रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 251-273)

Total Questions: 23

21. मछली और चिप, क्रमशः माँ और पुत्र हैं। चिड़ियाँ, कछुए की नातिन है। मेढ़क और केकड़ा, क्रमशः पिता और पुत्र हैं। कछुए के केवल दो बच्चे-मेढ़क और पतंगा हैं। यदि चिड़ियाँ अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और चिप, कछुए का पोता है, तो मछली का मेढ़क से क्या संबंध है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) पत्नी
Solution:

मेढक पुत्र है कछुआ का।
पतंगा संतान है कछुआ की।
कछुए के केवल दो बच्चे-मेढ़क और पतंगा-हैं।

चिड़िया, कछुए की नतिन है तथा वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इस प्रकार, मेढक पिता है चिप और केंकड़ा का।

अब, मछली माता है चिप और केंकड़ा की।
अतः, मछली पत्नी है मेढक की।

22. भोला ने अपने दामाद से एक लड़की का परिचयन कराते हुए कहा, "इसका भाई मेरे जीजा का इकलौता पुत्र है।" तो वह लड़की भोला से किस तरह संबंधित है ? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) भांजी/भतीजी
Solution:

भोला, के जीजा का इकलौता पुत्र, भोला का भाँजा हुओं और चुकि लडकी, उसकी बहन है। अतः लडकी, भोला की भांजी हुई।

23. एक महिला की ओर इंगित करते हुए जयंत कहता है, "वह प्रिक्षित की बहन है, जो दुष्यंत और आभा का भाई है। आभा जयंत की साली है और उसकी केवल एक ही बहन है। जयंत का उस महिला से क्या संबंध है?" [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) पति
Solution:

उपर्युक्त संबंध सेः 'आभा', जयंत की साली है। और आभा की एक मात्र बहन है जो वह महिला, उसकी बहन है अतः जयंत उस महिला का पति है।