रक्षा प्रौद्योगिकी

Total Questions: 50

11. मई, 2003 में बालासोर में सफलतापूर्वक परीक्षित हवा-से-हवा में मारक प्रक्षेपास्त्र का नाम था- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) अस्त्र
Solution:अस्त्र दृश्य सीमा से परे वायु-से-वायु में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है, जिसका विकास डीआरडीओ द्वारा किया गया है। इसका प्रथम उड़ान परीक्षण 9 मई, 2003 को संपन्न हुआ था।

12. डी.आर.डी.ओ. के द्वारा कौन-सा मिसाइल कार्यक्रम बंद कर दिया गया है? [Chhattisgrah P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) त्रिशूल
Solution:

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तकनीकी खामियों के चलते अपनी महत्वाकांक्षी त्रिशूल पराध्वनिक प्रक्षेपास्त्र (सुपरसोनिक मिसाइल) परियोजना को 27 फरवरी, 2008 को बंद कर इसे शोध एवं विकास की श्रेणी में शामिल कर दिया है।

13. कम-दूरी का प्रक्षेपास्त्र त्रिशूल, जिसका चांदीपुर से परीक्षण किया गया है, एक- [Uttarakhand P.C.S.(Mains) 2002]

Correct Answer: (b) पराध्वनिक प्रक्षेपास्त्र है।
Solution:त्रिशूल एक पराध्वनिक (Supersonic) प्रक्षेपास्त्र है, जिसका अर्थ है कि यह ध्वनि की गति से तेज़ उड़ान भरता है। इसे कम दूरी की सतह-से-वायु रक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया था। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तकनीकी खामियों के चलते अपनी महत्वाकांक्षी त्रिशूल पराध्वनिक प्रक्षेपास्त्र (सुपरसोनिक मिसाइल) परियोजना को 27 फरवरी, 2008 को बंद कर इसे शोध एवं विकास की श्रेणी में शामिल कर दिया है।

14. भारत का लघु दूरी प्रक्षेपास्त्र है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) नाग
Solution:दिए गए विकल्पों में नाग मिसाइल की मारक रेंज सबसे कम है। नाग मिसाइल का 'भूमि संस्करण' (Land Version) अधिकतम 4 किमी. की दूरी तक मार करने में सक्षम है। पृथ्वी-I मिसाइल की मारक रेंज 150 किमी. है, जो कि पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र के अन्य संस्करणों की तुलना में सबसे कम है। अग्नि मिसाइल के विभिन्न संस्करणों में न्यूनतम मारक क्षमता अग्नि-1 की है, जो 700 किमी. से 1250 किमी. तक है। अर्जुन तृतीय पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है, जिसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है।

15. 'अग्नि' नाम जुड़ा हुआ है- [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) भारत द्वारा तैयार की गई मिसाइल से
Solution:प्रक्षेपास्त्र विज्ञानी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (जो भारत के राष्ट्रपति भी बने) के कुशल नेतृत्व में 1980 के दशक में भारत में प्रारंभ किए गए समन्वित निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम' (IGMDP) के तहत अग्नि मिसाइल का विकास किया गया। अग्नि मध्यम से अंतर्महाद्वीपीय रेंज तक मार करने में सक्षम प्रक्षेपास्त्रों का एक समूह है। अग्नि-1, अग्नि-II, अग्नि-III तथा अग्नि-IV की भारतीय सशस्त्र सेनाओं में तैनाती हो चुकी है। अग्नि-V परीक्षण के चरण में जबकि अग्नि-VI विकास की प्रक्रिया में है।

16. निम्नांकित कथनों में से कौन-सा असत्य है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (c) टाइफा (Typha) एक कंप्यूटर विषाणु है।
Solution:

INS FAC-82 (Fast Attack Craft) भारतीय नौसेना का एक तेज आक्रमण यान है।यह इंडियन नेवी का एक गश्ती/आक्रमण पोत है, जो तेज गति से संचालन कर सकता है।

कोई विषाणु पर्यावरण प्रदूषण कम नहीं कर सकता है।  विषाणु (वायरस) पर्यावरण प्रदूषण कम करने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।

टाइफा (Typha) एक कंप्यूटर विषाणु है। - Typha एक जल-पौधे (रीड या कैटेल) का वानस्पतिक नाम है, न कि कोई कंप्यूटर वायरस।

ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। - ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है।

17. भारतीय सुरक्षा के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) त्रिशूल जमीन से हवा में मार करने वाला पराध्वनिक प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) है तथा उसका परास 30 किमी. है।
Solution:कथन (c) असत्य है। त्रिशूल भारत के एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के तहत विकसित होने वाली लघु रेंज की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी मारक रेंज 9 किमी. है। 27 फरवरी, 2008 को भारत ने आधिकारिक रूप से त्रिशूल मिसाइल परियोजना को बंद करने की घोषणा कर दी थी। अन्य प्रश्नगत कथन सही है।

18. निम्नलिखित कथनों पर विधार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2007]

1. नवंबर, 2006 में DRDO ने पृथ्वी-II मिसाइल का प्रयोग कर सफलतापूर्वक अवरोधन परीक्षण किया।

2. पृथ्वी-11 एक थल-से-थल मिसाइल है और वह महानगरों पर हवाई हमलों से रक्षण के लिए प्रयोग में लाई जा सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:पृथ्वी-II कम दूरी तक मार करने वाला तरल ईंधन चालित सतह-से- सतह तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। यह 500 किग्रा. के पेलोड के साथ 250 किमी. तक मार करने की क्षमता रखता है। नवंबर, 2006 में डीआरडीओ ने पृथ्वी-II मिसाइल का प्रयोग कर सफलतापूर्वक अवरोधन परीक्षण किया था। इस परीक्षण में 'पृथ्वी एयर डिफेंस' (PAD) इंटरसेप्टर मिसाइल ने पृथ्वी-II मिसाइल को 50 किमी. की ऊंचाई पर मार गिराया। इस प्रकार पृथ्वी-II वस्तुतः इस परीक्षण में आक्रामक मिसाइल थी न कि रक्षक मिसाइल। महानगरों पर हवाई हमलों से रक्षण हेतु पृथ्वी एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें उपयुक्त है।

19. C-130J सुपर हरक्यूलिस भारतीय वायु सेना द्वारा प्रयोग में लिया जा रहा विश्व का अत्यधिक उन्नत एयर लिफ्टर (वायुयान) है। ये वायुयान बनाए जाते हैं- [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा
Solution:भारतीय वायु सेना द्वारा अत्यधिक उन्नत एयर लिफ्टर (वायुयान) C-130J सुपर हरक्यूलिस प्रयोग में लाया जा रहा है, जिसके लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस निर्माता लॉकहीड मार्टिन कंपनी से आई.ए.एफ. ने वर्ष 2008 में लगभग 1.1 बिलियन डॉलर का समझौता किया था। लॉकहीड मार्टिन कंपनी का मुख्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। दिसंबर, 2013 में सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति ने 6 और C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी थी।

20. निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन-सा विमान हवा-से- हवा में पुनः ईंधन भरने का कार्य करता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) इल्यूशिन IL-78
Solution:इल्यूशिन IL-78 विमान हवा-से-हवा में ईंधन भरने का कार्य करता है।