रक्त सम्बन्ध (भाग-IV)

Total Questions: 50

11. A > B का अर्थ है 'A, B की माँ है' A ! B का अर्थ है 'A, B की बहन है' A = B का अर्थ है 'A, B का पिता है' यदि M > N = O ! P ! Q हो, तो M, Q से किस प्रकार संबंधित है? [SSC CGL 19/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (b) दादी
Solution:

12. राहुल एक प्रतियोगिता में गया, जिसमें उसकी माता के दादा के इकलौते पुत्र की इकलौती नवासी (granddaughter) भाग ले रही थी । प्रतियोगिता में भाग ले रही व्यक्ति राहुल से किस प्रकार संबंधित है ? [SSC CGL 19/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (a) बहन
Solution:

13. एक लड़की की तस्वीर को देखते हुए सैमुअल ने कहा, "वह मेरे मामा के पुत्र की बहन है।" तस्वीर में दिख रही लड़की सैमुअल से किस प्रकार संबंधित है? [SSC CGL 20/07/2023 (2nd shift)]

Correct Answer: (d) ममेरी बहन
Solution:

14. यदि, ‘B % D' का अर्थ है ‘B, D का भाई है', 'B & D' का अर्थ है 'B, D की मां है', 'B × D' का अर्थ है 'B, D का पति है', 'B # D' का अर्थ है 'B, D की बहन है', 'B $ D' का अर्थ है 'B, D का बेटा है', 'B @ D' का अर्थ है 'B, D का पिता है’ [SSC CGL 20/07/2023 (3rd shift)]

तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प दिए गए व्यंजक के संबंध में सही है?
S & Z $ F % B % E @ G

Correct Answer: (b) Z, E के भाई का पुत्र है।
Solution:

15. P, M, Z, A और L पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का हिस्सा हैं और L को छोड़कर सभी महिलाएँ हैं। Z और L वैवाहिक संबंध में हैं और P, M और A उनके बच्चे हैं। M, Z से किस प्रकार संबंधित है? [SSC CGL 20/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (d) पुत्री
Solution:

16. अमिल एक लड़की की ओर इशारा करता है और कहता है कि वह उसकी इकलौती पुत्री के पिता के दादा की पोती है। अमिल के पिता के कोई भाई-बहन नहीं है। लड़की का अमिल से क्या संबंध है? [SSC CGL 21/07/2023 (1st shift)]

Correct Answer: (b) बहन
Solution:

17. चार व्यक्तियों के परिवार में केवल एक संतान है। B, A की पत्नी और D की बेटी है। यदि C, A की बेटी है, तो C, D से किस प्रकार संबंधित है? [SSC CGL 25/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (b) नातिन
Solution:

18. सोनल के भाई की दादी, जिनका नाम सीता है, अपने इकलौते पुत्र के साथ सोनल की पार्टी में आ रही हैं। सीता का पुत्र सोनल से किस प्रकार संबंधित है? [SSC CGL 25/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (a) पिता
Solution:

19. एक महिला की तस्वीर की ओर देखते हुए सैमुअल ने कहा, “वह मेरे पिता के भाई की पुत्री की माता है। " तस्वीर में दिख रही महिला से सैमुअल किस प्रकार संबंधित है ? [SSC CGL 26/07/2023 (2nd shift)]

Correct Answer: (d) पति के भाई का पुत्र
Solution:

20. एक तस्वीर की ओर देखते हुए रीमा ने कहा कि "इस लड़के का पिता मेरी पुत्री का पिता है।” वह लड़का, रीमा की पुत्री से किस प्रकार से संबंधित है? [SSC CGL 26/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (c) भाई
Solution: