अजीत का पुत्र है। विनीता, अजीत की पत्नी है। अजय, हर्ष का भाई है। नेहा, अजय और कविता की इकलौती पुत्री है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

विनीता का नेहा से क्या संबंध है ?

Correct Answer: (3) पिता की माँ
Solution:

विनीता माता है अजय और हर्ष की। नेहा पुत्री है अजय और कविता की। अजय पुत्र है विनीता और अजीत का। अतः, विनीता, नेहा के पिता की माता है।

13. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, रमन ने कहा, "उसके इकलौते भाई का पुत्र मेरी पत्नी का भाई है"। उस महिला का रमन से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) पत्नी के पिता की बहन
Solution:

महिला के इकलौते भाई के पुत्र का अर्थ हुआ महिला का भतीजा। महिला का भतीजा रमन के पत्नी का भाई है। अतः, रमन की पत्नी उस महिला की भतीजी है। इस प्रकार, वह महिला रमन की पत्नी की बुआ है यह रमन की पत्नी के पिता की बहन है।

14. शुभम ने कहा, "मेरा कोई भाई या बहन नहीं है। इस तस्वीर में मौजूद यह आदमी मेरी माँ की बहू का पति है।" शुभम किसकी तस्वीर को संदर्भित कर रहा है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) स्वयं
Solution:

शुभम अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। शुभम की माता की पुत्रवधू का अर्थ हुआ शुभम की पत्नी। अतः, वह तस्वीर स्वयं शुभम की है।

15. सुनीता, सोहन की बहन है। रमेश, राकेश का पिता है। सोहन, राकेश का बेटा है। रमेश का सुनीता से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) दादा
Solution:

राकेश पुत्र है रमेश का।
सुनीता पुत्री है राकेश की।
अतः, रमेश दादा है सुनीता का।

16. एक तस्वीर देखते हुए महेश ने अपनी पुत्री प्रीति से कहा, "यह व्यक्ति आपके दादा की पुत्री का इकलौता पुत्र है।" महेश और तस्वीर में मौजूद व्यक्ति का आपस में क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मामा-भांजा
Solution:

महेश की पुत्री के दादा की पुत्री का अर्थ हुआ प्रीति की बुआ और महेश की बहन। महेश की बहन का इकलौता पुत्र महेश का भांजा हुआ। इस प्रकार, महेश तस्वीर वाले व्यक्ति का मामा है।

17. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अतुल ने कहा, "वह मेरे नाना की इकलौती पुत्री का पुत्र मनोज है।” अतुल का मनोज से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) भाई
Solution:

अतुल के नाना की इकलौती पुत्री का अर्थ हुआ अतुल की माता। मनोज पुत्र है अतुल की माता की। अतः, अतुल भाई है मनोज का।

18. अभिषेक आशु का भाई है, जो जय का बेटा है। स्वाति ज्योति की बेटी है। मालती, आशु और ज्योति की माँ है। अभिषेक का स्वाति से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) माँ का भाई
Solution:

अभिषेक और आशु पुत्र हैं जय के।
मालती माता है अभिषेक, आशु और ज्योति की।
स्वाति पुत्री है ज्योति की।
अभिषेक स्वाति की माता का भाई है।

19. अरुण ने कहा, "दीपक की माँ, मेरे पिता की पत्नी की माँ है"। दीपक का अरुण से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) माँ का भाई
Solution:

अरुण के पिता की पत्नी की माता अरुण की नानी हुईं। दीपक पुत्र है अरुण की नानी का। अतः, दीपक मामा (माता का भाई) है अरुण का।

20. एक आदमी ने एक महिला से कहा, "आपके पति की बेटी मेरे भाई की बेटी है।" उस आदमी का उस महिला की बेटी से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) पिता का भाई
Solution:

महिला के पति की पुत्री आदमी के भाई की पुत्री है। आदमी का भाई उस महिला का पति है। अतः, वह आदमी उस महिला की पुत्री के पिता का भाई है।