रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 51-100)

Total Questions: 50

21. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए बाजपेयी कहता है, "वह मेरे भाई के पिता की एकमात्र पुत्री का पुत्र है।" बाजपेयी का तस्वीर वाले व्यक्ति से क्या संबंध है? [RRC दिल्ली रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) मामा
Solution:

22. एक लड़के की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए सुरेश ने कहा, "यह मेरी माँ के इकलौते पुत्र का पुत्र है" तो बताइये सुरेश का उस लड़के के साथ क्या संबंध है ? [RRC वेस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014]

Correct Answer: (1) पिता
Solution:

माँ → उसका एकमात्र बेटा सुरेश → सुरेश अपने बेटे की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि यह मेरी माँ (अर्थात् सुरेश की माँ) के इकलौते पुत्र (अर्थात् सुरेश) का पुत्र है।

⇒ सुरेश पिता है, तस्वीर वाले बच्चे का।

23. बगीचे में एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, सचिन ने कहा, "उसका बेटा मेरे बेटे का चाचा है"। वह आदमी सचिन से किस प्रकार संबंधित है ? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) पिता
Solution:

आदमी का पुत्र सचिन के पुत्र का अंकल है।

अतः, वह आदमी सचिन का पिता है।

24. एक महिला ने एक आदमी का उसकी माता के भाई के बेटे के रूप में परिचय करवाया। वह आदमी उस महिला से किस प्रकार संबंधित है ? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) ममेरा भाई
Solution:

औरत की माता के भाई का अर्थ हुआ औरत का मामा।

औरत के मामा का पुत्र उस औरत का कजिन है।

25. एक फोटोग्राफ में एक व्यक्ति की तरफ इंगित करते हुए रमन कहता है 'वह मेरे भाई की बहन की माँ की इकलौती पुत्री है।' उस व्यक्ति का रमन से क्या संबंध है? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे परीक्षा 23.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) बहन
Solution:

26. एक आदमी को इंगित कर दीपक कहता है "उसका इकलौता भाई मेरी पुत्री के पिता का पिता है।" वह आदमी दीपक से क्या संबंध रखता है? [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे परीक्षा 23.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) पिता
Solution:

27. फोटोग्राफ में एक औरत की ओर इंगित करते हुए, एक पुरुष ने एक महिला से कहा, "वह तुम्हारी माँ की पुत्री है"। फोटोग्राफ वाली औरत किस प्रकार उस महिला से संबंधित है? [आरआरबी सिकंदराबाद लोको पायलट, 15.06.2014]

Correct Answer: (2) बहन
Solution:

फोटोग्राफ वाली औरत उस महिला की माँ की पुत्री है। अतः, फोटोग्राफ वाली औरत उस महिला की बहन है।

28. राहुल का इकलौता पुत्र रमेश है, सीमा, रमेश की दादी है, सीमा का पति अंकुर है, तो अंकुर का राहुल से क्या संबंध है ? [RRC जबलपुर (खलासी-गैंगमैन) परीक्षा, 16.11.2014]

Correct Answer: (4) पिता
Solution:

29. एक परिवार घूमने निकला। पुत्री अपने पिता से आगे चली। पुत्र अपनी माता से पीछे चल रहा था और पिता से आगे। सबसे पीछे कौन था ? [RRC जबलपुर (खलासी गैंगमैन) परीक्षा, 16.11.2014]

Correct Answer: (2) पिता
Solution:

पुत्री > पिता
माता > पुत्र > पिता

अतः, सबसे पीछे पिता था।

30. एक पुरुष को दिखलाते हुए एक महिला ने कहा कि, "उसके भाई का पिता मेरे दादाजी का एकमात्र पुत्र है"। पुरुष और महिला का संबंध बतलाइए? [RRC जबलपुर (खलासी गैंगमैन) परीक्षा, 16.11.2014]

Correct Answer: (1) बहन
Solution: